Sunday, September 12, 2021
Saturday, September 11, 2021
वाह क्या फील्डिंग है... जब लाइव क्रिकेट मैच में गेंद लेकर भागा डॉगी, वीडियो वायरल September 11, 2021 at 07:49PM
नई दिल्लीआयरलैंड में एक महिला क्रिकेट मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में एक डॉगी फील्डिंग करता दिख रहा है, जिसके पीछे पूरी टीम भाग रही है। यही नहीं, वह किसी की पकड़ में नहीं आता है और अंत में नॉन स्ट्राइकिंग ऐंड पर खुद से जाता है और खिलाड़ी को गेंद दे देता है। यह वीडिया है आयरलैंड के ऑल आयरलैंड महिला टी-20 कप के सेमीफाइनल का। यह मैच ब्रैडी क्रिकेट क्लब और सिविल सर्विस नॉर्थ आयरलैंड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच में ब्रैडी ने पहले बैटिंग करते हुए 105 रनों का स्कोर खड़ा किया। सिविल सर्विस को छोटा लक्ष्य मिला था, लेकिन बारिश की वजह से 12 ओवरों में 72 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। सिविल की शुरुआत खराब रही और उसके 6 विकेट जल्दी गिर गए। पारी के 9वें ओवर में एबी लीसी ने थर्डमैन पर शॉट खेला। फील्डर ने गेंद को विकेटकीपर के पास थ्रो किया। विकेटकीपर ने स्टंप्स बिखेरने की कोशिश की, लेकिन थ्रो गलत दिशा में गया। यहां मैदान पर डॉगी ने दौड़ लगाते हुए गेंद को मुंह में दबाया और भागने लगा। गेंद को पाने की कोशिश में फील्डर भी उसके पीछे भागने लगीं। लेकिन डॉगी उनसे कहीं थे तेज निकला। कन्नी कटाते हुए पहले तो कुछ देर मैदान में दौड़ता रहा फिर वापस नॉन स्ट्राइकिंग ऐंड पर बैट्सवुमन के पास पहुंच गया। बैट्सवुमन ने डॉगी को प्यार करते हुए गेंद लिया। इसके बाद डॉगी को मैदान से बाहर ले जाया गया। इस दौरान खिलाड़ी और कॉमेंटेटर्स भी हंसते दिखे।
Subscribe to:
Posts (Atom)