Tuesday, October 5, 2021

टी-20 WC से बाहर हुए सैम करन:पीठ में लगी चोट के चलते टूर्नामेंट से हटे करन, IPL फेज-2 के बचे हुए मैचों में भी नहीं खेलेंगे October 05, 2021 at 02:33AM

फैंस ने गाया 'कुत्ते का मांस' वाला गाना, स्टार फुटबॉलर ने की यह अपील October 04, 2021 at 08:30PM

मैनचेस्टरमैनचेस्टर यूनाईटेड के पूर्व मिडफील्डर पार्क जी सुंग ने क्लब के प्रशंसकों से कुत्ते का मांस खाने से जुड़ा आपत्तिजनक गीत नहीं गाने का आग्रह किया, जिसमें उनके देश दक्षिण कोरिया के लिए नस्लीय बू आती है। पार्क जब 2005 से 2012 तक यूनाईटेड के लिए खेला करते थे तो उसके प्रशंसक यह गीत गाते थे, जिसमें कोरियाई लोगों के कुत्ते का मांस खाने से संबंधित आपत्तिजनक पंक्ति भी शामिल है। ओल्ड ट्रैफर्ड में यह गीत अब भी सुना जा सकता है और पार्क ने प्रशंसकों को समझाया कि यह शब्द उन्हें और दक्षिण कोरिया के लोगों को क्यों आहत करता है। पार्क फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं। चालीस वर्षीय पार्क ने कहा कि यूनाईटेड के वोल्वोरथम्पटन के खिलाफ पिछले मैच में दक्षिण कोरिया के स्ट्राइकर ह्वांग ही चान के खेलने पर प्रशंसकों ने यह गीत गाया, जिससे उन्हें इस पर बात करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पार्क ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि यूनाईटेड के प्रशंसक इस गीत से उन पर ताना नहीं कस रहे हैं, लेकिन मुझे तब भी उन्हें शिक्षित करना होगा कि वे उस शब्द (कुत्ते का मांस) का उपयोग न करें जो कि अब दक्षिण कोरियाई के लिए अपमानजनक हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह शब्द दक्षिण कोरियाई लोगों को काफी असहज बना देता है। कोरिया में चीजें काफी बदली हैं। यह सच है कि कभी हम कुत्ते का मांस खाते थे, लेकिन अब विशेषकर युवा पीढ़ी इससे घृणा करती है। मैं यूनाईटेड के प्रशंसकों से इस शब्द का उपयोग नहीं करने का आग्रह करता हूं।’

'अकेले धोनी ने ही नहीं किया संघर्ष, उस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था', कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया माही का बचाव October 04, 2021 at 07:55PM

दुबईचेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने अपनी लय हासिल करने के लिए जूझ रहे कप्तान (Mahendra Singh Dhoni) का बचाव करते हुए कहा कि दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम के विकेट पर किसी भी बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान नहीं था। धोनी को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी निभानी थी लेकिन उन्होंने 20वें ओवर में आउट होने से पहले 27 गेंदों पर 18 रन बनाए। चेन्नई ने यह मैच तीन विकेट से गंवाया और फ्लेमिंग ने माना कि उनकी टीम ने 10-15 रन कम बनाए। फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘वह (धोनी) अकेला नहीं था। इस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था। बड़ा स्कोर करने या बड़े शॉट खेलने के लिये यह मुश्किल विकेट था इसलिए 137 रन का स्कोर भी पर्याप्त लग रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘दोनों टीमें पारी के अंत में रन बनाने के लिए जूझ रही थी। अगर हमने 10-15 रन और बनाए होते तो परिणाम अलग हो सकता था।’ फ्लेमिंग ने कहा कि दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और ऐसे में रन बनाना मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘रन बनाना मुश्किल था और दिल्ली ने इस बीच बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उनके आखिरी पांच ओवर बहुत अच्छे थे, जिससे रन बनाना आसान नहीं था।’

वीडियो: सांस थाम देने वाले मैच में हारी CSK, यहां देखें आखिरी ओवर का पूरा रोमांच October 04, 2021 at 08:50AM

दुबई आईपीएल 20121 के 50वें मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर टॉप-2 में जगह की पक्की कर ली है। इतना ही नहीं इस लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले को तीन विकेट से हथियाते हुए दिल्ली के जांबाज दोबारा पॉइंट्स टेबल पर नंबर वन बन गए। 137 रन के आसान लक्ष्य के जवाब में दिल्ली आखिरी ओवर में मैच अपने नाम कर पाई। दो ओवर में चाहिए थे 16 रनशुरुआती तीन गेंद पर जोश हेजलवुड के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स कुछ खास नहीं कर पाई। अक्षर पटेल के सिंगल लेते ही चौथी बॉल पर खतरनाक शिमरोन हेटमेयर स्ट्राइक पर थे। लैंथ बॉल को को डीप स्क्वैयर लेग पर उन्होंने छक्के के लिए भेज दिया। पांचवी पर डबल और लास्ट बॉल में सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। आखिर ओवर में छह रन की दरदारअब यहां से मैच पूरी तरह चेन्नई के हाथ से फिसलता नजर आ रहा था। दिल्ली के पास चार विकेट भी थे। धोनी ने लास्ट ओवर की जिम्मेदारी ड्वेन ब्रावो को दी, जिन्होंने अपने पिछले ओवर में 12 रन दिए थे। पहली बॉल पर हेटमेयर ने डबल लिया। दूसरी बॉल वाइड थी, जिस पर एक रन भी दौड़ लिया। अगर आप ये सोच रहे हैं कि यहां से चेन्नई मैच से पूरी तरह बाहर हो गई, तो आप गलत हैं, अगली बॉल डॉट रही। तीसरी पर अक्षर पटेल कैच आउट हो गए। अब दिल्ली को तीन गेंद में दो रन चाहिए थे। नए बल्लेबाज कागिसो रबाडा ने चौथी बॉल पर फाइन लेग में चौका मारकर मैच खत्म कर दिया। इस तरह तीन विकेट से दिल्ली की रोमांचक जीत हुई। दिल्ली के स्पिनर्स का रहा जलवाबर्थ-डे बॉय ऋषभ पंत को उनके खिलाड़ियों ने यह जीत तोहफे में दी। दुबई में हुए मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने चेन्नई को बल्ला थमाया। चेन्नई के बैटर्स कभी मुकाबले में खुलकर खेल ही नहीं पाए। स्पिनर अक्षर पटेल (2/18) और आर अश्विन (1/20) की फिरकी खूब चली। वो तो भला हो अंबाती रायुडू का जिन्होंने 43 गेंद नाबाद 55 रन ठोककर जैसे-तैसे बोर्ड पर पांच विकेट पर 136 का स्कोर टांगा। चेन्नै की ओर से सिर्फ रायुडू और फाफ डुप्लेसिस (10) ही सौ से अधिक की स्ट्राइकरेट से रन बना सके।