Tuesday, October 5, 2021

अश्विन ने मोर्गन पर कहा: निश्चित तौर पर निजी जंग नहीं, सभी अलग होते हैं October 04, 2021 at 09:35PM

दुबई भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन () ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premeir League) मैच के दौरान इंग्लैंड और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के साथ मैदान पर बहस से जुड़े विवाद को खत्म करने का प्रयास करते हुए कहा कि यह निजी लड़ाई नहीं थी बल्कि खेल कैसे खेला जाना चाहिए इसे लेकर नजरिए में अंतर था। पिछले हफ्ते दिल्ली कैपिटल्स और नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान ऋषभ पंत के शरीर से टकराकर गेंद के दूर जाने पर अश्विन ने एक रन लेने का प्रयास किया था। अश्विन (Ashwin) की इसके बाद इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान के साथ बहस हुई थी जिसने भारतीय क्रिकेटर पर खेल भावना के तहत नहीं खेलने का आरोप लगाया था। एमसीसी के नियमों में हालांकि साफ किया गया है कि बल्लेबाज के शरीर से गेंद लगने के बाद रन लेने की इजाजत है। इंग्लैंड को भी इस तरह की घटना में फायदा मिला था जब 2019 विश्व कप फाइनल में बाउंड्री के करीब से किया गया थ्रो बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के बल्ले से लगकर चार रन के लिए चली गई थी और अंपायर ने ओवरथ्रो के रन दिए थे और अंतत: इंग्लैंड खिताब जीतने में सफल (England Won The World Cup) रहा था। अश्विन ने सोमवार को रात चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मुकाबले के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि यह निश्चित तौर पर निजी लड़ाई नहीं है और मैं इसे इस तरह देखता भी नहीं हूं। जो लोग ध्यान खींचना चाहते हैं वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन मैं इसे इस तरह नहीं देखता।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि गेंद ऋषभ (Rishabh Pant) से लगकर गई है। इसलिए मुझे लगा कि उन्होंने फैसला कर लिया था कि वे निशाना बनाएंगे और यही कारण है कि मैंने कहा कि जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया वे सही नहीं थे।’ अश्विन (Ashwin) ने मैच के बाद ट्विटर पर मोर्गन और टिम साउथी को ‘अपमानजनक’ शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने और उन्हें ‘खेल भावना’ का पाठ नहीं पढ़ाने को कहा था। अश्विन (Ravichandran Ashwin) के आउट होने के बाद तेज गेंदबाज साउथी (Tim Southee) ने भारतीय गेंदबाज से कहा था, ‘जब आप धोखेबाजी करते हो तो ऐसा ही होता है।’ भारतीय स्पिनर को इसके बाद मोर्गन और साउथी की ओर बढ़ते देखा गया था जिसके बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बीच बचाव करके मामले को ठंडा किया। अश्विन (Ashwin) ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें समझने की जरूरत है कि सांस्कृतिक रूप से सभी लोग अलग होते हैं, लोगों को जिस तरह इंग्लैंड और भारत में क्रिकेट खेलना सिखाया जाता है, सोचने का तरीका बिलकुल अलग है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यहां कोई गलत है। सिर्फ इतनी सी बात है कि 1940 के दशक के जिस तरह क्रिकेट खेला जाता था आप उम्मीद नहीं कर सकते कि आज भी कोई वैसे ही खेले।’

IPL में खराब अंपायरिंग:सुनील गावस्कर भड़के, कहा- इस तरह के खराब निर्णय पूरा मैच बदल सकते हैं October 04, 2021 at 11:56PM

टी 20 क्रिकेट के लिए परफेक्ट क्रिकेटर हैं, रविंद्र जडेजा की तारीफ में बोले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन October 04, 2021 at 10:20PM

नई दिल्ली ऑलराउंडर हर फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं। फिलहाल वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। जल्द ही वह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जडेजा ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में 13 मैचों की 10 पारियों में 212 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 70.67 का रहा है। वह सात बार नॉट आउट रहे हैं। 152.52 का है। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 9 विकेट भी लिए हैं। इनका औसत 30.6 का रहा है। अपनी बोलिंग और बैटिंग के साथ ही सौराष्ट्र के इस क्रिकेटर की गिनती दुनिया के चोटी के फील्डर्स में होती है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने जडेजा को टी20 क्रिकेट के लिए परफेक्ट क्रिकेटर बताया है। सोमवार को हमारी सहयोगी वेबसाइट क्रिकबज के साथ बातचीत में कहा कि जडेजा अपनी प्रतिभा के दम पर टीम में कई आयाम लेकर आते हैं। उन्होंने कहा, 'रविंद्र जडेजा शानदार खिलाड़ी हैं। वह सब कुछ कर सकते हैं। अगर आप एक टी20 क्रिकेटर को तैयार कर रहे हैं, अगर आप क्रिस गेल की ताकत और विराट कोहली चतुराई की जरूरत होती है। लेकिन आप शुरुआत से एक क्रिकेटर तैयार करना चाहते हैं तो आपको रविंद्र जडेजा को नजर में रखना चाहिए। जडेजा सब कुछ कर सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'वह एक अविश्वसनीय फील्डर हैं। वह बाएं हाथ से कमाल की स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। अगर पिच में टर्न है तो वह दुनिया के किसी भी सर्वश्रेष्ठ स्पिनर के बराबर हैं। अगर आपके विकेट जल्दी गिर गए हों तो वह टीम को संभाल सकते हैं। और अगर सिर्फ 15 गेंद बची हों तो वह पहली से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह एक परफेक्ट टी20 क्रिकेटर हैं।'

नेस वाडिया ने बताया IPL की दो नई टीमों को मिलेंगे कितने रुपये, बोले बढ़ेगा रोजगार October 04, 2021 at 11:53PM

नई दिल्ली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सह-मालिक नेस वाडिया (Ness Wadia) का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अगले सीजन के लिए जिन दो नई टीमों का शामिल (Two New Teams in IPL) करना है उनकी कीम 3000 से 3500 करोड़ रुपये से कम नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही बताया था कि वह दो नई टीमों के बारे में विस्तृत जानकारी 25 अक्टूबर को टीम नीलामी के बाद देगा। वाडिया ने दो नई टीमों को शामिल करने को आईपीएल (IPL) के लिए अच्छा फैसला बताया। नाडिया ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक खास इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की। वाडिया ने कहा, 'दोनों नई टीमों की कीमत 2000 करोड़ के बेस प्राइस से 50 से 75 फीसदी ज्यादा होगी। मुझे लगता है कि हर टीम की कीमत कम से कम 3000 से 3500 करोड़ रुपये जाएगी।' 50 वर्षीय वाडिया का मानना है कि आईपीएल (IPL) में दो टीमों के शामिल होने से इस लीग को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा, 'इससे इस लीग को और अधिक दर्शक मिलेंगे। इससे आईपीएल (IPL) पहले से अधिक मजबूत होगा। यह अब भी क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी लीग (IPL Biggest Cricket League) है और खेल की सर्वश्रेष्ठ लीग में शामिल हैं। मुझे लगता है कि इससे कई अन्य क्रिकेटरों को भी मौका मिलेगा, साथ ही इससे कोचिंग स्टाफ और मालिकों को भी कमाई का नया जरिया मिलेगा। इससे आईपीएल (IPL) से जुड़े लोगों को भी आर्थिक रूप से फायदा होगा। इससे रोजगार मिलेगा।' दिसंबर में आईपीएल का बड़ा ऑक्शन होना है। यानी फ्रैंचाइजी कुछ गिनती के ही खिलाड़ियों को ही अपने पास रख पाएंगे। इस बारे में पंजाब किंग्स के इस सह-मालिक ने कहा, 'यह मेगा-ऑक्शन उचित और निष्पक्ष होना चाहिए, खास तौर पर जब दो नई टीमें भी शामिल हो रही हैं। मैं इस ऑक्शन को इस नजरिए से देखना चाहूंगा।' हालांकि आईपीएल के आयोजकों ने इस ऑक्शन के नियम-कायदे अभी नहीं बताए हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर फ्रैंचाइजी को तीन या चार खिलाड़ी ही रखने की इजाजत होगी। खिलाड़ियों को रखने के लिए फ्रैंचाइजी के पास राइट टू मैच (RTM) का भी अधिकार भी होगा। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए 2021 का सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा है। टीम 13 में से सिर्फ पांच मैच ही जीत पाई है। टीम को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ आखिरी ओवर में चार रनों की जरूरत थी लेकिन टीम वे भी नहीं बना पाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ अपने पिछले मैच में भी टीम काफी मजबूत स्थिति में थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की टीम के प्रदर्शन पर वाडिया ने कहा, 'यह थोड़ा निराशाजनक है। हमें बेहतर खेल दिखाना चाहिए था और मुझे पूरा यकीन है कि ऐसा ही होगा। मैं आश्वस्त हूं कि खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है, जरूरी ध्यान और मैच खत्म करने में लेकर मौजूद कमी को दूर करने के प्रति पूरी तरह सजग हैं। लेकिन खिलाड़ियों पर काफी दबाव होता है और इसे समझने की जरूरत है।'