Monday, November 15, 2021

वह मैन ऑफ द सीरीज होगा... फिंच ने दांवे के साथ लैंगर से की थी वॉर्नर की सिफारिश November 15, 2021 at 01:59AM

दुबईऑस्ट्रेलियाई टीम ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में (53) और मिशेल मार्श (77) ने हाफ सेंचुरी जड़ते हुए मैच को एकतरफा कर दिया था। डेविड वॉर्नर की यहां खासतौर पर तारीफ करनी होगी। आईपीएल-2021 में खराब फॉर्म और फ्रेंचाइजी की कप्तानी जाने के बाद टीम से निकाले गए, लेकिन वह टूटे नहीं। उन्होंने न केवल ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट के भरोसे को सही साबित किया, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट को अपने बल्ले से करारा जवाब भी दिया। उन्हें लेकर अब आरोन फिंच ने एक खुलासा किया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का उनके खराब दौर में भी समर्थन किया था। आईसीसी टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का एक फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ जब उन्होंने सीमित ओवरों के मैच में 35 वर्षीय वॉर्नर को शामिल रखा और उन्होंने भी अपने कप्तान के विश्वास को बनाए रखा। उनके फैसलों की वजह से टीम को पहली बार टी 20 विश्व कप जिताने में मदद मिली। एक वक्त था जब आलोचक वॉर्नर को इंडियन प्रीमियर लीग में उनके खराब प्रदर्शन के लिए निशाना बना रहे थे, लेकिन फिंच ने न्यूजीलैंड को हराने के बाद मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने इस दिग्गज बल्लेबाज में कभी विश्वास नहीं खोया। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने आउट ऑफ फॉर्म सलामी बल्लेबाज का समर्थन कैसे किया, फिंच ने कहा, ‘आपको इसकी उम्मीद (वॉर्नर के अच्छा प्रदर्शन) नहीं थी? मैंने निश्चित रूप से किया। एक भी शब्द झूठ कहे बिना, मैं आपको बताना चाहता हूं कि, मैंने कुछ महीने पहले (कोच) जस्टिन लैंगर को फोन किया और कहा था, ‘डेवी की चिंता मत करो, वह मैन ऑफ द टूनार्मेंट होगा।’ फिंच ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि एडम जम्पा को व्यक्तिगत रूप से मैन ऑफ द टूनार्मेंट होना चाहिए था, लेकिन वह (वॉर्नर) एक महान खिलाड़ी है। वह सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक है। वह एक लड़ाकू खिलाड़ी है।’ फिंच ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘सुपर 12’ गेम में मिशेल मार्श का नंबर 3 पर जाना कंगारुओं के लिए गेम-चेंजर था। मार्श की 50 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी ने ऑस्ट्रेलिया को रविवार रात न्यूजीलैंड के खिलाफ आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ICC के T20 वर्ल्ड कप टीम पर बवाल, बाबर कप्तान तो किसी भी भारतीय को नहीं दी जगह November 15, 2021 at 12:12AM

दुबईभारत का कोई भी क्रिकेटर आईसीसी टी20 विश्व कप की ‘टूर्नामेंट की टीम’ में शामिल नहीं है, जबकि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के की अगुवाई वाली इस 12 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पायी थी। उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उसने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराया था। ज्यूरी सदस्यों को कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने के लायक नहीं लगा जबकि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम और एनरिच नॉर्त्जे तथा श्रीलंका के चरित असलंका और वानिंदु हसरंगा को इसमें चुना गया है। ये दोनों टीमें भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पायी थी। चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, उपविजेता न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है। पहली बार चैंपियन बने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर, लेग स्पिनर एडम जंपा और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को टीम में लिया गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर विकेटकीपर और मोईन अली ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल हैं जबकि न्यूजीलैंड से ट्रेंट बोल्ट ने इसमें जगह बनायी है। पाकिस्तान के बाबर को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले हसरंगा को भी टीम में लिया गया है। ज्यूरी के एक सदस्य, वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा, ‘प्रत्येक टीम के चयन की तरह इस टीम पर भी चर्चा होगी। पैनल इस तरह की चर्चा का सम्मान करता है। इस तरह के प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट से टीम का चयन करना बेहद मुश्किल था। चयन का मुख्य आधार सुपर 12 से फाइनल तक के मैच रहे।’ टीम इस प्रकार है : डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), जोस बटलर (विकेटकीपर, इंग्लैंड), बाबर आजम (कप्तान, पाकिस्तान), चरित असलंका (श्रीलंका), एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका), मोईन अली (इंग्लैंड), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया), जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), एनरिच नॉर्त्जे (दक्षिण अफ्रीका)। 12वां खिलाड़ी - शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)।

टीम इंडिया के लिए शर्मनाक दिन:ICC की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में एक भी भारतीय शामिल नहीं, PAK के बाबर आजम को बनाया कैप्टन November 14, 2021 at 11:25PM

फिंच ने महीनों पहले कर दी थी भविष्यवाणी:कोच को फोन पर बताया था- बड़े मैच के खिलाड़ी है वार्नर, बनेंगे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट November 14, 2021 at 11:01PM