Monday, September 20, 2021

हरमनप्रीत पहले वनडे से बाहर, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने होगी भारत की अग्निपरीक्षा September 19, 2021 at 11:39PM

मैकेभारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को यहां एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में उतरेगी तो उसके सामने सही टीम संयोजन बनाने की चुनौती के साथ विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ मध्यक्रम की बल्लेबाजी को परखने का मौका होगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला गंवा कर यहां पहुंची है। इन दोनों श्रृंखलाओं में सलामी बल्लेबाजों कप्तान मिताली राज के अलावा किसी के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही। इन बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट भी चिंता का सबब है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को और कड़ी चुनौती मिलेगी क्योंकि उनकी टीम ने रिकॉर्ड लगातार 22 जीत के साथ इस श्रृंखला में उतरेगी। भारतीय टीम को अनुभवी हरमनप्रीत कौर का साथ नहीं मिलेगा। इस दौरे पर अभ्यास मैच से पहले उनका अंगूठा चोटिल हो गया था, जिससे वह अब तक नहीं उबरी है। भारत के मुख्य कोच रमेश पवार ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘दुर्भाग्य से कुछ दिन पहले उनके अंगूठे में चोट लग गई और वह पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। टीम की बाकी सदस्य कल के लिए फिट और उपलब्ध हैं।’ बल्लेबाजी में आक्रामकता की कमी भारतीय टीम की समस्या रही है और पवार ने बल्लेबाजों से स्ट्राइक रेट को लेकर बात की है। बल्लेबाजी के प्रदर्शन के आधार पर कप्तान मिताली राज तय करेंगी कि उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है या चौथे स्थान पर। हरमनप्रीत के चोटिल होने कारण वह मंगलवार के मैच में बल्लेबाजी में गहराई और मजबूती देने के लिए चौथे स्थान पर उतर सकती है। टीम ने महसूस किया है कि शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की आक्रमक बल्लेबाजी के बाद पूनम राउत को रन गति को बनाये रखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में ‘द हंड्रेड’ में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रोड्रिग्ज टीम में वापसी कर सकती है। वह तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकती है। मध्यक्रम में दीप्ति शर्मा की धीमी बल्लेबाजी भी भारत के लिए परेशानी का सबब रहा है। अभ्यास मैच में भी उन्होंने नाबाद 49 रन की पारी के लिए 93 गेंदों का सामना किया। टीम हालांकि उनकी कसी हुई ऑफ स्पिन गेंदबाजी को नजरअंदाज नहीं कर सकती है। चोटिल हरमनप्रीत की जगह यास्तिका भाटिया का अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है। उन्होंने अभ्यास मैच में 42 गेंद में 41 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अनुभवी तानिया भाटिया की जगह बड़े शॉट लगाने में माहिर ऋचा घोष को तरजीह मिलने के आसार है। ऑस्ट्रेलिया ने कुछ खिलाड़ियों को कार्यभार प्रबंधन के तहत आराम करने का मौका दिया है जिससे अनुभवी तेज गेदबाज मेगन शट और स्पिनर जेस जॉनसन टीम का हिस्सा नहीं है। टीम की आक्रमण की अगुवाई एलिसे पेरी करेंगी उन्हें एनाबेल सदरलैंड, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, स्टेला कैंपबेल जैसे गेंदबाजों का साथ मिलेगा। भारतीय टीम को हालांकि उनकी गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी से चुनौती मिलेगी जिसमें राचेल हेन्स, एलिसा हीली, मेग लैनिंग, पेरी और बेथ मूनी के रूप में दुनिया के पांच बेहतरीन बल्लेबाज शामिल है। टीमें: भारत: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पुनम राउत, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट। ऑस्ट्रेलिया: मेग लैनिंग (कप्तान), राचेल हेन्स (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, स्टेला कैंपबेल, निकोला कैरी, हन्ना डार्लिंगटन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, जॉर्जिया रेडमायने, मौली स्ट्रानो, एनाबेल सदरलैंड, टायला व्लामिनक, जॉर्जिया वेयरहैम।

IPL में संजू और राहुल की टक्कर, राजस्थान रॉयल्स से टकराएंगे पंजाब के किंग्स September 19, 2021 at 09:28PM

दुबईराजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को जब आमने-सामने होंगी तो यह मुकाबला लियाम लिविंगस्टोन और एविन लुईस की आक्रामक बल्लेबाजी और क्रिस गेल की ताकत तथा केएल राहुल के हुनर के बीच होगा। आईपीएल की ये दोनों टीमें अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं है। आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कप्तान केएल राहुल को यहां बल्लेबाजी के ही नहीं बल्कि कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में कप्तानी के भी जौहर दिखाने होंगे। कुंबले भी बतौर कोच अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। इस मैच में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर बहुत कुछ दारोमदार होगा। लिविंगस्टोन टी-20 क्रिकेट के सितारे साबित हुए हैं और हाल ही में उन्होंने ‘द हंड्रेड ’ में शानदार प्रदर्शन किया है। वह वेस्टइंडीज के लुईस के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं जो भारतीय टीम के लिये अक्सर सिरदर्द साबित होते आए हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी के साथ क्रिस जोर्डन या नाथन एलिस होंगे । पावरप्ले में लिविंगस्टोन और लुईस आक्रामक साबित हो सकते हैं तो तीसरे नंबर पर कप्तान संजू सैमसन को प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी । रॉयल्स के लिए अच्छी बात पंजाब की कमजोर गेंदबाजी है जिसमें शमी को छोड़कर ज्यादा अनुभवी गेंदबाज नहीं हैं। आदिल रशीद या रवि बिश्नोई पर स्पिन का दारोमदार रहेगा। तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह उतने मजबूत नहीं लग रहे। रॉयल्स टीम में तीसरे और चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में क्रिस मौरिस, डेविड मिलर और दुनिया के नंबर एक टी-20 स्पिनर तबरेज शम्सी में से चयन किया जाएगा। अगले चार सप्ताह में राहुल तेवतिया, रियान पराग, जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया जैसे भारतीय खिलाड़ियों पर टीम को प्लेऑफ तक ले जाने की जिम्मेदारी रहेगी चूंकि जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर पंजाब के लिए राहुल और मयंक अग्रवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं जबकि रॉयल्स के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा गेल होंगे। मध्यक्रम में निकोलस पूरन और एम शाहरूख खान पर बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी होगी । टीमें : राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, एविन लुईस, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, ओशेन थॉमस, मुस्ताफिजूर रहमान, तबरेज शम्सी, ग्लेन फिलिप्स, चेतन सकारिया, रियान पराग, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा , यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, मयंक मार्कण्डेय, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, महिपााल लोमरोर । पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, शाहरुख खान, मोहम्मद शमी, नाथन एलिस, आदिल रशीद, मुरूगन अश्विन, हरप्रीत बरार, मोइजेस हेनरिक्स, क्रिस जोर्डन, एडेन मार्कराम, मनदीप सिंह, दर्शन नालकांडे, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, उत्कर्ष सिंह, फेबियन एलेन, सौरभ कुमार, जलज सक्सेना ।

IPL ड्रेसिंग रूम की कहानी:मुंबई ने सौरभ तिवारी को दिया ड्रेसिंग रूम मैन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, CSK ने गायकवाड़ को कहा- खेल पलटने वाला रॉकेट राजा September 19, 2021 at 11:07PM