Thursday, September 30, 2021

नैतिकता का पाठ पढ़ाना बंद करो, अश्विन ने इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन से कहा September 29, 2021 at 11:18PM

दुबई आईपीएल के मैच में अतिरिक्त रन को लेकर मैदान पर विवाद के बाद भड़के रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को इयोन मोर्गन और टिम साउदी से ‘अपमानजनक शब्दों’ का इस्तेमाल नहीं करने और उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाने से बाज आने के लिए कहा। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मंगलवार को आईपीएल के मैच के दौरान डीप से राहुल त्रिपाठी के थ्रो पर गेंद दूसरे बल्लेबाज ऋषभ पंत से टकराकर निकल गई जिस पर अश्विन ने अतिरिक्त रन लेने का प्रयास किया ।इस पर मोर्गन और अश्विन की बहस भी हो गई थी। मोर्गन ने अश्विन पर खेलभावना का पालन नहीं करने का आरोप लगाया जबकि एमसीसी के नियमों के तहत बल्लेबाज के शरीर से लगकर गेंद जाने के बाद रन लेना अवैध नहीं है। विश्व कप 2019 फाइनल में भी बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर गेंद गई थी तो इंग्लैंड को चार रन मिले थे जिसे अंपायरों ने ओवरथ्रो करार दिया और इंग्लैंड ने मैच जीता था। इसके बाद अश्विन के आउट होने पर तेज गेंदबाज साउदी ने कहा, ‘बेईमानी करने पर यही होता है।’ अश्विन ने सिलसिलेवार ट्वीट करके साफ तौर पर कहा कि अगर दोबारा गेंद बल्लेबाज से टकराकर जाएगी तो वह फिर रन लेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने फील्डर का थ्रो देखा और रन भागना चाहा। उस समय मैंने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ को लगी है। यदि देखा होता तो भी भागता क्योंकि नियमों में यह मान्य है। मोर्गन के अनुसार मैंने नियमों का पालन नहीं किया लेकिन यह गलत है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने लड़ाई नहीं की बल्कि अपना बचाव किया। मेरे शिक्षकों और माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और अपने बच्चों को भी आप खुद के लिए खड़े होना सिखाइए।’ उन्होंने कहा, ‘मोर्गन और साउदी अपने अनुसार नियम बनाते हैं कि क्या सही है और क्या गलत । उन्हें दूसरों को नैतिकता का पाठ पढाने और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का हक नहीं है।’ अश्विन ने कहा, ‘मैं इससे ज्यादा हैरान इस बात से हूं कि लोग इस पर बहस कर रहे हैं और यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा। मैं सिर्फ इतना समझता हूं कि मैदान पर अपना सब कुछ दे दो और नियमों के भीतर खेलो। इसके बाद खेल खत्म होने पर हाथ मिला लो और यही खेलभावना मेरी समझ में आती है।’

विराट कोहली के फेवर में BCCI:टीम में विद्रोह की खबरों पर कोषाध्यक्ष धूमल ने कहा- कभी किसी ने कोहली के खिलाफ लिखित या मौखिक शिकायत नहीं की September 30, 2021 at 12:01AM

बोलर्स के प्रदर्शन से खुश हुए कोहली, बोले यह टीम के लिए अच्छा संकेत September 29, 2021 at 08:18AM

दुबई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली () ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में धमाकेदार जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए बुधवार को यहां कहा कि लगातार दो मैचों में गेंदबाजी में वापसी करना टीम के लिए अच्छा संकेत है।आरसीबी ने रॉयल्स को अंतिम नौ ओवर में केवल 49 रन बनाने दिये और इस बीच आठ विकेट लिये। रॉयल्स नौ विकेट पर 149 रन ही बना पाया। आरसीबी ने 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हमने लगातार दो मैचों में गेंदबाजी में शानदार वापसी की जो कि अच्छा संकेत हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि यदि गेंदबाजी करते समय धैर्य बनाये रखते हैं तो आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों मैचों में विरोधी टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 56 रन बनाये लेकिन दोनों मैचों में हमने विकेट लेकर विरोधी टीम को मजबूत स्कोर नहीं बनाने दिया।’ आरसीबी के गेंदबाजों ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया था और उसकी टीम को 111 रन पर आउट करके अपनी टीम को 54 रन से जीत दिलायी थी। कोहली ने कहा, ‘हम जानते हैं कि हमारे पास जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण है, अगर हम विकेट लेते हैं तो विकल्प खुल जाएंगे। जब आप दो अंक की तलाश में रहते हो तो बल्लेबाज के तौर पर बहुत अधिक जोखिम नहीं ले सकते हो इसलिए हमने बल्लेबाजों की गलतियों पर ध्यान दिया।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए दो चीजें अच्छी रही। बीच के ओवरों की अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेहतर शुरुआत। मैंने और देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी शुरुआत दी ताकि मैक्सवेल, श्रीकर भरत और डिविलियर्स इसका फायदा उठा सकें।’ रॉयल्स के कप्तान सैमसन ने कहा कि उनकी टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा, ‘हमारी शुरुआत अच्छी रही लेकिन हम इसका फायदा नहीं उठा पाये। मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करनी होगी। हमारे बल्लेबाजों ने गलत टाइमिंग से शॉट खेलकर विकेट गंवाए।’ युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।