Wednesday, September 15, 2021

प्रैक्टिस मैच तो जीत नहीं पाते लेकिन बड़बोले पाक बोलर की भारत को अजब चुनौती September 15, 2021 at 02:19AM

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को पूरा भरोसा है कि उनकी टीम 2017 चैम्पिंयस ट्रोफी के फाइनल में मिली जीत से प्रेरणा लेकर आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत को हरा सकती है। इसके बाद पाकिस्तानी टीम 50 ओवर के मैचों में दो बार भारत से खेली लेकिन उसे 2018 में दुबई में एशिया कप और 2019 में मैनचेस्टर में वनडे विश्व कप दोनों में हार का सामना करना पड़ा। किसी भी वैश्विक प्रतियोगिता से पहले पाकिस्तानी खेमे की ओर से काफी बयानबाजी की जाती है लेकिन अभी तक वे 50 ओवर या टी20 ओवर के विश्व कप मैचों में भारत को हरा नहीं सके हैं। बल्कि वे अभ्यास मैचों में भारत को मात नहीं दे सके हैं। हसन ने बुधवार को वर्चुअल मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जब हमने (2017 में) चैंपियंस ट्रोफी जीती थी, तो यह हमारे लिए काफी अच्छा समय था और हम टी20 विश्व कप में भी फिर भारत को हराने का प्रयास करेंगे। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। भारत के खिलाफ खेलना हमेशा ही दबाव भरा मुकाबला रहता है क्योंकि दोनों देशों के प्रशंसकों की काफी उम्मीदें लगी होती हैं।’ उन्होंने साथ ही कहा कि वैश्विक प्रतियोगिताओं में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा सबसे ज्यादा देखा जाता है। हसन ने कहा, ‘यहां तक कि सामान्य तौर पर जो लोग क्रिकेट मैच नहीं देखते, वे भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखते हैं, इसलिये खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा दबाव होता है लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे।’ उन्हें यह भी लगता है कि यूएई में स्पिनरों का दबदबा रहेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तेज गेंदबाज वहां के सूखे हालात में अच्छा नहीं कर पायेंगे। हसन ने कहा, ‘हम जानते हैं कि उन परिस्थितियों में किस तरह की गेंदबाजी की जाये लेकिन हां, आप देख सकते हो कि सभी टीमों ने काफी स्पिनर रखे हैं।’ हसन ने स्वीकार किया कि वह मिसबाह उल हक और वकार यूनिस के विश्व कप से पहले मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच के पद से हटने से काफी निराश थे। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं निराश था क्योंकि विश्व कप आने वाला है और वे पद छोड़कर चले गए।’ हसन ने कहा, ‘लेकिन खिलाड़ी के तौर पर यह हमारे हाथ में नहीं है और इसका ध्यान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड रखेगा। हमारा काम खेलना है और पाकिस्तान के लिए अच्छा खेलकर ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है।’

IPL में होगी दर्शकों की वापसी:BCCI ने दी फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत, 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की ब्रिकी September 15, 2021 at 01:08AM

क्रिस गेल को तीसरे नंबर पर बैटिंग करवाना समझ से परे: गौतम गंभीर September 15, 2021 at 01:38AM

मुंबई भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का मानना है कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) को आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण में अपनी टीम पंजाब किंग्स () के लिए ओपनिंग में बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि गेल को तीसरे नंबर पर खेलाना समझ से परे होगा। गंभीर ने कहा, ‘गेल को ओपनिंग करनी चाहिए। अगर गेल आपकी टीम में हैं तो आप क्यों उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी कराना चाहते हैं। उन्हें तीसरे नंबर पर खेलाने का कोई मतलब नहीं है। विंडीज और पंजाब किंग्स ने ऐसा किया। मुझे नहीं पता इन्होंने ऐसा क्यों किया।’ उन्होंने कहा, ‘अगर गेल प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं तो उन्हें ओपनर के तौर पर आना चाहिए क्योंकि वह गेंद बर्बाद नहीं करते हैं। नंबर-3 पर उन्हें ओपनिंग की तुलना में सिंगल लेने पड़ते हैं।’ गंभीर ने महसूस किया कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बल्लेबाजी करने के दौरान जल्दी से रन बनाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो चौथे या पांचवें नंबर पर उतरते हैं। लेकिन हमने पहले चरण में देखा कि वह छठे या सातवें स्थान पर उतर रहे थे। ऐसा भी समय आया जब उन्होंने सैम करन को खुद से पहले उतारा। इसके पीछे कारण यह है कि वह शायद एक मेंटर और विकेटकीपर के तौर पर ढलने की कोशिश कर रहे हैं, जो टीम का नेतृत्व और विकेटकीपिंग कर सके।’ गंभीर ने कहा, ‘धोनी के लिए मुश्किल हो रही है क्योंकि एक बार आपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना छोड़ा तो आईपीएल काफी कठिन टूर्नामेंट हो जाता है। आईपीएल में आपको शीर्ष क्वालिटी के गेंदबाजों का सामना करना होता है।’

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड गावर ने बताया, इस बार कौन जीतेगा आईपीएल 2021 का खिताब September 15, 2021 at 01:17AM

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड गावर का मानना है कि मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी रोहित शर्मा एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीतेगी। आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होगा। मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम है। इसने ट्रोफी पांच बार जीती है। क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने गावर का कहना है कि मुंबई की टीम छठी बार भी ट्रोफी जीत सकती है। गावर ने उम्मीद जताई कि 15 अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ही ट्रोफी उठाएगी। क्रिकेटडॉटकॉम के साथ बातचीत में गावर ने कहा, 'मुंबई इंडियंस हमेशा जीतती है, क्या ऐसा नहीं होता? वे कैसी भी शुरुआत करें अंत में वे हमेशा जीतते हैं।' फिलहाल मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स चोटी पर है, इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें हैं। मुंबई के सात मैचों में कुल 8 अंक हैं। मुंबई की टीम ने टूर्नमेंट में धीमी शुरुआत की है। मुंबई ने शुरुआती दो मैच हारने के बाद फिर जीत हासिल की। 4 मई को कोविड-19 के चलते जब आईपीएल का पहला चरण रोका गया तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम चौथे स्थान पर थी। मुंबई इंडियंस दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत 19 सितंबर से दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। चेन्नई की टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। 64 वर्षीय डेविड गावर ने यह भी बताया कि उन्होंने स्टेडियम पर सिर्फ एक ही बार आईपीएल का मैच देखा है। उन्होंने ब ताया कि ईडन गार्डन, कोलकाता में उन्होंने यह मुकाबला देखा था। गावर ने कहा, 'मैंने कुछ साल पहले आईपीएल का एकमात्र मुकाबला कोलकाता में देखा था। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस शानदार मैदान पर खेल रही थी। मैंने इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट खेला है।' गावर ने बताया कि केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने उन्हें मैच देखने के लिए बुलाया था। गावर ने कहा, 'मुझे शाहरुख खान ने मैच देखने के लिए बुलाया था। यह एक अद्वितीय अनुभव था। यह आईपीएल का मैच लाइव देखने का मेरा एकमात्र अनुभव है। यह मैदान जब दर्शकों से पूरी तरह भरा होता है तो यहां गजब का माहौल होता है।'