Wednesday, December 1, 2021

एजाज पटेल ने बताया कि क्या होगा मुंबई में न्यूजीलैंड की टीम का प्लान November 30, 2021 at 11:40PM

मुंबई भारत में जन्में न्यूजीलैंड के स्पिनर (Ajaz Patel) ने बुधवार को कहा कि वह और उनके साथी स्पिनर पहले टेस्ट में सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में उन्हें सटीक गेंदबाजी करने की जरूरत है। पटेल ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि स्पिन बोलिंग यूनिट के तौर पर हमने लंबे समय तक स्टंप पर गेंदबाजी नहीं की। साथ ही वे (भारतीय बल्लेबाज) स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमें अधिक मौके नहीं दिए।’ पटेल ने तीन विकेट चटकाए जबकि रचिन रविंद्र और विलियम समरविले के खाते में एक भी विकेट नहीं गया। इसके विपरीत अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन तिकड़ी ने पहले टेस्ट में मिलकर 17 विकेट हासिल किए। पटेल ने कहा, ‘हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करें। मुझे यकीन है कि खिलाड़ी सबक लेंगे और अगले मैच में सामंजस्य बैठाएंगे लेकिन उसके लिए विकेट अलग होगा।’ उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी के नजरिए से, हमारे बल्लेबाजों ने उनके जैसे क्षमतावान स्पिनरों के खिलाफ उस विकेट पर शानदार प्रदर्शन किया, यह सामंजस्य बैठाने और सीखने तथा हमारे सामने जो परिस्थितियां हैं उनके अनुसार खेलने से संबंधित है।’ पटेल ने कहा कि उनकी टीम उलटफेर करने में सक्षम हैं और दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। उन्होंने कहा, ‘यह सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने से जुड़ा है और सभी को पिछले मैच की तरह योगदान देना होगा। हम इसी तरह खेलना चाहते हैं, यह टीम प्रयास है। फिलहाल हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और सहज रहते हुए आगे भी ऐसा ही करना चाहते हैं।’ पटेल ने कहा कि उन्हें विश्वास हैं कि वे किसी भी हालात में प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि वे अच्छे स्पिनर हैं लेकिन साथ ही हमें विश्वास है कि हमारे पास स्पिन खेलने वाले अच्छे खिलाड़ी हैं।’ इस स्पिनर ने कहा, ‘हमने पिछले मैच में देखा, टॉम लैथम और विल यंग ने जिस तरह बल्लेबाजी की।’ पटेल और भारत में जन्में रचिन रविंद्र ने पहले टेस्ट के अंतिम दिन नौ विकेट गिरने के बावजूद न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया। मुंबई में जन्में पटेल ने कहा कि उन दोनों के लिए अपने जन्मस्थल की टीम के खिलाफ संघर्ष करके मैच ड्रॉ कराना शानदार था। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए शानदार लम्हा था। मुझे लगता है कि विडंबना यह है कि भारतीय विरासत वाले दो लड़के जो न्यूजीलैंड में पले-बढ़े, वे सबसे बड़े क्रिकेट देशों में से एक के खिलाफ यहां खेल रहे थे और ड्रॉ के लिए संघर्ष कर रहे थे।’ पटेल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अपने आप में शानदार कहानी है, हमारे लिए यहां आना विशेष था और मुझे लगता है कि यह शानदार रहा।’ तैंतीस साल के पटेल ने कहा कि उनके लिए उस शहर में खेलना भावनात्मक लम्हा है जहां उनका जन्म हुआ। उन्होंने कहा, ‘यह भावुक पल है। मैं इस बारे में सोच रहा था, कितनी बार मैं इस हवाई अड्डे से गया लेकिन इस बार मैं न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं हवाई अड्डे पर पहुंचा तो मेरे जहन में पहली बार मुंबई से जाने और पहली बार वापस आन की यादें ताजा हो गई। यह मेरे लिए विशेष लम्हा था जिसे मैं भविष्य में सहेजकर रखूंगा।’

क्या टीम इंडिया को खतरे में डालेंगे गांगुली:कोरोना के बावजूद साउथ अफ्रीका दौरा जारी रखना चाहता है बोर्ड, अध्यक्ष बोले- विचार के लिए अभी काफी वक्त December 01, 2021 at 01:44AM

बोलिंग कोच ने किया ईशांत शर्मा का सपॉर्ट, बोले थोड़ा टाइम लगेगा November 30, 2021 at 10:20PM

मुंबई भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बुधवार को कहा कि ईशांत शर्मा की लय पर ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाने से असर पड़ा है और कुछ टेस्ट मैच खेलकर वह फिर चिर-परिचित फॉर्म में नजर आएंगे। मौजूदा भारतीय टीम में सौ टेस्ट खेल चुके एकमात्र खिलाड़ी ईशांत इंग्लैंड दौरे पर नाकाम रहे और न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में पहले टेस्ट में भी एक भी विकेट नहीं ले सके। म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘ईशांत ने लंबे समय से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। वह आईपीएल नहीं खेलते और ना ही टी20 विश्व कप खेला। इतने लंबे ब्रेक का असर पड़ा है।’ आईपीएल में नहीं मिला मौका ईशांत ने पिछले चार टेस्ट में 109.2 ओवर डालकर सिर्फ आठ विकेट लिए हैं। आईपीएल के दूसरे चरण में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भी नहीं चुना गया था। म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘हम उसकी लय पर काम कर रहे हैं और हमें इसकी जानकारी है। मुझे यकीन है कि कुछ मैचों के बाद वह लय हासिल कर लेगा।’ अनुभव से सीख सकते हैं युवा पेसर तीन सौ से अधिक टेस्ट विकेट ले चुके ईशांत का काम विरोधी टीम के विकेट लेना ही नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे युवा तेज गेंदबाजों का मार्गदर्शन करना भी है। म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘उसके पास अपार अनुभव है और ड्रेसिंग रूम में उसके होने से काफी फर्क पड़ता है। युवा तेज गेंदबाज उससे तेज गेंदबाजी की बारीकियां सीख सकते हैं । इससे काफी मदद मिलेगी।’ उमेश यादव से खुश हैं बोलिंग कोच उन्होंने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम की पिच से मिलने वाले उछाल और बारिश के मौसम की नमी से मिलने वाली स्विंग के कारण क्या मोहम्मद सिराज को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानपुर की सपाट पिच पर उमेश यादव के प्रदर्शन से वह खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘दूसरी पारी में उमेश के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। उसने एक स्पैल में केन विलियमसन को काफी परेशान किया । उस पर यह खास प्रदर्शन था और उसने अपनी ओर से पूरी कोशिश की।’ 'पिच पर होता थोड़ा उछाल तो अच्छा होता' भारतीय गेंदबाजों के पास न्यूजीलैंड की आखिरी जोड़ी रचिन रविंद्र और ऐजाज पटेल को तोड़ने के लिए 52 गेंद थीं लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। म्हाम्ब्रे ने उनका बचाव करते हुए कहा कि किसी और पिच पर थोड़ा और उछाल रहता तो आखिरी घंटे में सिली प्वाइंट और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग अहम हो जाते जहां यह सिर्फ एक गेंद की बात होती। उन्होंने कहा, ‘हम जीत नहीं सके लेकिन पिछले मैच में बहुत कुछ सकारात्मक रहा। उस पिच पर 19 विकेट लेना आसान नहीं था।’ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के खराब फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘उनके पास अपार अनुभव है और उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है। एक टीम के रूप में हम जानते हैं कि उन्हें लय में लौटने के लिये एक पारी की जरूरत है। हम सभी उनके साथ हैं।’

RCB के पूर्व कोच डेनियल विटोरी की राय, ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान बना सकती है बैंगलोर की टीम December 01, 2021 at 12:59AM

नई दिल्लीडेनियल विटोरी का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान होंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर का मानना है कि मैक्सवेल कम से कम इस सीजन में बैंगलोर की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली ने बीते सीजन में यह ऐलान किया था कि वह बैंगलोर फ्रैंचाइजी की कप्तानी छोड़ रहे हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान विटोरी का मानना है कि मैक्सवेल के कप्तान बनने बैंगलोर को रीबिल्ड होने का वक्त मिल जाएगा। विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के यूएई लीग से पहले वर्कलोड का कारण देते हुए कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले बैंगलोर फ्रैंचाइजी ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रीटने करने का फैसला किया है। अगर कोई नया कप्तान नहीं शामिल नहीं करती है तो इस बात की पूरी उम्मीद है कि मैक्सवेल को कप्तान बनाया जा सकता है। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में डेनियल विटोरी ने कहा कि मैक्सवेल को बिग बैश लीग में कप्तानी का अनुभव है। मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी की है। विटोरी ने आगे कहा कि लगभग हर फ्रैंचाइजी ने सेफ खेला है और कम से कम कप्तानी का एक विकल्प जरूर रीटेन किया है। उनका मानना है कि मैक्सवेल बैंगलोर के लिए यह भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'देखो, मुझे लगता है कि मैक्सवेल विराट कोहली की जगह ले सकते हैं। उन्होंने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया है और वह बैंगलोर के लिए कमाल के खिलाड़ी रहे हैं। उनके पास मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी का अनुभव है। हमने देखा कि ज्यादातर ने कप्तानी के विकल्प के खिलाड़ी को रीटेन किया है। ऐसा कई बार हो चुका है कि टीमों को पता होता है कि कौन उनका कप्तान होगा। वह ऑक्शन में कप्तान तलाशने से बचना चाहते हैं। क्योंकि वहां कई बार काफी परेशानी हो सकती है।' विटोरी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैक्सवेल को कप्तान बनाया जा सकता है। यह सिर्फ एक सीजन के लिए भी हो सकता है। सिर्फ यह देखने के लिए कि आगे कैसा चलता है। भविष्य के लिए टीम तैयार करने के लिए यह बहुत अच्छा ठहराव हो सकता है।' मैक्सवेल आईपीएल 2021 में बैंगलोर की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अगले सीजन में उनका खेलना तय माना जाना है। बिग बिश लीग में उन्होंने बहुत अच्छी कप्तानी की थी। उन्होंने मेलबर्न स्टार्स के साथ 62 में से 34 मुकाबले जीते थे। उनका जीत का औसत 57.14 का है। विटोरी ने आगे कहा कि कुछ अहम खिलाड़ियों को रीटेन नहीं करने के बाद भी आरसीबी अच्छी टीम दिख रही है। विटोरी को लगता है कि युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाना चाहते होंगे और इसी वजह से उन्हें शायद रीटेन नहीं किया गया। डेनियल विटोरी ने कहा, 'बेशक, आप सोचेंगे कि बेशक चहल ने रुकना चाहा होगा और बैंगलोर की टीम उन्हें अपने साथ रखना चाहती होगी लेकिन आपको यह भी सोचना चाहिए कि कई बार खिलाड़ी भी मेगा ऑक्शन में जाना चाहते हैं। वह भी तब जब दो नई टीमें आ रही हैं। हालांकि इसके बाद भी बैंगलोर ने काफी अच्छे खिलाड़ी चुने हैं। उनके पास टी20 क्रिकेट के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और भारत का एक बहुत अच्छा तेज गेंदबाज भी है।'