Monday, December 13, 2021

कौन हैं कैमरून ग्रीन? जिनकी तारीफ करते नहीं थक रहा दिग्गज कंगारू क्रिकेटर December 13, 2021 at 01:43AM

एडिलेडऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने कहा कि कैमरून ग्रीन के ‘परफेक्ट आउटस्विंगर’ को देखते हुए वह नई गेंद में उम्मीदवार के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। 22 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ग्रीन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी के अपने ओवर में ओली पोप को 35 रन पर आउट किया था। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 12 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए थे और पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हरा दिया था। ग्रीन ने अपनी पहली डेब्यू सीरीज में भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी भी की थी जिसमें उन्होंने 30 से अधिक औसत के साथ रन बनाए थे। टीम में वह बल्लेबाजी के लिए छह नंबर पर क्रीज में उतरते हैं, लेकिन ब्रिस्बेन टेस्ट में वह 0 रन पर आउट हो गए। फ्लेमिंग ने सोमवार को कहा, ‘85 ओवर की गेंद से ग्रीन दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज को बेहतरीन आउटस्विंगर गेंद फेंकते हैं और उसे आउट करते हैं। मैं वास्तव में नई गेंद के साथ ग्रीन को देखना चाहता हूं। 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार के साथ वह गेंद को आउटस्विंग कराता है। मुझे नहीं लगता कि हमने पिछले साल उसका अच्छा इस्तेमाल किया था, उसे पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने को कहा गया था और पहले शॉर्ट गेंदबाजी करने के लिए उसे बोला जाता था।’ 20 टेस्ट और 88 एकदिवसीय मैच खेलने वाले फ्लेमिंग ने दोनों में 200 से अधिक विकेट लिए। उन्होंने कहा ‘आस्ट्रेलियाई टीम को एक आउटस्विंगर मिला है और हम जानते हैं कि उनकी गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकती है।’

रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर:हाथ में लगी चोट के कारण साउथ अफ्रीका जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं होंगे, प्रियांक पांचाल को मौका December 13, 2021 at 03:07AM

पूर्व क्रिकेटर ने चुनी 2021 की बेस्ट टेस्ट टीम, रोहित हैं पर कोहली को नहीं दी जगह December 13, 2021 at 01:14AM

नई दिल्लीपूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने 2021 वर्ष की अपनी टेस्ट टीम चुनी है। उन्होंने इस टीम में वनडे और टी-20 टीम के नवनियुक्त कप्तान सहित 4 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है, लेकिन टेस्ट टीम के कप्तान को जगह नहीं दी है। विराट कोहली फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 2021 सीजन भी उनके लिए बहुत खास नहीं गया है। आकाश चोपड़ा ने भारत के लिए सबसे अधिक 906 रन बनाने वाले रोहित शर्मा और श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाज रहे दिमुथ करुणरत्ने (902 रन) को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चुना है, जबकि कैलेंडर इयर में सबसे अधिक 1544 रन बनाने वाले इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट को तीसरे नंबर पर रखा है। चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के वर्ल्ड चैंपियनशिप विनर कप्तान केन विलियमसन हैं। पाकिस्तान के फवाद आलम छठे नंबर पर हैं तो विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत हैं। ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने 11 मैचों में 706 रन बनाए। वह 2021 में भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी रहे। तेज गेंदबाज के रूप में टीम में न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप विनिंग गेंदबाज काइल जैमिसन और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी को रखा है। टीम में स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को रखा है। अश्विन ने 2021 में सबसे अधिक 52 विकेट झटके थे, जबकि अफरीदी के नाम 47 विकेट रहे। अक्षर पटेल ने सिर्फ 5 मैचों में 36 विकेट झटकने का कमाल किया है। टीम रोहित शर्मा, दिमुथ करुणरत्ने, जो रूट, केन विलियमसन (कप्तान), फवाद आलम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), काइल जैमिसन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जेम्स एंडरसन और शाहीन शाह अफरीदी।

अमेरिकन पॉप स्टार संग भारतीय क्रिकेटर की ऐसी सेल्फी, युवराज सिंह ने कर दिया ट्रोल December 13, 2021 at 12:56AM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन में विराट कोहली (Virat Kohli) , एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को आउट कर सुर्खियां बटोरने वाले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के एक फिर चर्चा में हैं। दरअसल, इस बार 26 वर्षीय बरार अपनी खेल की वजह से नहीं बल्कि एक यूनिक सेल्फी के लिए सुर्खियों में हैं। बरार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अमेरिकन पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे (Harpreet Brar Selfie with Ariana Grand) के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है। मजेदार बात यह है कि इस सेल्फी में एरियाना की फोटो टेलीविजन स्क्रीन पर बगल में लगी है। इस रोचक सेल्फी पर बरार को लोग ट्रोल कर रहे हैं। बरार को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) रिटैंशन में रिटेन नहीं किया। बरार ने सेल्फी का कैप्शन लिखा, ' @ArianaGrande के साथ सेल्फी।' भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) सहित मनदीप सिंह (Mandeep Singh) ने भी बरार के इस सेल्फी पर कॉमेंट किया है। 40 वर्षीय युवी ने 4 हंसते हुए इमोजी लगाई है जबकि मनदीप ने मीम्स के जरिए बरार को ट्रोल करते हुए फेमस नेटफ्लिक्स सीरीज का GIF इमेज शेयर किया है जिसका कैप्शन है , ' भावनाओं पे ना कंट्रोल नहीं है तुम्हारा।' इन क्रिकेटर्स के अलावा सोशल मीडिया पर फैंस भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बरार ने आईपीएल 2021 के पहले लेग में आरसीबी के कप्तान कोहली, डिविलियर्स और ऑलराउंडर मैक्सवेल को आउट कर खूब वाहवाही बटोरी थी। हालांकि इस बार उन्हें फ्रैंचाइजी ने आईपीएल 2022 ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बरार अब किस टीम की ओर से खेलते हैं। बरार ने 31 टी20 मैचों में 30 विकेट चटकाए हैं जबकि लिस्ट ए के 8 मैचों में इस लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज के नाम 8 विकेट दर्ज हैं।