Monday, November 8, 2021

भारतीय खिलाड़ियों के लिए देश से बड़ा है IPL:कपिल देव भड़के, कहा- पहले राष्ट्र फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट होना चाहिए, बेहतर योजना बनाए BCCI November 08, 2021 at 12:50AM

द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी, बन सकते हैं NCA के हेड November 08, 2021 at 01:51AM

नई दिल्ली वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट अकादमी यानी एनसीए के अगले हेड हो सकते हैं। अबतक यह जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ के पास थी। जो वर्ल्ड टी-20 के बाद 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला से टीम इंडिया के हेड कोच बनने जा रहे हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक वर्तमान में स्टार नेटवर्क के लिए वर्ल्ड टी-20 में बतौर कमेंटेटर और एनलिस्ट सेवाएं दे रहे लक्ष्मण अपने रोल और दूसरी जरूरी चीजों की जानकारी के लिए बोर्ड के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद ही कोई फैसला लेंगे। नेशनल क्रिकेट एकेडमी हेड को बेंगलुरु स्थित ऑफिस में रिपोर्ट करना होता है। मुख्यालय एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के प्रांगण में ही है। अगर लक्ष्मण को हेड बनाया जाता है तो उन्हें अपने होमटाउन हैदराबाद से बेंगलुरु शिफ्ट होना होगा। लक्ष्मण फिलहाल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर भी हैं। साथ ही इस साल की शुरुआत तक वह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में भी काम करते थे। सौरव गांगुली, जो उनके पूर्व भारतीय टीम के साथी और कप्तान के कहने पर लक्ष्मण ने यह पद संभाला था। यह कदम एसोसिएशन की महत्वाकांक्षी योजना जिसमें बंगाल क्रिकेट के घरेलू ढांचे को मजबूत बनाना है, का हिस्सा था। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चोट प्रबंधन, खिलाड़ी पुनर्वास, कोचिंग कार्यक्रम और आयु-समूह के साथ-साथ महिला क्रिकेट के लिए रोडमैप तैयार करने जैसे अहम काम होते हैं। यदि लक्ष्मण एनसीए में भूमिका निभाते हैं, तो उन्हें हितों के टकराव के मुद्दों से बचने के लिए उन सभी पदों को छोड़ना होगा, जो उन्हें दोहरे लाभ के पद के भीतर डालता हो। चार साल तक अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम और इंडिया ए टीम का कोच पद संभालने के बाद राहुल द्रविड़ को नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर का पद दिया गया था।

औपचारिकता वाले मैच में ईशान किशन-राहुल चाहर को मिल सकता है मौका, जानें किसका कटेगा पत्ता November 08, 2021 at 01:35AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप 2021 (T20 World Cup) से बोरिया बिस्तर बंध चुका है। हालांकि वह अपने आखिरी लीग मैच में आज (8 नवंबर) नामीबिया (IND v NAM T20 World Cup Match) से भिड़ेगी। यह मैच केवल औपचारिकता मात्र है। क्योंकि अफगानिस्तान की न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। यह मैच विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बतौर कप्तान आखिरी मुकाबला है। इसके अलावा हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। नामीबिया के खिलाफ भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखा जा सकता है। टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए थे। भारत के ग्रुप से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर ईशान किशन और लेग स्पिनर राहुल चाहर को नामीबिया के खिलाफ एक साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। ईशान ने मौजूदा विश्व कप में एक मुकाबला खेला है। चाहर को स्पिर वरुण चक्रवर्ती की जगह उतारा जा सकता है। ईशान की वापसी हो सकती है। रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है। पेस अटैक में भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर की वापसी हो सकती है। अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिया जा सकता है। शास्त्री-कोहली की जोड़ी ने किए कई कमाल शास्त्री और कोहली की कप्तानी में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना हो या फिर भारत को लगातार नंबर टेस्ट टीम बनाए रखना। टीम इंडिया विदेशी धरती पर लगातार अच्छा खेली। पहली एशियाई टीम बनी जिसने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हराई। एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार। भारतीय टीम के आक्रामक खेल और जीत की भूख ने क्रिकेट जानकारों को भी हैरान किया। भारत संभावित इलेवन (Possible Playing XI): केएल राहुल, रोहित शर्मा/ ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंडया, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी/शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह/ भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर/ वरुण चक्रवर्ती।

भारत का नामीबिया के खिलाफ खेलना जरूरी है क्या? देखें, फैंस का अजब-गजब रिएक्शन November 08, 2021 at 01:12AM

भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही देर में नामीबिया से खेलने उतरेगी। यह उसका टी-20 वर्ल्ड कप-2021 में आखिरी मैच होगा। इसके साथ ही उसका सफर खत्म हो जाएगा और भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट आएंगे। टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक फैन ने मीम शेयर करते हुए यह पूछ डाला कि क्या भारत का नामीबिया के खिलाफ खेलना जरूरी है? ऐसे ही ढेरों मीम्स ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं...

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच नामीबिया के खिलाफ दुबई में खेलेगी। उसे टूर्नामेंट का खिताबी दावेदार माना जा रहा था लेकिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मिली लगातार दो हार ने उसे बाहर कर दिया।


भारत का नामीबिया के खिलाफ खेलना जरूरी है क्या? ट्विटर पर फैंस का अजब-गजब रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही देर में नामीबिया से खेलने उतरेगी। यह उसका टी-20 वर्ल्ड कप-2021 में आखिरी मैच होगा। इसके साथ ही उसका सफर खत्म हो जाएगा और भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट आएंगे। टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक फैन ने मीम शेयर करते हुए यह पूछ डाला कि क्या भारत का नामीबिया के खिलाफ खेलना जरूरी है? ऐसे ही ढेरों मीम्स ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं...