Wednesday, October 6, 2021

एशेज खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी इंग्लैंड की टीम:इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान ने दिए संकेत, सख्त क्वारंटाइन नियम के बाद भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी रूट एंड कंपनी October 06, 2021 at 02:29AM

Chennai vs Punjab LIVE Streaming: यहां देखें चेन्नई बनाम पंजाब मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग October 06, 2021 at 02:02AM

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) टीमें आमने-सामने होंगी। ये दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला है। एक ओर पंजाब है, जिसका प्लेऑफ में पहुंचने की किस्मत दांव पर लगी है तो दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स है। चेन्नई टॉप-2 में पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश करेगी कि वह मैच में जीते। ऐसे में पंजाब की किस्मत दांव पर होगी। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच आईपीएल 2021 का 53वां मैच कहां खेला जाएगा?चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच आईपीएल 2021 का 53वां मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच IPL 2021 का 53वां मैच कब खेला जाएगा?चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच मैच 7 अक्टूबर (गुरुवार) को खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच मैच कितने बजे से खेला जाएगा?चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच मैच में कितने बजे टॉस होगा?चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच मुकाबले में दोपहर 3:00 बजे टॉस होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच आईपीएल 2021 का 53वां मैच कहां देखें?चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच आईपीएल 2021 का 53वां मैच आप स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देख सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai vs Punjab) के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं जबकि लाइव अपडेट के लिए nbt.in पर लॉगिन कर सकते हैं। टीमें इस प्रकार हैं...चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एंगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत। पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, शाहरुख खान, मोहम्मद शमी, नाथन एलिस, आदिल राशिद, मुरुगन अश्विन, हरप्रीत बराड़, मोइसेस हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, एडेन मार्कराम, मनदीप सिंह, दर्शन नालकांडे, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार, जलज सक्सेना। मैच दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

CSK vs PBKS Preview: पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी, निगाहें शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित करने पर October 05, 2021 at 07:30PM

दुबईअंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच बनाने की कवायद में लगा चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन (CSK) प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ होने वाले मैच में मजबूत दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम का लगातार दो हार के बावजूद पंजाब पर पलड़ा भारी नजर आता है जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। पिछले साल के लचर प्रदर्शन को भुलाकर इस वर्ष शानदार वापसी करने वाली चेन्नई की टीम ने यूएई चरण में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसे हराना आसान नहीं है। चेन्नई के बल्लेबाज अच्छी लय में हैं विशेषकर ऋतुराज गायकवाड़। उसके बल्लेबाज इस प्रदर्शन को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गायकवाड़ और दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने शीर्ष क्रम में अच्छा खेल दिखाया है जबकि अंबाती रायुडू ने मध्यक्रम में उपयोगी योगदान दिया है। मोईन अली ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन सुरेश रैना और धोनी की खराब फॉर्म चेन्नई के लिए चिंता का सबब है। रविंद्र जडेजा ने फिर से एक ऑलराउंडर के तौर पर अपनी उपयोगिता साबित की है और उपयोगी योगदान दिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हालांकि चेन्नई के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्हें टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण चरण से पहले जल्द ही अपनी गलतियों में सुधार करना होगा। दीपक चाहर ने अब तक 12 विकेट लिए हैं और उन्होंने कुछ अवसरों पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी है। शार्दुल ठाकुर के नाम पर 15 विकेट दर्ज हैं और वह अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो ने अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया है जबकि जडेजा ने हर भूमिका अच्छी तरह से निभायी है। चोट के कारण सैम कुरेन बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं लेकिन चेन्नई अधिक चिंतित नहीं है क्योंकि ब्रावो अच्छी लय में हैं। जहां तक पंजाब की बात है तो उसकी टीम निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है। के एल राहुल की अगुवाई वाली टीम 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है। राहुल ने अब तक 528 रन बनाए हैं जबकि कर्नाटक के उनके साथी मयंक अग्रवाल ने 429 रन का योगदान दिया लेकिन उनके अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाए हैं जिसका नुकसान पंजाब को उठाना पड़ रहा है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी (18 विकेट) और अर्शदीप सिंह (16 विकेट) उसके स्टार रहे हैं जबकि रवि बिश्नोई ने स्पिन विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। पंजाब की निगाह बड़ी जीत पर होगी ताकि वह अगर मगर के समीकरणों के जरिए प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदें बरकरार रख सके। टीमें इस प्रकार हैं...चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एंगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत। पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, शाहरुख खान, मोहम्मद शमी, नाथन एलिस, आदिल राशिद, मुरुगन अश्विन, हरप्रीत बराड़, मोइसेस हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, एडेन मार्कराम, मनदीप सिंह, दर्शन नालकांडे, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार, जलज सक्सेना। मैच- दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

लगातार छह छक्के लगाकर दुनिया भर में बजाया था डंका, अब ICC देगा बेस्ट खिलाड़ी अवॉर्ड! October 05, 2021 at 11:25PM

दुबईभारत में जन्मे अमेरिकी जसकरण मल्होत्रा को बुधवार को सितंबर महीने के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी के लिए नामांकित किया गया है। जसकरण की टक्कर बांग्लादेश के स्पिनर नासुम अहमद और नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिचाने से है। चंडीगढ़ में पैदा हुए जसकरण उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब वनडे में एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे। यह कमाल करने वाले वह चौथे खिलाड़ी हैं। अंडर-19 स्तर पर हिमाचल प्रदेश की कप्तानी करने वाले 31 साल के मल्होत्रा ने नौ सितंबर को ओमान में विश्व कप लीग 2 के एक मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ नाबाद 173 रन की शानदार पारी के दौरान एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। उनके नाम पर छह वनडे में 87 के औसत और 104.40 के स्ट्राइक रेट से 261 रन हैं। दूसरी ओर बांग्लादेश के नासुम अहमद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के स्टार खिलाड़ी रहे थे, जिसमें प्रतिद्वंद्वी टीम उनकी सटीक लाइन एवं लेंथ के झांसे में आ गई थी। उन्होंने इस श्रृंखला में आठ विकेट चटकाए, जिसमें चौथे मैच में उनका प्रदर्शन 10 रन देकर चार विकेट था। इस प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 के अंतर से पराजित कर दिया था। नेपाल के संदीप लामिचाने अपने छोटे से करियर में अब तक अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। सितंबर के महीने में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा जिसमें वह विश्व कप लीग 2 में बेहतरीन गेंदबाज रहे। छह वनडे में उन्होंने 18 विकेट चटकाये और उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 11 रन देकर छह विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा। महिलाओं में इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, उनकी हमवतन चार्ली डीन और दक्षिण अफ्रीका की लिजली ली को माह की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए नामांकित किया गया है। चार्ली डीन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10 विकेट झटके थे। इससे इंग्लैंड ने श्रृंखला में 4-1 से जीत हासिल की। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 214 रन जोड़े जिसमें पहले और चौथे वनडे में क्रमश: 89 और 101 रन की पारियां खेलीं। उन्होंने तीन विकेट भी झटके। लिजली ली कैरेबियाई सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 248 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं।