Friday, November 12, 2021

विराट कोहली टेस्ट और वनडे की कप्तानी से भी हटेंगे? पूर्व कोच शास्त्री ने दिया बड़ा बयान November 12, 2021 at 05:27AM

नई दिल्लीभारत के पूर्व मुख्य कोच का मानना है कि कोविड-19 से जुड़े दबाव से निपटने के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद अन्य प्रारूपों से भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। यूएई में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप से भारत के जल्दी बाहर होने के साथ ही शास्त्री का टीम के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया। शास्त्री ने ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में कोहली की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह कार्यभार के बेहतर प्रबंधन के लिए अन्य प्रारूपों से भी नेतृत्व की जिम्मेदारी छोड़ सकते है।’ उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में उनकी कप्तानी में भारत पिछले पांच साल से शीर्ष पायदान पर काबिज है। जब तक वह मानसिक रूप से थका हुआ महसूस नहीं करेंगे तब तक वह उसे छोड़ना नहीं चाहेंगे। वह हालांकि निकट भविष्य में बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह तुरंत नहीं होगा, लेकिन ऐसा हो सकता है। सफेद गेंद के क्रिकेट (सीमित ओवरों के प्रारूप में) के साथ भी ऐसा हो सकता है। वह कह सकते है कि वह अब सिर्फ टेस्ट कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते है।’ शास्त्री ने कोहली को सबसे फिट क्रिकेटर करार देते हुए कहा, ‘बहुत से सफल खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ दी है।’ उन्होंने कहा, ‘उसमें खेल में अच्छा करने की भूख निश्चित रूप से बरकरार है, वह टीम में किसी से भी ज्यादा फिट है। उसके बारे में कोई शक नहीं। जब आप शारीरिक रूप से फिट होते हैं, तो खेल में आपकी उम्र बढ़ती है। कप्तानी के मामले में, यह उनका फैसला होगा, लेकिन मैं देखता हूं कि वह सफेद गेंद के क्रिकेट को ना कह सकते हैं लेकिन लाल गेंद क्रिकेट में उसे खेल जारी रखना चाहिये। क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ दूत रहे हैं।’ शास्त्री का अनुमान है कि कोहली के अलावा और भी कई खिलाड़ी बायो बबल की थकान से निपटने के लिए लंबा ब्रेक ले सकते हैं। उन्होंने कोविड-19 के समय में विभिन्न प्रारूप के लिए अलग कप्तान की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय में अलग-अलग कप्तान होना जरूरी है क्योंकि इससे खिलाड़ी पर दबाव कम होगा। मुझे लगता है कि बहुत सारे खिलाड़ी ब्रेक लेना चाहते हैं। आपको समय-समय पर खेल से विश्राम देने की जरूरत होगी।’ भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने खिलाड़ियों पर देश से ज्यादा आईपीएल को तरजीह देने के आरोप पर के बारे में पूछे जाने पर शास्त्री ने कहा, ‘‘अप्रैल में आईपीएल के स्थगन के बाद उनके पास (बीसीसीआई) कोई विकल्प नहीं था। मुझे नहीं लगता कि भविष्य में फिर ऐसा होगा। जहां तक कपिल की बात है तो वह आईपीएल के कार्यक्रम को लेकर सही है क्योंकि इससे खिलाड़ियों की थकान बढ़ी।’

क्यों नहीं मनाया इंग्लैंड पर जीत का जश्न? नीशम के जवाब से टीम इंडिया को लेनी चाहिए सीख! November 12, 2021 at 03:52AM

दुबईआईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाले न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिमी नीशाम ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ सेमीफाइनल जीतने के लिए आधी दुनिया का चक्कर लगाकर यहां नहीं आयी है। क्रिकेट के मैदान में दिल दुखाने वाले कुछ पलों के साक्षी रहे नीशाम ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 गेंद में 27 रन की पारी खेलकर मैच का रुख न्यूजीलैंड की ओर मोड़ दिया था। वह 2019 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में सुपर ओवर की समाप्ति के बाद बाउंड्री की संख्या के आधार पर इंग्लैंड से मैच गंवाने वाली न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे। नीशाम ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों की नजरें रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल पर टिकी हैं। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अब तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। सेमीफाइनल में जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जब जश्न मना रहे थे तब नीशाम शांत बैठे थे। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही। नीशाम से जब इस शांत जश्न के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘न्यूजीलैंड क्रिकेट’ कहा, ‘मुझे लगता है यह जश्न मनाने का मौका था लेकिन आप सिर्फ सेमीफाइनल जीतने के लिए आधी दुनिया का सफर नहीं करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी नजरें कुछ दिनों के बाद होने वाले मैच (फाइनल) पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से और हम एक टीम के रूप में ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे हैं। मुझे यकीन है कि अगर हम फाइनल जीतने में सफल रहे तो खुल कर भावनाओं का इजहार कर सकेंगे।’ न्यूजीलैंड विश्व क्रिकेट में और विशेष रूप से आईसीसी आयोजनों में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है। नीशाम ने कहा कि टीम की बेहतरीन योजना उनकी निरंतरता का कारण है। उन्होंने कहा, ‘देखिए, मुझे लगता है कि हम इसके अनुभवी हो गए हैं। हमने पिछले पांच या छह वर्षों में टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हम भावनाओं को काबू में रखना जानते हैं और हार या जीत को तुरंत पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाते है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी योजना बेहतरीन होती है। हम खिलाड़ियों के चयन से लेकर मैच योजना बनाने तक काम पर पूरा ध्यान देते हैं। हमारे पास बहुत मजबूत रणनीति होती है। वे सभी रणनीतियाँ अगले कुछ दिनों में लागू होंगी और मुझे लगता है कि कल हम अभ्यास के दौरान फिर से उसका आकलन करेंगे।’

इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के फैन हुए ग्लेन मैक्सवेल, बोले- दोस्त तुम तो सुपरस्टार हो November 12, 2021 at 04:07AM

नई दिल्लीऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने पाकिस्तान तेज गेंदबाज की तारीफ की है। उन्होंने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के बाद एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में वे एक-दूसरे की जर्सी शेयर करते दिख रहे हैं। मैक्सी ने तस्वीर के साथ जो लिखा वह पाकिस्तान टीम और हारिस के फैंस का दिल खुश कर देने वाला है। कंगारू ऑलराउंडर ने लिखा- मुझे इस बात पर गर्व है कि यह युवा कितना कामयाब हो गया है। उन्होंने मेलबर्न स्टार्स (बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी) और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए जो किया है वह असाधारण है। वह एक अच्छा इंसान और एक महान टीम मेट है और एक ऐसा व्यक्ति जिसे मैं हमेशा एक दोस्त के रूप में संजो कर रखूंगा। हारिस रऊफ आप एक सुपरस्टार हैं। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गुरुवार रात एक बार फिर 2010 की तरह पाकिस्तान के खिताबी सपने को चकनाचूर कर दिया। एक वक्त महज एक रन पर एक विकेट खोकर संघर्ष कर रही ऑस्ट्रेलिया को पहले डेविड वॉर्नर (49) ने संभाला, फिर स्टॉयनिस की खूबसूरत पारी दिखी और अंत किया मैथ्यू वेड ने। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच के हीरो रहे शाहीन शाह अफरीदी के एक ही ओवर में हैट्रिक सिक्स उड़ाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 गेंद पहले ही 5 विकेट की जीत दिला दी। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसका मतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप का एक नया चैंपियन मिलेगा। इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाकर जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया था।

कभी आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाकर दिलाई थी विराट की RCB को जीत, अब टीम इंडिया में एंट्री November 12, 2021 at 03:16AM

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज के लिए विकेटकीपर केएस भरत का सिलेक्शन हुआ है। यह वही केएस भरत हैं, जो हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के दौरान चर्चा में आए थे। भरत ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेल रहे थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच फंस गया था। यहां विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के खेवनहार बने थे श्रीकर भरत। भरत ने न केवल 52 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 78 रनों की तूफानी पारी खेली, बल्कि दुनियाभर के दिग्गज बल्लेबाजों के लिए IPL में सनसनी बने आवेश खान को आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाते हुए टीम की हार को जीत में तब्दील कर दिया था। कोहली का जश्न देखते बन रहा था। वह खुशी से उछल पड़े थे। इस मैच के बाद भरत को भारतीय टीम में शामिल करने की चर्चा होने लगी थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगा चुके हैं ट्रिपल सेंचुरीवैसे देखा जाय तो यह इकलौता मौका नहीं था जब भरत ने खुद की काबिलियत साबित की थी। बतता दें कि भरत 2014-15 में राणजी ट्रोफी में गोवा के खिलाफ तिहरा शतक जड़ पहली बार सुर्खियों में आए थे। ऐसा करने वाले 5वें भारतीय विकेटकीपर बने थेभारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले भरत (KS Bharat Triple Century) 5वें विकेटकीपर बने थे। भरत को एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 308 रन की मैराथन पारी में 38 चौके और छह छक्के जड़े थे। भरत ने 19 साल की उम्र में साल 2012 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। भरत के नाम 78 फर्स्ट क्लास मैचों में 4283 रन दर्ज है जिसमें 9 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। आरसीबी के लिए 8 मैचों में बनाए 191 रन28 वर्षीय भरत ने बैंगलोर के लिए आईपीएल 2021 में 8 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 191 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 78 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। भरत ने दिल्ली के खिलाफ पचासा जड़ा जो आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक रहा। आरसीबी ने 20 लाख रुपये में खरीदाआरसीबी (RCB) ने आईपीएल 2021 खिलाड़ियों की नीलामी में भरत को 20 लाख रुपये में खरीदा था। भरत ने 2014-15 रणजी सीजन में 54 की औसत से कुल 758 रन बनाए थे। साल 2015 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन ऋषभ पंत की मौजूदगी की वजह से भरत प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहे। दिल्ली ने जब रिलीज किया तो आरसीबी ने पार्थिव पटेल की जगह उन्हें इस साल टीम में शामिल किया। लंबे समय से खटखटा रहे टीम इंडिया का दरवाजाभरत लंबे समय से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे थे। उन्हें इस साल भारत के इंग्लैंड दौरे पर विकेटकीकपर ऋधिमान साहा के स्टैंड बाय के रूप में शामिल किया गया था। इससे पहले इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्हें 5 स्टैंड बाय खिलाड़ियों में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2019 में भरत को बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया में जगह मिली थी।