Tuesday, September 14, 2021

घर में बर्तन धो रहे दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी, बीवी ने शेयर किया जोकोविच का VIDEO September 13, 2021 at 11:57PM

न्यू जर्सी नोवाक जोकोविच दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी हैं। टॉप-10 अमीर खिलाड़ियों में शूमार इस ऐथलीट के पास किसी चीज की कोई कमी नहीं। करोड़ों के महल में रहते हैं। बेशकीमती गाड़ी में घूमते हैं। मगर इसी आलीशान जिंदगी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां नोवाक जोकोविच किचन में बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच की पत्नी जेलेना ने यह वीडियो ट्विटर पर बीते दिनों अपलोड किया था। जिन खूबसूरती से नोवाक कोर्ट पर रैकेट चलाते हैं उतने ही करीने से वह अपने न्यू जर्सी स्थित आवास पर बर्तन मांजते देखे जा सकते हैं। भले ही कई लोगों को यह हैरान करने वाला दृश्य लगे, लेकिन 34 वर्षीय यह सुपरफिट ऐथलीट ऐसे ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाता है। वीडियो देखकर लोगों ने लिए मजे वीडियो यूएस ओपन के दौरान का है। एक मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जेलेना ने मजेदार कैप्शन लिखा है। 'नोवाक की तीसरी शिफ्ट, इस तरह देर रात मैच के बाद नोवाक साधना करते हैं।' यह लिखने के बाद हंसने वाली इमोजी लगा दिया। मेदवेदेव ने तोड़ा सपनापिछले 52 वर्ष में एक कैलेंडर वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने का नोवाक जोकोविच का सपना डेनिल मेदवेदेव ने तोड़ दिया, जिन्होंने अमेरिकी ओपन फाइनल में दुनिया के इस नंबर एक खिलाड़ी को हराया। मेदवेदेव ने आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा रहे फाइनल में 6-4, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही जोकोविच को रेकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। गुस्से में तोड़ दिया था रैकेट दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच इस टूर्नामेंट में 2021 में ग्रैंडस्लैम में जीत का 27-0 रेकॉर्ड लेकर उतरे थे, उन्होंने फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में मेदवेदेव को हराया था जबकि जून में फ्रेंच ओपन और जुलाई में विम्बलडन जीता। अमेरिकी ओपन फाइनल में हालांकि वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे, उन्होंने 38 सहज गलियां की और ब्रेक प्वाइंट नहीं भुना सके, उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट भी तोड़ दिया जिससे चेयर अंपायर ने उन्हें चेताया और आर्थर एशे स्टेडियम पर जमा दर्शकों ने हूटिंग भी की।

दिल्ली कैपिटल्स का SWOT एनालिसिस:अय्यर की वापसी से मजबूत हुई बैटिंग, गेंदबाजी टीम की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ; हेटमायर-रहाणे की फॉर्म चिंता का विषय September 13, 2021 at 11:04PM

ICCको लिखे पत्र को वापस ले सकता है इंग्लैंड बोर्ड:BCCI ने दिया 3 की जगह 5 टी-20I मैच खेलने का ऑफर September 13, 2021 at 10:24PM

IPL और कोरोना: मैकुलम बोले डर से हालत बुरी थी, KKR के कोच ने याद किए वो भयानक दिन September 13, 2021 at 09:29PM

दुबईकोलकाता नाइटराइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि आईपीएल के पहले चरण में भारत में जब कोरोना महामारी फैली तब डर के मारे उन सभी की बुरी हालत थी। केकेआर के स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर सबसे पहले मई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जब आईपीएल चल रहा था, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया । केकेआर का प्रदर्शन पहले हाफ में अच्छा नहीं रहा और टीम सातवें स्थान पर है लेकिन मैकुलम को उम्मीद है कि 19 सितंबर से यूएई में लीग फिर शुरू हाोने पर टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी । उन्होंने केकेआर की वेबसाइट पर लिखा, ‘हम दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम एक दूसरे का मनोबल बढाना होगा और अगले चार से पांच सप्ताह शानदार प्रदर्शन करना होगा। पिछली बार सत्र के पहले चरण के दौरान मुझे लगता है कि हम बहुत ज्यादा डरे हुए थे।’ उस समय भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप था जिसमें कई जानें गई। केकेआर के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल के सफल का आगाज करने वाले 39 वर्ष के मैकुलम अब कोच हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आगे आएगी। अपनी कोचिंग शैली के बारे में उन्होंने कहा, ‘जब मैने भारत छोड़ा तो हर किसी ने कोच के रूप में मुझे जान लिया था और अब उन्हें यह भी पता है कि मैं टीम से कैसा प्रदर्शन चाहता हूं।’