Wednesday, December 1, 2021
ऋद्धिमान साहा की उपलब्धता पर मैच के आसपास फैसला लेंगे : म्हाम्ब्रे November 30, 2021 at 11:35PM
मुंबई भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बुधवार को कहा कि टीम प्रबंधन ऋद्धिमान साहा की उपलब्धता को लेकर शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के आसपास फैसला लेगा। म्हाम्ब्रे ने आनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘फिजियो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान विराट कोहली से लगातार संपर्क में हैं। मैच के पास आने पर उसकी स्थिति देखकर फैसला लिया जाएगा।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में पहले टेस्ट में गले में जकड़न के कारण साहा पांचवें दिन मैदान पर नहीं उतर सके थे। उनकी जगह के एस भरत ने विकेटकीपिंग की। साहा ने दूसरी पारी में नाबाद 61 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था जबकि एक समय पांच विकेट 51 रन पर गिर गए थे। म्हाम्ब्रे ने उनकी पारी की तारीफ करते हुए कहा, ‘उनकी स्थिति को देखते हुए यह शानदार पारी थी । उन्हें दर्द हो रहा था लेकिन उन्होंने कहा कि वह खेलेंगे। उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया जिसे देखकर अच्छा लगा।’
शाहीन अफरीदी का कमाल, पहली बार टॉप 5 में बनाई जगह December 01, 2021 at 04:26AM
दुबई पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन के बाद आईसीसी टेस्ट की गेंदबाजी रैंकिंग में पहली बार टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है। 21 साल के तेज गेंदबाज, जिन्होंने चटगांव टेस्ट में सात विकेट अपने नाम किए, जिसमें उन्होंने दूसरी पारी में 32 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और न्यूजीलैंड के नील वैगनर को पीछे छोड़ दिया। अफरीदी के साथी हसन अली भी मैच में सात विकेट अपने नाम किए, यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिसमें पहली पारी में पांच विकेट शामिल था। हसन अब पांच स्थान ऊपर चढ़कर 11वें पायदान पर पहुंच गए। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने भी रैंकिंग में काफी अच्छी बढ़त बनाई है। आबिद अली भले ही दूसरी पारी में शतक बनाने से चूक गए हों, लेकिन उनके 133 और 91 के स्कोर ने उन्हें 27 पायदानों का फायदा दिया, जिससे वह 20वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 52 और 73 के स्कोर के साथ रैंकिंग में 83वें स्थान पर बरकरार है। बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम 19वें तो लिटन दास 114 और 59 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम दो स्थान की बढ़त के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के साथ मैच में डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच मिला, जिसने उन्हें रैंकिंग में 74वें स्थान पर पहुंचने में मदद की, जबकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (छह स्थान ऊपर चढ़कर 66वें) और रिद्धिमान साहा (नौ स्थान ऊपर बढ़कर 99वें) स्थान पर पहुंच गए। रवींद्र जडेजा गेंदबाजों में दो पायदान के फायदे के साथ 19वें स्थान पर हैं और ऑलराउंडरों में वह दूसरे स्थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडर में तीसरे नंबर और बल्लेबाजों में 79वें स्थान पर हैं। वहीं, गेंदबाजी में वह दूसरे स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ टॉम लैथम की 95 और 52 रनों की पारी से वह वापस शीर्ष 10 में आ गए। इसी के साथ तेज गेंदबाज काइल जैमीसन गेंदबाजों में नौवें स्थान पर हैं और उनके साथी टिम साउदी तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
धोनी ने अपना ईगो एक ओर रखकर जडेजा को बढ़ाया आगे, आपको इसकी तारीफ करनी चाहिए: इरफान पठान December 01, 2021 at 03:15AM
नई दिल्ली इरफान पठान ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। पठान ने कहा कि धोनी ने अपनी ईगो को एकतरफ रखते हुए रिटेंशन में को चेन्नई सुपर किंग्स की पहली पसंद बनने दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने चार खिलाड़ियों को रीटेन किया है। उसने जडेजा और धोनी के अलावा मोईन अली और रुतुराज गायकवाड़ को भी रीटेन किया है। चूंकि जडेजा को पहली पसंद के तौर पर रखा गया है इसलिए उन्हें 16 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं धोनी को 12 करोड़ रुपये मिलेंगे क्योंकि वह दूसरे नंबर पर पसंद किए गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रीटेन किए गए खिलाड़ियों पर अपनी राय देते हुए पठान ने कहा कि धोनी ने यह टीम के हित में किया है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, 'आप जब इतने बड़े खिलाड़ी होते हैं तो व्यावहारिक होना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है। हमने कई बार देखा है कि खिलाड़ी अपना अहं आगे रखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना ईगो एक ओर रखकर कहा कि वह अपने खेल के पीक पर नहीं हैं।' चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे पठान ने कहा कि धोनी की इस बात के लिए तारीफ होनी चाहिए कि उन्होंने इस बात को माना कि जडेजा टीम के लिए अधिक उपयोगी हैं। पठान ने कहा, 'एक ओर जड़ेजा हैं जिन्होंने बहुत शानदार प्रदर्शन किया और टीम को मैच जितवाए। गेंद और बल्ले दोनों से उनका खेल कमाल का रहा है, उन्हें नंबर वन दो और मैं नंबर दो पर रहूंगा। इस रवैये की तारीफ होनी चाहिए। मैदान के बाहर धोनी के इस रवैये की आपको तारीफ करनी चाहिए।' 2021 के इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने टूर्नमेंट में सिर्फ 114 रन बनाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत भी सिर्फ 16.28 का रहा था। हालांकि, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए क्वॉलिफायर में 6 गेंद पर 18 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलवाई थी।
Subscribe to:
Posts (Atom)