Thursday, December 2, 2021

अश्विन की नजर हेडली के बड़े रिकॉर्ड पर, मुंबई टेस्ट में निकल सकते हैं आगे December 02, 2021 at 01:08AM

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक दशक से मैच विनर की भूमिका निभाने वाले ऑफ स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) न्यूजीलैंड (IND v NZ 2nd Test) के खिलाफ मुंबई टेस्ट में अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर सकते हैं। अश्विन लगातार अपनी गेंदबाजी में सुधार करते रहे हैं। कानपुर टेस्ट में अश्विन ने हमवतन हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन अब भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। दूसरे टेस्ट मैच में तमिलनाडु का यह होनहार क्रिकेटर दिग्गज सर रिचर्ड हेडली (Sir Richard Hadlee) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है। दरअसल हेडली ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैचों में सबसे अधिक विकेट झटके हैं। पूर्व पेसर हेडली ने भारत के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में 65 विकेट चटकाए हैं वहीं अश्विन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 58 विकेट चटकाए हैं। अश्विन को हेडली को पीछे छोड़ने के लिए 8 विकेट की दरकार है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिग्गज बिशन सिंह बेदी हैं जिन्होंने 12 टेस्ट में 57 जबकि ईरापल्ली प्रसन्ना ने 10 टेस्ट में 55 विकेट निकाले हैं। पांचवें नंबर पर कीवी पेसर टिम साउदी हैं जिनके नाम 10 टेस्ट में 52 विकेट दर्ज हैं। कानपुर टेस्ट में अश्विन ने 6 विकेट चटकाए थे कानपुर टेस्ट में अश्विन ने 6 विकेट अपने नाम किए थे। यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। अश्विन ने 72.3 ओवर की गेंदबाजी में 22 ओवर मेडन रखते हुए 117 विकेट चटकाए थे। इसी टेस्ट में टिम साउदी ने कुल 8 विकेट झटके थे जिनमें पहली पारी के 5 विकेट शामिल है। 2016 के बाद वानखेड़े में होगी टेस्ट की वापसी वनडे विश्व पर 2011 फाइनल समेत कई बड़े मैचों की मेजबानी कर चुके वानखेड़े स्टेडियम पर पांच साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी होगी जब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में शुक्रवार से न्यूजीलैंड से खेलेगी। इस मैदान पर आखिरी टेस्ट आठ से 12 दिसंबर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था जो मेजबान टीम ने एक पारी और 36 रन से जीता। इस मैदान पर 25 टेस्ट खेले जा चुके हैं जिनमें से 11 भारत ने जीते, सात हारे और सात ड्रॉ रहे।

IPL में बगावत के सुर:DC और KKR ने कहा- अब मेगा ऑक्शन का ड्रामा बंद हो, लंबे समय तक टीम बरकरार रहना जरूरी December 02, 2021 at 12:51AM

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट का बड़ा बयान:हम BCCI से बात कर रहे हैं, अगर ज्यादा सोचा तो NZ के खिलाफ मैच से ध्यान भटकेगा December 02, 2021 at 12:34AM

दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर बोर्ड के संपर्क में कैप्टन कोहली, जल्द होगा फैसला December 01, 2021 at 11:50PM

मुंबईभारतीय कप्तान ने गुरुवार को कहा कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे को लेकर अगले कुछ दिन में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से तस्वीर साफ होने की उम्मीद है और वह नहीं चाहते कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के आने के बाद ‘भ्रम’ की स्थिति हो। समझा जा रहा है कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने समूह के भीतर बातचीत शुरू की है और वह खिलाड़ियों को भी जानकारी दे रहे हैं कि प्रशासनिक स्तर पर क्या चल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत में कोहली ने कहा, ‘आप जितना जल्दी संभव हो इस मामले में स्पष्टता चाहते हो, इसलिए हमने टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों से बात की है। बेशक राहुल भाई (द्रविड़) ने समूह के भीतर बातचीत शुरू की है जो काफी महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा, ‘अंत में हम समझ सकते हैं, मेरे कहने का मतलब है कि कुछ भी हो, हमारा ध्यान टेस्ट मैच से नहीं भटकेगा लेकिन साथ ही आप स्पष्टता चाहते हो और आप ऐसी स्थिति में होना चाहते हो जहां आपको पता होना चाहिए कि असल में क्या हो रहा है।’ इस तरह की चर्चा है कि नए स्वरूप के कारण डर को देखते हुए दौरे को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है या इसमें कटौती की जा सकती है। कोहली ने कहा कि अगले दो दिन में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘हम बोर्ड से बात कर रहे हैं और हमें भरोसा है कि एक या दो दिन में या बहुत जल्दी तस्वीर साफ हो जाएगी कि क्या चल रहा है।’ कप्तान ने कहा कि ये सामान्यत समय नहीं है और कोई भी फैसला करते हुए इसे भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा, ‘देखिए यह स्वाभाविक है, मेरे कहने का मतलब है कि हम सामान्य हालात में नहीं खेल रहे हैं, इसलिए काफी योजना बनानी पड़ती है, काफी तैयारी करनी पड़ती हैं।’ ओमीक्रोन स्वरूप का पता चलने के बाद दक्षिण अफ्रीका पर कई देशों ने यात्रा संबंधी प्रतिबंध लगाए हैं। भारत की ‘ए’ टीम हालांकि ब्लोमफोंटेन में तीन मैचों की प्रथम श्रेणी श्रृंखला खेल रही है। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने भारतीय टीम के वहां पहुंचने पर पूरी तरह से सुरक्षित बायो-बबल (जैविक रूप से सुरक्षित माहौल) बनाने का वादा किया है। कोहली ने कहा, ‘हमें चीजों को लेकर वास्तविक होने की जरूरत है, हम ऐसी चीजों की अनदेखी नहीं कर सकते जो हमें संभवत: भ्रमित करने वाले स्थान पर पहुंचा दे और कोई भी ऐसी जगह नहीं जाना चाहता।’ भारत की सीनियर टीम को 17 दिसंबर से लगभग सात हफ्ते के दौरे पर दक्षिण अफ्रीका जाना है। टीम को चार स्थलों जोहानिसबर्ग, सेंचुरियन, पार्ल और केपटाउन में तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। भारतीय टीम का बायो-बबल मुंबई में शुरू हो जाएगा और रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी आठ दिसंबर में टीम की रवानगी से एक या दिन दिन पहले इससे जुड़ जाएंगे। कोहली ने कहा, ‘कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी समूह का हिस्सा नहीं हैं जो पृथकवास में प्रवेश करने के बाद बायो बबल में टीम से जुड़ेंगे। चार्टर्ड विमान से यात्रा होगी।’ कोहली को उम्मीद है कि जब उनका ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले पर होगा तब बीसीसीआई उन्हें बताएगा कि भविष्य की योजना क्या है। उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि स्पष्टता हासिल करने के लिए सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमें जितना जल्दी संभव को स्थिति की जानकारी दी जाएगी। जैसा कि मैंने कहा, अभी हमारा ध्यान दूसरे टेस्ट पर है और बाकी चीजों पर साथ ही साथ ध्यान दिया जाएगा।’ इसी साल भारतीय टीम अपने दल में कोविड-19 के मामले आने के बाद मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से हट गई थी।