Wednesday, December 1, 2021

विराट की कप्तानी में भारत को हराना असंभव जैसा:भारतीय सरजमीं पर कोहली की कप्तानी में 7 साल में सिर्फ 2 हार, 23 मुकाबले जीते December 01, 2021 at 04:42PM

हरभजन सिंह ने चुनी अपनी बेस्ट टेस्ट इलेवन, वीरेंद्र सहवाग को बताया आधुनिक युग का विवियन रिचर्ड्स December 01, 2021 at 07:51AM

नई दिल्ली ने कई महान क्रिकेटर्स के साथ और खिलाफ खेला है। हरभजन ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन चुनी है। इसमें उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के साथ पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भी चुना है। हरभजन ने सहवाग के बेखौफ अंदाज की तारीफ की। उन्होंने सहवाग को आधुनिक युग का विवियन रिचर्ड्स कहा। इसके साथ ही नंबर तीन पर हरभजन ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को चुना। नंबर चार पर उन्होंने जिस बल्लेबाज को चुना उस पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। हरभजन ने यहां सचिन तेंडुलकर को चुना। हरभजन ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत में अपनी टीम चुनी। नंबर पांच पर उन्होंने स्टीव वॉ को रखा। उन्होंने स्टीव को टीम का कप्तान भी चुना। छठे नंबर पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कालिस को रखा। हरभजन ने कहा कि कालिस के गेंदबाजी रिकॉर्ड जहीर खान के बराबर हैं और बल्लेबाजी रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के करीब हैं। हरभजन की टीम में विकेटकीपर के रूप में कुमार संगाकारा नजर आए। हालांकि उन्होंने कहा कि बैटिंग लाइनअप में वह काफी नीचे हैं लेकिन कुल मिलाकर टीम कॉम्बिनेश बना रखने के लिए ही उन्हें यहां रखा गया है। संगाकारा के बाद शेन वॉर्न, वसीम अकरम का नंबर आया। नंबर 10 पर ग्लेन मैक्ग्रा और 11वें पायदान पर जेम्स एंडरसन को रखा। हरभजन ने मुरलीधर को 12वें खिलाड़ी के रूप में रखा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि एशियाई देशों में मुकाबलों में वह मुरली को प्लेइंग इलेवन में रखते और शेन वॉर्न को टीम में शामिल नहीं करते। हालांकि एशिया से बाहर होने वाले मैचों में वॉर्न प्लेइंग इलेवन में होते। हरभजन की टीम एलिस्टर कुक, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, सचिन तेंडुलकर, स्टीव वॉ (कप्तान), जैक कालिस, कुमार संगाकारा (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, जेम्स एंडरसन, मुथैया मुरलीधरन (12वां खिलाड़ी)

बचेगी या जाएगी, विराट कोहली की ODI कप्तानी पर कुछ दिनों में होगा फैसला December 01, 2021 at 06:54AM

मुंबई के वनडे कप्तान बने रहने पर फैसला इस सप्ताह हो जाएगा जब चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति साउथ अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए टीम का चयन करेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि साउथ अफ्रीका में कोविड-19 का नया स्वरूप पाए जाने के बावजूद अभी दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा हालांकि वे स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। वर्ष 2022 में अधिकतर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे जिसमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप भी शामिल है। वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार अगले सात महीने में भारत को केवल नौ वनडे खेलने हैं जिनमें से छह विदेश (तीन दक्षिण अफ्रीका और तीन इंग्लैंड) में खेले जाएंगे। बीसीसीआई में एक गुट कोहली को वनडे कप्तान बनाए रखने का पक्षधर है तो दूसरा गुट टी20 और वनडे दोनों की कप्तानी एक ही खिलाड़ी को सौंपने के पक्ष में है ताकि रोहित शर्मा को 2023 वनडे विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी करने का मौका मिल सके। माना जा रहा है कि इस मामले में आखिरी निर्णय बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे।

विश्व टूर फाइनल्स: भारतीय खिलाड़ियों की अच्छी शुरुआत, सिंधु, श्रीकांत और लक्ष्य जीते December 01, 2021 at 06:08AM

बालीभारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत ने अपने अपने मैच सीधे गेम में जीतकर बुधवार को यहां सत्र के आखिरी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में शानदार शुरुआत की। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधु ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को 21-14, 21-16 से हराया। इससे पहले श्रीकांत ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को ग्रुप बी के मुकाबले में 42 मिनट के भीतर 21-14, 21-16 से पराजित किया। श्रीकांत अगले दौर में थाईलैंड के तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन कुनलावुत वितिदसार्न से भिड़ेंगे। यह टूर्नामेंट जीतने वाली एकमात्र भारतीय सिंधु का सामना अब जर्मनी की वोन्ने लि से होगा। सिंधु ने 2018 में यह खिताब जीता था। युवा लक्ष्य सेन ने भी ग्रुप ए में अपना पहला मैच जीता जब दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता पहले गेम में 1-1 के स्कोर पर चोटिल होने के कारण मुकाबले से हट गए। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को हालांकि जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा की जोड़ी ने 21-14, 21-18 से मात दी। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स रासमुसेन ने आसानी से 21-16, 21-5 से शिकस्त दी। पुरुष एकल में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी को हराया। पहला गेम शुरुआत में करीबी रहा लेकिन ब्रेक तक श्रीकांत ने 11-9 की बढत बना ली। इसके बाद लगातार पांच अंक लेकर स्कोर 16-10 किया और जल्दी यह यह गेम जीत लिया। दूसरे गेम में वह 1- 4 से पिछड़ रहे थे लेकिन जल्दी वापसी करते हुए ब्रेक तक दो अंक की बढ़त बना ली। यह बढत जल्दी ही 14-9 की हो गई लेकिन फिर अंतर 19-14 का रह गया। टोमा के लॉन्ग शॉट से श्रीकांत को चार मैच अंक मिले और बेहतरीन नेट प्ले से उन्होंने मुकाबला जीत लिया। सिंधु ने शुरू में ही 5-2 की बढ़त बना ली लेकिन यह अंतर जल्दी ही घटकर 7-6 का हो गया। सिंधु ने इसके बाद लगातार दस अंक लेकर पहला गेम जीता। दूसरे गेम में लाइन ने बेहतर प्रदर्शन करके 4-2 की बढ़त बनाई। सिंधु ने ब्रेक के समय 11-10 की बढ़त ले ली थी। ब्रेक के बाद उसने बढ़त 17-13 की कर ली और फिर लाइन को कोई मौका नहीं दिया।