Friday, October 29, 2021

World T20: राशिद पर भारी आसिफ की पारी, रोमांचक जीत से पाक का SF में पहुंचना लगभग पक्का October 29, 2021 at 07:45AM

दुबईआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो के मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस हैटट्रिक जीत के साथ ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो गया है। इससे पहले उसने भारत और न्यूजीलैंड को हराया था। मैच में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे। जवाब में 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज राशिद खान रहे, जिन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट झटके। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 47 गेंदों में 51 रनों की कप्तानी पारी खेली। जब पाकिस्तान आखिरी में विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था तो आसिफ अली ने महज 7 गेंदों में 4 छक्के उड़ाते हुए मैच का रुख ही पलट दिया। उन्होंने नाबाद 25 रनों की तूफानी पारी खेली। इससे पहले पाकिस्तान के शानदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने पावरप्ले में चार विकेट विकेट गंवाने के बावजूद अफगानिस्तान की टीम अंत में मोहम्मद नबी और गुलबदीन नईब के बीच सातवें विकेट के लिये 45 गेंद में 71 रन की नाबाद साझेदारी से 6 विकेट पर 147 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। अफगानिस्तान ने पारी के सबसे ज्यादा 21 रन 18वें ओवर में जोड़े जिसमें नईब ने एक छक्का और दो चौके लगाये। नईब (25 गेंद में चार चौके और एक छक्का) और नबी (32 गेंद में पांच चौके) दोनों ने नाबाद 35-35 रन बनाये। इन दोनों की बदौलत अफगानिस्तान ने अंतिम तीन ओवर में 43 रन जोड़े। पाकिस्तान के लिये इमाद वसीम ने 25 रन देकर दो विकेट झटके। शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राउफ, हसन अली और शादाब खान को एक एक विकेट मिला। पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान ने पावरप्ले में 49 रन पर अपने चार खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिये थे। पाकिस्तान ने दूसरे और तीसरे ओवर में एक एक विकेट झटके। पहले इमाद वसीम ने हजरत जजई का विकेट हासिल किया जो खाता भी नहीं खोल सके। अगले ओवर में मोहम्मद शहजाद ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर एक्सट्रा कवर में पारी का पहला चौका लगाया, पर एक गेंद के बाद वह मिड आन पर बाबर आजम को कैच देकर आउट हो गये और स्कोर दो विकेट पर 13 रन था। रहमनुल्लाह गुरबाज और असगर अफगान (10) ने चौथे ओवर में एक एक गगनचुंबी छक्के लगाकर टीम के स्कोर में 17 रन का इजाफा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में चार विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन करने वाले हारिस राउफ ने असगर अफगान की सात गेंद की पारी अपनी ही गेंद पर कैच लेकर समाप्त की। क्रीज पर उतरने करीम जनत (15 रन, 17 गेंद, एक चौका और एक छक्का) ने दो गेंद खेलने के बाद राउफ पर थर्ड मैन के पीछे छक्का जड़ा। पर पावरप्ले के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज (10 रन, सात गेंद, एक छक्का) हसन अली की गेंद का शिकार हुए। जनत और नजीबुल्लाह जदरान (22 रन) ने पांचवें विकेट के लिये 25 रन ही जोड़े थे कि इमाद वसीम ने अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया। उनकी धीमी गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में जनत कैच आउट हुए। इससे 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 65 रन था। शादाब खान पर एक शानदार छक्का जड़ने के बाद उनकी गुगली पर जदरान (21 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) की पारी खत्म हुई। अफगानिस्तान का 17वें ओवर में स्कोर छह विकेट पर 104 रन था लेकिन नबी और नईब ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

T20 के भी किंग बने राशिद खान, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जड़ी अनोखी 'सेंचुरी' October 29, 2021 at 07:40AM

नई दिल्ली अफगानिस्तान के लेग (Rashid Khan) ने शुक्रवार को टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। राशिद ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 सुपर 12 ग्रुप 2 मैच में पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) को आउट कर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने विकटों की संख्या 100 पहुंचाई। इसके साथ राशिद टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। 23 साल के राशिद ने पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर हफीज को गुलबदिन के हाथों कैच कराया। राशिद ने 53 टी20 मैचों में विकेटों का शतक पूरा किया। राशिद के नाम वनडे इंटरनैशनल में भी सबसे तेज 100 विकेट झटकने का रेकॉर्ड है। उन्होंने 44 मैचों में वनडे में अपने 100 विकेट लिए हैं। इससे पहले यह रेकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व पेसर लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के नाम था। मलिंगा ने टी20 में 100 विकेट के लिए 76 मैच खेले वहीं साउदी ने 82 टी20 मैचों में विकेटों का शतक पूरा किया था। शाकिब को 100 विकेट के लिए 83 टी20 मैचों का इंतजार करना पड़ा। टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 4 गेंदबाज इस प्रकार हैं टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) टॉप पर हैं। शाकिब ने अभी तक 117 विकेट चटकाए हैं वहीं श्रीलंका के पूर्व स्पिनर लसिथ मलिंगा के नाम टी20 इंटरनैशनल में कुल 107 विकेट हैं। न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउदी 100 विकेट के साथ इस लिस्ट में तीसरे जबकि राशिद खान (Rashid Khan's 100 T20 Wickets) 101 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। राशिद ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने 4 ओवर के कोटे में कुल 26 रन देकर 2 विकेट निकाले। उन्होंने अपना दूसरा शिकार पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बनाया। राशिद ने बाबर को बोल्ड कर उनकी 51 रन की पारी का अंत किया।

बाबर ने तोड़ा कोहली का एक और रेकॉर्ड, सबसे तेज 1000 T20I रन बनाने वाले कप्तान बने October 29, 2021 at 06:59AM

दुबईपाकिस्तान के बाबर आजम शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 टी-20 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज कप्तान बन गए। बाबर ने कप्तान के रूप में 26 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया, जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 30 पारियों में 1000 रन बनाया था। इस साल की शुरुआत में बाबर ने केवल 52 पारियों में 2000 T20I रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बनने का कोहली का रेकॉर्ड भी तोड़ा था। इस प्रारूप के दूसरे रैंक के बल्लेबाज बाबर (187 पारियों में) ने इसी महीने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रनों तक पहुंचने का रेकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने क्रिस गेल (192) के रेकॉर्ड को तोड़ा था। मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 148 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 147 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने आखिरी के कुछ ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर सम्मानजनक तक पहुंचाया। कप्तान मोहम्मद नबी (35) और गुलाबदीन नायब (35) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान टीम को शुरुआत में ही झटके दिए और लगातार अंतराल पर विकेट चटकाते चले गए। पाक की ओर से इमाद वसीम को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले। वहीं, शाहीन अफरीदी, हारिस राउफ, हसन अली और शादाब खान को एक-एक विकेट मिला।

एक गेंद पर बन गए 10 रन, वायरल हो रहा World T20 में ब्रावो के ओवर का वीडियो October 29, 2021 at 06:50AM

शारजाहडिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज ने भले ही शुक्रवार रात बांग्लादेश को वर्ल्ड टी-20 में रोमांचक हार दी, लेकिन इस मुकाबले में एक अजूबा भी देखने को मिला। एक बॉल पर 10 रन आए। जी हां! चौंकिए मत, क्योंकि वाकई ऐसा हुआ है। कब हुआ, किसने किया, किसने करवाया, कहां करवाया। आपको सब आगे बताते हैं। दरअसल, शारजाह में करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती थी। 143 रन के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हुई। 11 ओवर तक बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवा दिए थे जबकि स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 65 रन ही टंगे थे। नौ ओवर में अब भी 78 की दरकार थी। ऐसे में बांग्लादेश के लिए रन बहुत जरूरी थे। एक वैध गेंद में 10 रनऐसे समय में कप्तान पोलार्ड ने अपने अनुभवी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को 12वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी। और इसी ओवर में एक वैध गेंद पर 10 रन बन गए। ओवर की पहली वाइड गेंद विकेटकीपर को चकमा देते हुए चौके के लिए निकल गई, जिससे स्कोर में 5 रन का इजाफा हो गया। अगली बॉल पर लिटन दास ने पुल शॉट में चौका जड़ा। अगली बॉल फिर से वाइड रही, इस तरह 1 वैध गेंद पर बांग्लादेशी टीम के खाते में कुल 10 रन जुड़ गए। दो रन से जीता वेस्टइंडीजवेस्टइंडीज के 142 रन के जवाब में बांग्लादेश शुरुआत खराब रही। ओपनर मोहम्मद नईम (17) और शाकिब अल हसन (नौ) पहले छह ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (43 गेंद में 44 रन) ने पारी को संभाला। आखिरी छह ओवर में बांग्लादेश को 50 रन चाहिए थे और छह विकेट सुरक्षित थे। कप्तान महमूदुल्लाह (नाबाद 31) और दास फॉर्म में लग रहे थे, ऐसे में ड्वेन ब्रावो ने 17वें ओवर में तीन ही रन दिए। वहीं 19वें ओवर की पहली गेंद पर महमूदुल्लाह ने उन्हें छक्का लगाया, लेकिन आखिरी गेंद पर जरूरी चार रन नहीं बना पाए।