Friday, November 12, 2021

न रोहित न शमी और न बुमराह, इन स्टार खिलाड़ियों के बिना सूनी होगी न्यूजीलैंड सीरीज November 12, 2021 at 02:02AM

नई दिल्ली वर्ल्ड टी-20 में भले ही टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया, लेकिन अब भारतीय रणबांकुरे अगले मिशन के लिए तैयार है। 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और फिर टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए शुक्रवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया। रहाणे कप्तान-पुजारा उपकप्तान उप कप्तान अजिंक्य रहाणे पहले टेस्ट में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे और नियमित कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट में जिम्मेदारी संभालने के लिए लौट आएंगे जबकि सभी प्रारूपों के कुछ बड़े स्टार खिलाड़ियों को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की कार्यभार प्रबंधन नीति के अनुसार श्रृंखला में पूर्ण आराम दिया गया है। इन बड़े खिलाड़ियों को आराम नव नियुक्त टी-20 कप्तान और नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को कानपुर (25 से 29 नवंबर) और मुंबई (तीन से सात दिसंबर) में दो टेस्ट मैचों के लिए आराम दिया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, 'विराट कोहली दूसरे टेस्ट के लिये टीम से जुड़ जाएंगे और टीम की अगुआई करेंगे।’ हनुमा विहारी को किया टीम से बाहर टेस्ट टीम से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में हनुमा विहारी का नाम शामिल है जिन्हें 16 सदस्यीय टीम (जो अगले टेस्ट में 17 खिलाड़ियों की होगी) में जगह नहीं दी गई। पता चला है कि विहारी को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम में शामिल किया गया है जिसमें उन्हें मुख्य टीम में दावा पेश करने के लिए तीन मैच खेलने को मिलेंगे। भारत ए टीम दिसंबर के अंतिम हफ्ते में श्रृंखला की शुरुआत करेगी। डिफेंसिव स्टाइल बना विहारी का दुश्मन चयन समिति के करीबी सूत्रों के अनुसार टेस्ट टीम के चयन के लिए विहारी के पिछले रेकार्ड को नहीं बल्कि मौजूदा लय को ध्यान में रखा गया। विहारी ने काउंटी टीम वारविकशर के लिए पिछली छह प्रथम श्रेणी पारियों में 32, 52, 8, 0, 24, और नाबाद 43 रन बनाए हैं। हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी चार पारियों का स्कोर 26, 7, 57 और 4 था। समझा जा सकता है कि विहारी का रक्षात्मक खेल कार्यवाहक उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा और रहाणे की तरह ही है जो क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

द्रविड़ की कोचिंग में बदलाव की बयार? 3 युवा सूरमाओं की टीम इंडिया में एंट्री November 12, 2021 at 01:56AM

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। दो मैचों की सीरीज के लिए कई बड़े नामों को आराम दिया गया है तो 3 युवा सूरमाओं की टीम इंडिया में एंट्री हुई है। टी-20 सीरीज में कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और विकेटकीपर ऋषभ पंत को वर्कलोड के चलते आराम दिया गया है, जबकि , और युवा विकेटकीपर को टीम में शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर ने लिमिटेड ओवरों में खुद को साबित किया है। वह मिडल ऑर्डर के लिए भारत के सबसे बेहतर बल्लेबाजों में शामिल हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत पिछले 3 वर्षों से डोमेस्टिक क्रिकेट में तहलका मचा रहे हैं। राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारतीय टीम पहली बार सीरीज खेलेगी। ऐसे में इन तीनों युवाओं का शामिल होना भविष्य को लेकर अहम पहल मानी जा सकती है। बीसीसीआई की अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा करते हुए इन खिलाड़ियों के बाहर होने का कारण नहीं बताया, हालांकि अंदेशा लगाया गया कि पिछले कुछ महीनों से लगातार खेल रहे क्रिकेट के कारण उन्हें आराम दिया गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी पहले टेस्ट मैच में शिरकत करते नजर नहीं आएंगे, लेकिन वह 3-7 दिसंबर से मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे। अजिंक्य रहाणे कानपुर टेस्ट में भारत की कप्तानी का कमान संभालेंगे, जबकि चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे और टीम का नेतृत्व करेंगे।’ भारत की टेस्ट टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएस भारत (विकेटकीपर),रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

टर्निंग पॉइंट नहीं था हसन अली का कैच छोड़ना, मैथ्यू वेड बोले- फिर भी जीत हमारी होती November 11, 2021 at 09:51PM

दुबईहसन अली ने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ दिया था, जिसे पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल का नतीजा ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में करने के लिए अहम माना जा रहा है, लेकिन इससे फायदा उठाने वाले खिलाड़ी ने इससे इनकार किया और कहा कि अगर यह कैच लपक भी लिया गया होता तो भी उनकी टीम जीत जाती। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे रोमांचक सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत दर्ज की जिसमें आरोन फिंच की टीम ने 177 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (30 गेंद में 49 रन) के अलावा वेड 17 गेंद में 41 रन बनाकर आस्ट्रेलिया के नायक रहे जिन्होंने अली द्वारा कैच छोड़े जाने के बाद 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े। वेड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह कहना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि कैच छोड़ना टर्निंग प्वाइंट था। मुझे लगता है हमें उस समय 12 या 14 रन की जरूरत थी। मुझे लगता है कि मैच उस समय हमारे पक्ष में होना शुरू हो गया था। अगर मैं तब आउट हो जाता तो निश्चित रूप से हमें नहीं पता कि क्या होता, लेकिन मुझे पूरा भरोसा था कि पैट (कमिंस) क्रीज पर उतरकर मार्कस स्टोइनिस के साथ टीम को जीत तक पहुंचा देते।’ वेड ने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि इस कारण (कैच छोड़े जाने के) हमने मैच जीत लिया था।’ जबकि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने मैच के बाद इस हार के लिये पूरी तरह से अली की चूक को जिम्मेदार ठहराया था। बाबर ने कहा था, ‘टर्निंग प्वाइंट, वो कैच छूटना था। अगर हमने वो कैच ले लिया होता तो चीजें अलग हुई होतीं।’ तैंतीस वर्षीय वेड इससे इत्तेफाक नहीं रखते और उन्होंने कहा कि गुरूवार की रात वह अपने अनुभव के बूते ही दबाव से निपट सके। उन्होंने कहा, ‘इससे (अनुभव) निश्चित रूप से मदद मिलती है, इस तरह के मैचों में इन परिस्थितियों में अनुभव अहम होता है। हालांकि हमने कुछ शुरूआती विकेट गंवा दिए थे लेकिन ड्रेसिंग रूम में कोई घबराहट नहीं थी। हमारे सभी खिलाड़ी अनुभवी हैं।’

लोगों ने सानिया मिर्जा को कहा पाकिस्तानी:पाक-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं, भारतीय फैंस ने गद्दार कहा November 12, 2021 at 12:19AM