Wednesday, November 10, 2021
बाबर आजम नंबर-1, विराट अब 8वें पायदान पर, देखें T-20 रैंकिंग में कौन कहां November 09, 2021 at 11:33PM
नई दिल्ली दुनिया में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वर्ल्ड टी-20 के बीच खिलाड़ियों की रैंकिग जारी की। ताजा टी-20 रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सारी कैटेगरी मिलाकर सबसे बड़ा नुकसान भारतीय कप्तान विराट कोहली को हुआ है। चार स्थान फिसले कोहलीविराट कोहली चौथे से आठवें नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है, ऐसे में उम्मीद नहीं है कि वह अगली रैंकिंग तक अपनी दोबारा पोजिशन हासिल कर पाए। वर्ल्ड टी-20 के तीन मैचों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 68 रन बनाने वाले कोहली के पास 698 रैंकिंग पॉइंट हैं। केएल राहुल तीन पायदान ऊपर बुरी खबर के साथ-साथ भारत के लिए एक खुशखबरी भी है। साउथ अफ्रीका को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। भारत के लिए वर्ल्ड टी-20 में सबसे ज्यादा 194 रन बनाने वाले ओपनर केएल राहुल आठवें से पांचवें नंबर पर आ गए। अब उनके 727 रेटिंग पॉइंट हैं। एडन मारक्रम की बल्ले-बल्ले पांच मैच में चार जीत के बावजूद भले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई हो, लेकिन प्रोटिज बल्लेबाज एडन मारक्रम तीन पोजिशन आगे बढ़ते हुए तीसरे नंबर पर आ गए हैं, उनके 796 अंक हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 52 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के एक और बल्लेबाज यानी रासी वान डर दुर्से को भी जबरदस्त फायदा हुआ है। सुपर-12 में इंग्लैंड के खिलाफ 94 रन की पारी के बूते वह छह स्थान की छलांग के साथ टॉप-10 में आ गए। बाबर की बादशाहत कायम पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले नंबर पर कायम हैं। इस वर्ल्ड कप के पांच मैच में 264 रन के साथ वह टूर्नामेंट के सर्वोच्च रन स्कोरर भी हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के डाविड मलान हैं। नंबर एक और दो पोजिशन पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच तीसरे से चौथे नंबर पर आ गए। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान पांचवें से छठे नंबर पर खिसक गए। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग भी जारी की गई है। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी नंबर एक ऑलराउंडर बने हुए हैं तो श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नंबर एक टी-20 बोलर हैं।
| रैंक | खिलाड़ी | रेटिंग |
| 1 | बाबर आजम | 839 |
| 2 | डाविड मलान | 800 |
| 3 | एडन मारक्रम | 796 |
| 4 | आरोन फिंच | 732 |
| 5 | लोकेश राहुल | 727 |
| 6 | मोहम्मद रिजवान | 718 |
| 7 | डिवॉन कॉन्वे | 700 |
| 8 | विराट कोहली | 698 |
| 9 | जोस बटलर | 674 |
| 10 | रासी वैन डर डुसेन | 669 |
Tuesday, November 9, 2021
टीम विराट नहीं, अब टीम रोहित....कैसे भारतीय क्रिकेट पर पड़ेगी राहुल द्रविड़ की छाप, समझिए पूरा प्लान November 09, 2021 at 06:14PM
नई दिल्ली मैदान पर रोहित शर्मा और मैदान से परे राहुल द्रविड़... भारतीय क्रिकेट में जल्द ही नया बदलाव दिखने वाला है। विराट कोहली के पीछे हटने के बाद रोहित को टी20 टीम की कमान सौंप दी गई है। रवि शास्त्री की जगह कोच की भूमिका अब द्रविड़ निभाएंगे। संभावना यही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वनडे टीम की कमान भी रोहित को सौंप देगा। ऐसे में वाइट बॉल क्रिकेट में की जोड़ी पर भी टीम को आगे ले जाने का दारोमदार होगा। एक कप्तान के रूप में पहली चार सीरीज जीतने का रेकॉर्ड दो ही भारतीय खिलाड़ियों के नाम है और वो हैं द्रविड़ और शर्मा। T20 वर्ल्ड कप से जिस तरह भारतीय टीम बाहर हुई है, उसे देखते हुए आगे दोनों के लिए चुनौतियां बड़ी हैं। फैन्स को इन दोनों की जोड़ी से भारी उम्मीदें हैं और हों भी क्यों ना, एक वाइट बॉल क्रिकेट का बादशाह है तो दूसरा अनुशासन और संयम की जीती-जागती मिसाल। वर्ल्ड कप जीतना है दोनों का सपनाशर्मा और द्रविड़ की जोड़ी ही मिलकर अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए प्लान तैयार करेगी। बहुत हद तक 2023 के 50 ओवर वर्ल्ड कप कैंपेन का जिम्मा भी इन्हीं दोनों के सिर रहेगा। शर्मा के दिल में 11 साल पुरानी कसक है। 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड्स से देखा था। द्रविड़ 2003 में वर्ल्ड कप जीतने से बस एक जीत दूर रह गए थे। अब अपनी सरपरस्ती में भारत को वर्ल्ड कप जिताने की तमन्ना इन दोनों के दिल में किसी आग की तरह सुलग रही होगी। टीम पर दिखने लगी है द्रविड़ की छापन्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, उसपर द्रविड़ का असर साफ दिख रहा है। हार्दिक पंड्या को बिठाकर साफ संदेश दे दिया गया है कि किसी भी खिलाड़ी को 'ढोया' नहीं जाएगा। वरुण चक्रवर्ती को लेकर T20 वर्ल्ड कप से पहले खूब हाइप बनाया गया मगर वे एक भी विकेट नहीं ले सके, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। लेग-स्पिनर राहुल चाहर को अनुभवी युजवेंद्र चहल के लिए जगह खाली करनी पड़ी है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर की टीम में एंट्री दविड़ इफेक्ट है। हर्षल पटेल का टीम में आना भी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। सिस्टम के हिमायती हैं द्रविड़यह द्रविड़ का ही असर कहा जाएगा कि भुवनेश्वर कुमार को फिर से मौका दिया जा रहा है। शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी का T20 भविष्य अभी अधर में दिख रहा है। द्रविड़ पिछले कई सालों से भारत की जूनियर टीमों को कोच करते आ रहे हैं। उनका साफ मानना है कि प्लेयर्स को सिस्टम से होकर ही ऊपर तक पहुंचना चाहिए। नैशनल क्रिकेट एकेडमी की कमान संभालते हुए द्रविड़ ने कइ युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को संवारा है। T20 टीम पर उनकी छाप जाहिर हो ही चुकी है। टेस्ट्स में भी जल्द ही द्रविड़ युग की शुरुआत देखने को मिल सकती है। भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं द्रविड़ और शर्मा : गंभीरपूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी उम्मीद जताई है कि द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान ICC इवेंट्स में टीम का 'सूखा' खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा, 'आगे के लिए (कोच के रूप में द्रविड़ का कार्यकाल) भारत के पास एक नया कप्तान भी होगा और मुझे उम्मीद है कि रोहित शर्मा को 5 आईपीएल खिताब मिलेंगे, आप किसी से और क्या चाहते हैं? वह आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं और उम्मीद है कि वह और राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं। शायद आईसीसी टूर्नामेंट भी जीत सकते हैं। अब काफी समय हो गया है, 14-15 साल हो गए हैं, हमने कोई टी20 टूर्नामेंट नहीं जीता है।'
विराट कोहली का टी20 की कप्तानी छोड़ना दिखाता है कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में सब कुछ सही नहीं: मुश्ताक November 09, 2021 at 03:46AM
कराचीपाकिस्तान के पूर्व टेस्ट लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद (Mushtaq Ahmed) ने कहा है कि () के टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के फैसले से संकेत मिलते हैं कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में सब कुछ सही नहीं है। विश्व कप (T20I World Cup) से पहले यूएई में जब इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का आयोजन हुआ तो कोहली ने घोषणा की कि वह आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की अगुआई कर रहे हैं और उन्होंने साथ ही पुष्टि की कि टी20 विश्व कप इस प्रारूप में कप्तान के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के हाई परफोर्मेंस केंद्र में काम कर रहे मुश्ताक (Mushtaq) ने कहा, ‘जब एक सफल कप्तान कहता है कि वह कप्तानी छोड़ना चाहता है तो इसका मतलब है कि ड्रेसिंग रूम में सब कुछ सही नहीं है। मुझे अभी भारतीय ड्रेसिंग रूम में दो गुट नजर आते हैं.... मुंबई और दिल्ली गुट।’ कोहली ने सोमवार को नामीबिया (India vs Namibia) के खिलाफ विश्व कप मैच में आखिरी बार टी20 प्रारूप में भारत की अगुआई की। मुश्ताक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोहली जल्द ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कोहली (Virat Kohli) जल्द ही देश की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना छोड़ देगा, वह हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (India Premier League) में खेलना जारी रखेगा।’ भारतीय टीम 2012 के बाद पहली बार किसी आईसीसी प्रतियोगिता (ICC) के सेमीफाइनल में पहुंचने के नाकाम रही और मुश्ताक ने इसके लिए आईपीएल (IPL) को जिम्मेदार ठहराया। मुश्ताक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारतीय टीम आईपीएल के कारण विश्व कप में फ्लॉप रही। मुझे लगता है कि उनके खिलाड़ी विश्व कप से पहले इतने अधिक समय तक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने से थक गए थे।’
Subscribe to:
Posts (Atom)