Monday, November 8, 2021

आज रोहित को खुद ही T20 की कप्तानी सौंप दें कोहली... संजय मांजरेकर ने क्यों कहा ऐसा November 08, 2021 at 12:42AM

नई दिल्लीT20 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया के अंतिम ग्रुप मैच के साथ ही विराट कोहली और रवि शास्त्री युग का अंत हो जाएगा। विराट कोहली जहां टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं तो कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल आज खत्म हो जाएगा। इस मैच से ठीक पहले अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि कोहली को नामीबिया के खिलाफ ही रोहित को कप्तानी दे दनी चाहिए। जब से टी-20 की कप्तानी विराट कोहली ने छोड़ी है अगले कप्तान के तौर पर रोहित का नाम सबसे ऊपर रखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वह कोहली को रिप्लेस करेंगे। इस बारे में मांजरेकर को लगता है कि कोहली टीम इंडिया के अपने अंतिम मैच प्रभारी भारतीय सलामी बल्लेबाज को टी20 कप्तानी सौंप सकते हैं। सभी प्रारूपों में सबसे सफल कप्तानों में से एक कोहली ने खुलासा किया था कि वह ICC विश्व T20 2021 की समाप्ति के बाद भारत के T20I कप्तान के रूप में पद छोड़ देंगे। कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी वर्ल्ड टी20 2021 के 42वें मैच में नामीबिया से खेलेगी। इस बारे में एक इंटरव्यू में मांजरेकर ने कहा कि कोहली अपने अंतिम मैच में रवि शास्त्री-कोच टीम के नेता के रूप में सीधे उप-कप्तान रोहित को T20I कप्तानी की पेशकश कर सकते हैं। मांजरेकर ने कहा, 'अगर विराट कोहली एक नया चलन शुरू करना चाहते हैं तो अपने आखिरी 20 मैच में रोहित शर्मा को नेतृत्व की पेशकश कर सकते हैं। तब रोहित शर्मा को आराम नहीं दिया जा सकता है और कप्तान के रूप में खेल सकते हैं।' भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित कोहली की जगह सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम के नए कप्तान के रूप में उभरे हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, रोहित टी 20 विश्व कप के बाद अपने पहले घरेलू असाइनमेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार भी हैं। कोहली आज को नामीबिया के खिलाफ भारत के अंतिम विश्व कप मैच के बाद टी 20 आई कप्तानी छोड़ देंगे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाजी के दिग्गज राहुल द्रविड़ मेन इन ब्लू के नए मुख्य कोच के रूप में शास्त्री की जगह लेंगे।

नासिर हुसैन ने बताया, किस वजह से टीम इंडिया की टी20 विश्व कप से हुई जल्दी विदाई November 07, 2021 at 11:47PM

दुबई इंग्लैंड के (Nasser Hussain) का मानना है कि भारत आईसीसी की प्रतियोगिताओं में स्वच्छंद होकर नहीं खेलता। टी20 विश्व कप से टीम के जल्दी बाहर होने के मुख्य कारण वैकल्पिक योजना का अभाव और चयन से जुड़े मुद्दे रहे। भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से पहले दो मैच गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और टीम यूएई में चल रहे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। हुसैन ने 'टी20वर्ल्डकप.कॉम' से कहा, 'आपको मैदान पर उतरकर खुद को अभिव्यक्त करना होगा। उनके (भारत) पास प्रतिभा की कमी नहीं है। यह एकमात्र चीज हो सकती है जिससे भारत आईसीसी प्रतियोगिताओं में आगे नहीं बढ़ पाता। भारत को जिस तरह से स्वच्छंद होकर क्रिकेट खेलनी चाहिए, वे वैसी क्रिकेट नहीं खेलते क्योंकि वे काफी प्रतिभाशाली हैं।' भारत को अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वह अगले मैच में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार गया था। न्यूजीलैंड की रविवार को अफगानिस्तान पर जीत से भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था। बकौल हुसैन, 'मैंने उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना था। उन्होंने यहां आईपीएल खेला था और उनकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं। उन्हें पहले मैच में ही झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने पावरप्ले में जिस तरह से गेंदबाजी की। उनकी जिन दो गेंदों पर रोहित (शर्मा) और (केएल) राहुल आउट हुए, उन पर कई दिग्गज बल्लेबाज आउट हो सकते थे।' उन्होंने कहा, 'कभी कभी भारतीय टीम के साथ ऐसी समस्या होती है। उनके शीर्ष क्रम में इतने अच्छे बल्लेबाज हैं कि उनके मध्यक्रम को बहुत अधिक मौका नहीं मिलता और अचानक आपको वैकल्पिक योजना की जरूरत पड़ती है जो वहां नहीं होती है।' हुसैन ने कहा कि हार्दिक पंड्या को केवल बल्लेबाज के रूप में उतारने से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा, 'मैं भारत को एक बहुत ही प्रतिभाशाली टीम मानता हूं लेकिन कभी-कभी चयन के लिहाज से हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी का सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में खेलना टीम के संतुलन को बदल देता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित और राहुल से पारी का आगाज नहीं करवाना सही फैसला नहीं था। मैं कभी रोहित शर्मा और केएल राहुल को अलग नहीं करता। वे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।' न्यूजीलैंड के खिलाफ युवा ईशान किशन को राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा गया था जबकि रोहित तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे।

24 साल के बाद पाकिस्तान का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया, तीन मार्च से शुरू होगी ऐतिहासिक सीरीज November 07, 2021 at 11:47PM

लाहौरसुरक्षा कारणों से हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के द्वारा पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 24 साल के बाद पाकिस्तान में पूर्ण श्रृंखला (सीमित ओवरों के साथ टेस्ट श्रृंखला) खेलने पर हामी भर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 1998 में पाकिस्तान का दौरा किया था। वह अगले साल मार्च में शुरू होने वाले दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले इन मैचों का आयोजन कराची (तीन से सात मार्च), रावलपिंडी (12 से 16 मार्च) और लाहौर (21 से 25 मार्च) में किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इस दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि सीमित ओवरों के चार मैच 29 मार्च से पांच अप्रैल के बीच खेल जाएंगे। इस साल सितंबर में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान पहुंचने के बाद सुरक्षा खतरे के कारण एक भी मैच खेले बिना ही घर वापस लौट गई थी। इसके तुरंत बाद, इंग्लैंड ने भी घोषणा की कि वे टी-20 विश्व कप से पहले इस देश का दौरा नहीं करेंगे। ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान में आना हाल में पीसीबी के प्रमुख बने रमीज राजा के लिए एक बड़ी जीत है, जिन्हें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के हटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के दौरे की उम्मीद नहीं की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि वे अपनी टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीसीबी के साथ काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम दौरे की योजना बनाने के लिए पीसीबी को धन्यवाद देते हैं और आवश्यक संचालन, रसद (लॉजिस्टिक), सुरक्षा और कोविड -19 प्रोटोकॉल को अंतिम रूप देने के लिए आने वाले महीनों में काम करना जारी रखेंगे।’ ऑस्ट्रेलिया ने 1998-99 में पाकिस्तान के अपने पिछले दौर पर मार्क टेलर की अगुवाई में टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2002 में ऑस्ट्रेलिया ने दौरे से ठीक पहले पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के कारण यात्रा करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उस श्रृंखला को कोलंबो और यूएई में खेला गया था। 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर हुए आतंकी हमले ने पाकिस्तान में सालों से चल रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को खत्म कर दिया था। पाकिस्तान ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के चार दौरों की मेजबानी श्रीलंका, इंग्लैंड और यूएई में की थी।

वर्ल्ड कप से क्यों बाहर हुई टीम इंडिया?:सुनील गावस्कर ने कहा- रन नहीं बनाएंगे तो कैसे जीतेंगे, यही कारण और कुछ नहीं November 07, 2021 at 11:30PM