Wednesday, September 15, 2021

IPL 2021: दर्शकों के लिए खुशखबरी, मैदान में जाकर होगी मैच देखने की इजाजत September 15, 2021 at 12:09AM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत रविवार से यूएई में हो रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में 19 सितंबर को खेला जाएगा। कोविड-19 के कारण भारत में इसका पहला चरण बीच में ही रोकना पड़ा था। इस बात की खासियत यह है कि कि इस बार दर्शक मैदान में होंगे। फैंस 16 सितंबर से मैच के टिकट खरीद पाएंगे। बीसीसीआई ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इस बात की जानकारी दी। टिकट आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट ( www.iplt20.com) से खरीदे जा सकेंगे। इसके साथ ही प्लेटिनमलिस्ट.नेट (PlatinumList.net) के जरिए भी टिकटों की खरीद की जा सकती है। आईपीएल के 31 मुकाबले बाकी हैं जो दुबई, शारजाह और अबू धाबी में सीमित दर्शकों के साथ खेले जाएंगे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल और यूएई सरकार से नियमों का पालन किया जाएगा।

रोहित शर्मा की फैन हुईं मिशेल स्टार्क की वाइफ, बोलीं- उनके जैसा खेलना चाहती हूं September 14, 2021 at 09:13PM

ब्रिसबेनऑस्ट्रेलिया की शीर्ष महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने कहा कि वह रोहित शर्मा से प्रेरणा लेकर इस भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज की तरह खेल के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करना चाहती हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज हीली भारत के खिलाफ 21 सितंबर से शुरू हो रही सीरीज की तैयारियों में जुटी हैं। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे, एक दिन रात्रि टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। हीली ने अभी तक केवल चार टेस्ट मैच खेले हैं और उनका कहना है कि वह गुलाबी गेंद के मुकाबले को वनडे की तरह ही खेलना चाहेंगी जो कैनबरा में 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक खेला जाएगा। हीली ने सीरीज के लांच ‘फॉक्स क्रिकेट’ कार्यक्रम में कहा, ‘यह (गुलाबी गेंद का टेस्ट) पेचीदा होगा क्योंकि मैंने सिर्फ चार टेस्ट मैच ही खेले हैं इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं टेस्ट मैच में खेलने के लिए सहज हूं।’ उन्होंने कहा, ‘जहां तक मेरी बात है तो इस टेस्ट में मेरी वनडे बल्लेबाजी से ज्यादा कुछ बदलाव नहीं होने वाला है। मुझे लगता है कि खुद को और ज्यादा समय देना (बल्लेबाजी के लिए) शानदार है।’ उन्होंने कहा, ‘आधुनिक टेस्ट मैच को देखें तो यह काफी बदल गया है। मैं रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी से प्रेरणा लेती हूं जो दुनिया के सफेद गेंद के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं, फिर भी वह टेस्ट क्रिकेट में वास्तव में सफल सलामी बल्लेबाज हैं।’ सफेद गेंद के क्रिकेट में दबदबा बनाने के बाद भारतीय सीमित ओवर की टीम के उप कप्तान राोहित ने लाल गेंद के प्रारूप में भी अपनी काबिलियत साबित की है। बल्लेबाजी की शुरूआत करते हुए रोहित ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दौरे के दौरान अहम भूमिका अदा की। हीली ने कहा, ‘इसलिए मैं उनकी (रोहित) तरह खेलना चाहती हूं कि वह सभी प्रारूपों में किस तरह से अपने कौशल से शानदार बल्लेबाजी करते हैं तो मैं सोचती हूं कि मैं किस तरह उनकी तरह का प्रदर्शन कर सकती हूं?’ भारत के खिलाफ सीरीज के बारे में बात करते हुए हीली ने कहा, ‘भारतीय टीम काफी खतरनाक है क्योंकि उनकी टीम के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती और हम कुछ चीजें उनके बारे में नहीं जानते। उन्होंने ऐसी कुछ नयी खिलाड़ियों को चुना है जिन्हें हमने इस दौरे से पहले कभी नहीं देखा है।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए वे हमेशा हमारे सामने नयी खिलाड़ी को उतारना पसंद करते हैं भले ही वह पूनम यादव हो जो हमारे खिलाफ हमेशा कुछ अलग गेंदबाजी करती है।’

विराट कोहली को बिना खेले हुआ टी-20 रैंकिंग में फायदा, इस स्थान पर पहुंचे September 14, 2021 at 11:47PM

दुबईइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से बुधवारी को जारी टी-20 इंटरनैशनल रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को एक स्थान को फायदा हुआ है। वह अब बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के डेवोन फिलिप कॉन्वे को पीछे छोड़ा। कोहली के 717 अंक हैं, जबकि डेवोन के 700 अंक हैं। कोहली ने आखिरी टी-20 इंटरनैशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ 20 मार्च को अहमदाबाद में खेला था। रैंकिंग में कोहली के अलावा केएल राहुल एक अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं। वह 699 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के डविड मलान (841) अब भी नंबर वन हैं, जबकि दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम (819) हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच इस लिस्ट में 733 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को श्रीलंका के खिलाफ धांसू प्रदर्शन का फायदा हुआ है। वह टॉप-10 में पहुंच गए हैं। 4 स्थानों के फायदे के साथ फिलहाल 8वें नंबर पर हैं। गेंदबाजी की बात करें तो साउथ अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनके 775 अंक हैं, जबकि श्रीलंका के वनिंडू हसरंगा 747 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान 719 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है।

Tuesday, September 14, 2021

डी कॉक-हेंड्रिक्स की रेकॉर्ड साझेदारी, साउथ अफ्रीका ने श्रीलंंका का 3-0 से किया क्लीनस्वीप September 14, 2021 at 08:11AM

कोलंबो गेंदबाजों के अनुशासित गेंदबाजी के बाद क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Handricks) के नाबाद अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी20 में श्रीलंका (SA vs SL 3rd T20) को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। 121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान साउथ अफ्रीका की टीम 14.4 ओवर में विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज डी कॉक के नाबाद 59 और हेड्रिक्स के नाबाद 56 रन की मदद से सीरीज का आखिरी टी20 आसानी से अपने नाम कर लिया। डी कॉक को प्लेयर ऑफ सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका ने 8 विकेट पर 120 रन बनाए कोलंबो में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में ब्योर्न फोर्टून और पेसर कगीसो रबाडा के दो दो विकेटों की मदद से साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान श्रीलंका को 8 विकेट पर 120 रन पर रोक दिया। डी कॉक और हेड्रिंक्स ने की रेकॉर्ड साझेदारी इसके बाद डी कॉक और हेंड्रिक्स ने साउथ अफ्रीका की ओर से टी20 में हाइएस्ट 121 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। श्रीलंका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए साउथ अफ्रीका की ये टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे 9 विकेट से जीता था। डी कॉक ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा बाएं हाथ के बल्लेबाज डी कॉक ने दूसरे टी20 में भी 58 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। उन्होंने अपना अर्धशतक 40 गेंदों पर पूरा किया। हेंड्रिक्स ने अपने टी20 करियर का 7वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 गेंदों पर अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। रबाडा ने टॉप ऑर्डर को झकझोरा रबाडा ने श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को 12 और भानुका राजपक्षा को 5 रन पर आउट कर साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई। फोर्टून ने धनंजय डी सिल्वा को एक और वानिंडू हसारंगा को 4 के निजी स्कोर पर आउट श्रीलंका की बल्लेबाजी क्रम को तहत नहस कर दिया। मेजबान टीम की ओर से कुसल परेरा 39 रन बनाकर टॉप स्कोर रहे। उन्हें साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने अपनी फिरकी में फंसाया। श्रीलंका ने एक समय 86 रन पर 7 वकेट गंवा दिए थे एक समय श्रीलंकाई टीम 7 विकेट पर 86 रन गंवा चुकी थी। इसके बाद चमिका करुणारत्नने ने 19 गेंदों पर नाबाद 24 रन की पारी खेल टीम को सममानजनक स्कोर तक ले गए। कप्तान दासुन शनाका की अगुआई में श्रीलंका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी लेकिन टी20 में उसे हार का सामना करना पड़ा।