Thursday, September 16, 2021

भारत का न्यूजीलैंड दौरा स्थगित:कीवी बोर्ड ने बिजी शेड्यूल के चलते भारत का दौरा अगले साल तक टाला, अब 2022 के अंत में खेली जाएगी वनडे सीरीज September 16, 2021 at 12:22AM

मनिका बत्रा हुई टीम से बाहर:एशियन चैंपियनशिप में कॉमनवेल्थ की गोल्ड मेडलिस्ट को टीम में जगह नहीं; नेशनल कैंप में नहीं हुई थी शामिल September 15, 2021 at 11:24PM

क्यों 5वां टेस्ट रद्द करने को मजबूर हुई कोहली की टीम? शार्दुल ने खोले राज September 15, 2021 at 09:31PM

नई दिल्लीभारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक सीरीज के दुखद अंत ने सभी को हैरान कर दिया था। पिछले सप्ताह 10 सितंबर से दोनों टीमों के बीच मैनचेस्टर में सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाना था, लेकिन 24 घंटे के ड्रामा के बाद उसे रद्द घोषित किया गया। टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त थी और 3-1 से सीरीज जीतने का शानदार मौका था। हालांकि, सीरीज का विनर कौन है? इस पर अब भी विवाद है। मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया और बीसीसीआई को आलोचना झेलनी पड़ी थी। टीम के कोचिंग स्टाफ से सिर्फ सहायक फिजियो योगेश परमार ही टीम के साथ थे, लेकिन जब वह भी पॉजिटिव पाए गए तो टीम मैच रद्द करने के लिए मजबूर हो गई। कुछ इंग्लिश क्रिकेटरों ने हालांकि यहां तक कहा था कि आईपीएल की वजह से बीसीसीआई यह मैच खेलना ही नहीं चाहता था। बता दें कि 19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से IPL 2021 के दूसरे हाफ का आगाज होना है। ओवरऑल पूरे मामले पर निगाह डाली जाए तो टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी का बयान अब तक बयान नहीं आया था। इस बारे में अब शार्दुल ठाकुर ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि किस तरह योगेश परमार के कोविड-19 का शिकार होने के बाद पूरी टीम खौफ में थी। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा- एक दिन पहले ही योगेश परमार हम सभी से टच हुए थे। जब वह महामारी की चपेट में आए तो पूरी टीम में दहशत का माहौल हो गया। खिलाड़ी अपनी फैमिली को लेकिर चिंतित थे। किसी को नहीं पता था कि आगे क्या होगा? ऐसे में मैदान पर उतरना मुश्किल था।

धोनी, द्रविड़ या कोहली.... कौन हैं टीम इंडिया के बेस्ट कप्तान, बता रहे हैं सुरेश रैना September 15, 2021 at 08:54PM

नई दिल्ली सुरेश रैना ने अपने इंटरनेशनल करियर में तीन कप्तानों के अंडर जौहर दिखाया। 2005 में डेब्यू करने वाले इस खब्बू बल्लेबाज ने अब अपने उन्हीं तीन कप्तानों को रैंकिंग दी है। किसे बेस्ट बताया और कौन आखिरी पायदान पर है, आइए आपको आगे बताते हैं। श्रीलंका के खिलाफ राहुल द्रविड़ ने उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करवाया। रैना का करियर धोनी की कप्तानी में खूब खिला। यह उनके करियर का स्वर्णिम काल भी कहा जा सकता है। खराब प्रदर्शन के बावजूद माही उनपर भरोसा जताते। सुरेश के करियर के आखिरी दौर में कप्तानी विराट कोहली संभाल चुके थे। कप्तानों को रैंक करने के सवाल पर चिन्ना थाला बड़ी साफगोई से कहते हैं, 'मैंने सबसे ज्यादा मैच माही भाई के साथ खेले हैं। बतौर बल्लेबाज, बतौर खिलाड़ी और बतौर लीडर भी। जब मैंने शुरुआत किया तो टीम बन ही रही थी। मैंने राहुल भाई के अंडर भी खेला तो मेरे लिए पहले धोनी फिर द्रविड़ और अंत में चीकू (कोहली) होंगे। मेरे और कोहली के बीच कुछ जबरदस्त साझेदारियां हुईं। साथ में कुछ बेजोड़ रेकॉर्ड्स भी बनाए। सुरेश रैना ने ये सारी बातें आरजे रौनक के शो '13 जवाब नहीं' पर कहीं। वैसे भी धोनी और रैना की जुगलबंदी किसी से छिपी नहीं है। दोनों खिलाड़ियों ने लगभग एक ही समय पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। दोनों मिडिल ऑर्डर में बैखौफ बल्लेबाजी किया करते। सुरेश रैना तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं तो 2007 (टी-20 ) और 2011 में धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे। इंडियन प्रीमियर लीग में भी ये जोड़ी साथ ही दिखाई दी। इंडिया सीमेंट्स ने अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स बनाई तो कप्तान एमएस धोनी को चुना। धोनी ने अपनी सेना में सुरेश रैना को शामिल किया। तीन बार की इस चैंपियन टीम की ओर से तीसरे नंबर पर सुरेश रैना ने जमकर रन बनाए। जब चेन्नई को बैन कर दिया गया तब धोनी पुणे सुपरजायंट की कप्तानी करने लगे और सुरेश रैना गुजरात लायंस की जिम्मेदारी संभालने लगे। 2018 में जब बैन हटा तब फिर दोनों सीएसके के साथ आए और 15 अगस्त 2020 को एकसाथ इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।