Tuesday, September 14, 2021

जरूरत पड़ने पर रोहित संभाल सकते हैं जिम्मेदारी, पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने स्प्लिट कप्तानी का समर्थन किया September 14, 2021 at 01:47AM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मदन लाल ने भारतीय टीम में दोहरी कप्तानी का समर्थन किया है। उन्हें लगता है कि रोहित शर्मा एक खास खिलाड़ी हैं और मुंबई इंडियंस का यह कप्तान जब भी जरूरत पड़े भारतीय टीम की कप्तानी संभाल सकता है। सोमवार को ऐसी खबरें आईं थीं कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ सकते हैं। और यह जिम्मेदारी रोहित शर्मा को दी जा सकती है। वहीं बीसीसीआई के अधिकारियों ने ऐसी किसी भी खबर को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था। वहीं मदन लाल का मानना है कि सीमित ओवरों के फॉर्मेट में रोहित शर्मा टीम के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अच्छा विकल्प होगा। वह इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। हमारी किस्मत अच्छी है कि इस समय रोहित शर्मा हमारी टीम में हैं। जब भी विराट कोहली को लगे कि वह एक या दो फॉर्मेट पर ध्यान लगाना चाहते हैं तो रोहित शर्मा आगे आ सकते हैं। उनके पास काफी अनुभव है।' रोहित शर्मा ने विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कुछ मौकों पर भारतीय टीम की कप्तानी की है। साल 2018 में जब भारत ने निदाहास ट्रोफी जीती थी तब रोहित शर्मा की कप्तानी की खूब तारीफ हुई थी।

धोनी बने शाकिब के आईपीएल-XI टीम के कप्तान, गेल-डिविलियर्स को जगह नहीं September 14, 2021 at 01:45AM

नई दिल्ली बांग्लादेश के स्टार (Shakib Al Hasan) ने अपनी ऑलटाइम बेस्ट आईपीएल XI टीम का चयन किया है। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले शाकिब ने इस टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बनाया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। शाकिब ने क्रिस गेल को टीम से बाहर रखा है। गेल की जगह पर डेविड वॉर्नर को रोहित शर्मा का ओपनिंग जोड़ीदार बनाया है। शाकिब ने स्पोर्टस क्रीड़ा को दिए इंटरव्यू में अपनी बेस्ट आईपीएल इलेवन टीम का चुनाव किया। आईपीएल इतिहास में रोहित और वॉर्नर सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब ने तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को रखा है। कोहली आईपीएल में 6000 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। चौथे नंबर पर सुरेश रैना को जगह मिली है। रैना के नाम आईपीएल में 5491 रन बनाए हैं। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल और एमएस धोनी को उतारा है। शाकिब ने अपनी इलेवन टीम में खुद को शामिल नहीं किया है। उन्होंने ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा और बेन स्टोक्स को शामिल किया है। जडेजा के नाम आईपीएल में 2290 रन और 120 विकेट दर्ज हैं जबकि स्टोक्स ने 920 रन बनाने के साथ साथ 28 विकेट चटकाए हैं। बोलिंग अटैक में शाकिब ने श्रीलंका के महान पेसर लसिथ मलिंगा के साथ जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को मौका दिाय है। जडेजा इस लाइनअप में इकौलते स्पिनर हैा जबकि 4 तेज गेंदबाज शामिल हैं। शाकिब अल हसन की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन टीम: रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), केएल राहुल, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

हिंदी दिवस: कोई अंग्रेजी में पूछे सवाल तो गर्व से ठोक दो नीरज चोपड़ा जैसा जवाब September 14, 2021 at 12:37AM

नई दिल्ली हिंदी ही तो है जो विविधताओं से भरे हिंदुस्‍तान को एकता के सूत्र में पिरोती है। विश्व भर में आज धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। गांधीजी ने पहली बार हिंदी को देश की राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की बात कही थी। मगर ऐसा हो न सका, लेकिन आज भी ऐसी कई शख्सियत हैं, जो फैशन और दिखावे के इस दौर में भी हिंदी का परचम बुलंद किए हुए हैं। वीडियो पुराना है। और हिंदी दिवस का भी नहीं है। पर आज वायरल हो रहा है। यह बात है साल 2018 के किसी कार्यक्रम की। इसमें नीरज चोपड़ा मंच पर थे। तभी एक पत्रकार ने नीरज से सवाल पूछना शुरू किया। नीरज ने सवाल पूरा होने से पहले ही रिपोर्टर को टोक दिया। उन्होंने रिपोर्टर से हिंदी में सवाल पूछने को कहा। भाई, हैलो हिंदी आती है आपको...हिंदी में पूछ लो यार...... नीरज का इतना कहना था कि पूरे हॉल में तालियां गूंजने लगी। सिर्फ वहां उपस्थित लोग ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तब भी लोगों की आंखों में चमक आ गई। जिस अंग्रेजी भाषा को देश में बुद्धिमता और ज्ञान का परिचायक मान लिया जाए, वहां किसी सेलिब्रिटी का इस तरह हिंदी को दुलार देना वाकई खुश करता है। नीरज चोपड़ा अकेले नहीं हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सरीखे कई और गणमान्य नागरिक हैं, जो इस भाषा को आम जनमानस के दिल में उतारने का काम करते हैं। तोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने के बाद नीरज सबके चहेते बने हुए हैं। हालांकि यह इकलौता मौका नहीं था जब नीरज ने हिंदी में बोलने को लेकर वाहवाही बटोरी थी। एक अन्य कार्यक्रम में भी उन्होंने जतिन सप्रू को हिंदी में पूछने को कहा था। यह 2019 के विराट कोहली फाउंडेशन के स्पोर्ट्स अवॉर्डस में उन्होंने हिंदी में सवाल पूछने को कहा था।

IPL की नई टीमों का ऑक्शन 17 अक्टूबर को:बेस प्राइस 2 हजार करोड़ रुपए, नीलामी में भाग लेने वालों का नेट वर्थ 2500 करोड़ रुपए होना जरूरी September 14, 2021 at 12:26AM