Thursday, September 23, 2021

पाकिस्तान को इनकार करना आसान है, भारत को कोई ऐसा नहीं कहता: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा September 23, 2021 at 02:21AM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने हाल ही में पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन पर अपनी राय रखी थी। हालांकि साल 2019 में पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो गई थी लेकिन क्रिकेट खेलने वाले बड़े देश अब भी पाकिस्तान जाने से कतरा रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाल ही में बड़ा झटका लगा जब न्यूजीलैंड ने कोई मैच खेले बिना ही अपना दौरा रद्द कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने भी दो टी20 इंटरनैशनल मैचों की अपनी सीरीज के लिए भी दौरा करने से इनकार कर दिया। ख्वाजा का कहना है कि पाकिस्तान ने पीएसएल का सुरक्षित आयोजन करवाकर यह साबित कर दिया है कि देश क्रिकेट खेलने के लिए सुरक्षित है। 34 वर्षीय ख्वाजा का कहना है कि उन्हें कोई कारण समझ नहीं आता कि आखिर क्यों देशों को सही तरीके से पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहिए। ख्वाजा ने कहा, 'मुझे लगता है कि खिलाड़ियों और संस्थाओं के लिए पाकिस्तान को इनकार करना काफी आसान लगता है। क्योंकि यह पाकिस्तान है। मुझे लगता है कि अगर बांग्लादेश की बात होती तब भी यही सोच होती। लेकिन अगर भारत इसी स्थिति में होता तो कोई भी उसे इनकार नहीं करता।' ख्वाजा ने कहा, 'पैसा बोलता है, हम सब यह जानते हैं। और यही शायद इसके पीछे की एक बड़ी वजह है। वह (पाकिस्तान) बार-बार अपने टूर्नमेंट्स के जरिए यह बात साबित करता चला आ रहा है कि वह क्रिकेट खेलने के लिए सुरक्षित स्थान है। मुझे लगता है कि हमारे वापस नहीं जाने का कोई कारण है।' ऑस्ट्रेलिया को 2022 में पाकिस्तान का दौरा करना है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया भी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की राह पर चल सकता है। इस साल पाकिस्तान में हुए पीएसएल के चरण के लिए ख्वाजा इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेले थे। उनका कहना है कि खिलाड़ियों ने इस दौरान काफी सुरक्षित महसूस किया। उन्होंने कहा कि हाल के कुछ वर्षों में पाकिस्तान में सुरक्षा इंतजाम कई गुणा बेहतर हुए हैं।

KBC में रोहित शर्मा को देख भावुक फैन, बिग बी से बोला- भगवान से कौन बात करता है... September 23, 2021 at 01:56AM

नई दिल्लीयूं ही नहीं कहा जाता है कि फैंस के लिए भारत में क्रिकेट धर्म की तरह है, जबकि खिलाड़ियों को भगवान की संज्ञा दी जाती है। इसका उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब 'बिग बी' अमिताभ बच्चन के टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक फैन प्रांशु को वीडियो कॉल पर 'हिटमैन' रोहित शर्मा से बात करने का मौका मिला। केबीसी के खास मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में जब बिग बी प्रांशु से कहते हैं कि जिस खेल में आज रुचि रखते हैं वह बहुत अद्भुत खेल है। हम लगाने वाले हैं एक फोन कॉल और देखते हैं आप उनसे बात कर पाते हैं या नहीं? रोहित शर्मा....। इसके बाद प्रांशु के चेहरे का भाव देखने लायक था। वह हाथ जोड़े अपनी सीट से खड़े होते हैं और झुकते हुए प्रणाम करते हैं। वह रोहित की तस्वीर दिखाते हैं। यहां अमिताभ प्रांशु का परिचय रोहित शर्मा से कराते हैं कि आप विश्वास नहीं करेंगे कि वह कितने बड़े आपके फैन हैं। वह प्रांशु से कहते हैं- लीजिए बात कीजिए, आ गए हैं आपके सामने? इस पर वह सिर्फ इतना ही कह पाते हैं- भगवान से कौन बात करता है...। रोहित शर्मा भी हाथ जोड़ते हुए भावुक हो जाते हैं। इसके बाद हिटमैन अपने फैंन को शुभकामना देते हैं। गर्लफ्रेंड या रोहित? जवाब करेगा हैरान उल्लेखनीय है कि प्रांशु रोहित शर्मा की तस्वीर अपने बटुए में रखते हैं। उन्होंने अमिताभ से बात करते हुए रोहित को अपना भगवान भी करार दिया। यही नहीं, जब बिग बी उनसे रोहित और गर्लफ्रेंड में से किसी एक को चुनने को कहते हैं तो प्रांशु मुश्किल में पड़ जाते उन्होंने इसे 7 करोड़ रुपये वाले सवाल से भी अधिक मुश्किल करार दिया। रोहित फिलहाल यूएई में हैं और अपनी फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए IPL खेल रहे हैं।

IPL के पैसे ने कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का DNA भी बदल दिया है: रमीज राजा September 23, 2021 at 01:22AM

नई दिल्ली न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का दौरा रद्द होने के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट कम नहीं हो रही है। वह इसके लिए सीधे तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा का कहना है कि आईपीएल सबके सामने है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खिलाड़ी इस लीग से मिलने वाले पैसे के प्रति ज्यादा आकर्षित हैं बजाय कि अपने देश की टीम के लिए खेलने के। एक पाकिस्तानी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में राजा ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम पर तो निशाना साधा ही साथ ही ऑस्ट्रेलिया पर भी कॉमेंट किया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ क्रिकेटर भी पैसे के लिए अपना डीएनए भूल गए हैं। राजा ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी पैसे के लिए अपना डीएनए भूल गए हैं। वह भारत के खिलाफ खुशी-खुशी खेलते हैं। उनमें वह ऑस्ट्रेलियाई आक्रामक रवैया नजर नहीं आता।' राजा ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स पर काफी दबाव है। वे अपना आईपीएल अनुबंध बचाए रखना चाहते हैं क्योंकि उन्हें वहां से बहुत पैसा और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।' राजा ने कहा, 'न्यूजीलैंड भाग गया (मैं यही कहूंगा) और इंग्लैंड ने भी उसी राह को अपनाया। उन दोनों ने हमारे साथ गलत किया।'

POLL: IPL में आज मुंबई और कोलकाता का मुकाबला, कौन बनेगा विजेता? September 23, 2021 at 12:33AM

POLL: IPL में आज मुंबई और कोलकाता का मुकाबला, कौन बनेगा विजेता?