Thursday, September 9, 2021

टी-20 WC के लिए साउथ अफ्रीका टीम घोषित:टेम्बा बावुमा के हाथ में सौंपी गई कप्तानी, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिस बाहर September 09, 2021 at 04:50AM

...तो इसलिए धोनी को बनाया गया मेंटॉर, BCCI मुखिया गांगुली ने बताई वजह September 09, 2021 at 01:09AM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटॉर) उनके अपार अनुभव का फायदा उठाने के लिए बनाया गया है। बीसीसीआई ने बुधवार को यह घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया कि धोनी 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मेंटॉर होंगे। गांगुली ने बीसीसीआई के एक ट्वीट में कहा, ‘धोनी को टीम में शामिल करना टी-20 विश्व कप के लिए उनके अपार अनुभव का इस्तेमाल करने का तरीका है। मैं धोनी का शुक्रिया करता हूं कि उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिये टीम की मदद के लिये बीसीसीआई की पेशकश स्वीकार कर ली।’ भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की अगुवाई में भारत ने दो विश्व कप खिताब - दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी-20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप - जीते हैं। धोनी इस समय अपनी इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं और संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से बहाल होने वाली टी-20 लीग की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच उनकी इस नियुक्ति पर भी आपत्ति जताई गई है। लोढ़ा कमिटी सुधारों के अनुसार एक व्यक्ति दो पद पर नहीं रह सकता। शिकायतकर्ता के मुताबिक धोनी आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं और अब उन्हें मेंटॉर बनाना नियमों के खिलाफ है। बीसीसीआई के संविधान की धारा 38 (4) का उल्लंघन है। यह शिकायत करने वाले कोई और नहीं बल्कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अधिकारी संजीव गुप्ता ही हैं। वही संजीव गुप्ता जो इससे पहले भी कई खिलाड़ी और बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत कर चुके हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली भी उनके रडार पर थे।

भारत Vs इंग्लैंड पांचवां टेस्ट:भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, आंकड़ों में इंग्लैंड भारी, मैनचेस्टर में 85 साल से नहीं जीती टीम इंडिया September 09, 2021 at 02:45AM

खतरे में कल से शुरू होने वाला फाइनल टेस्ट, टीम इंडिया का एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव September 09, 2021 at 01:10AM

मैनचेस्टर इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। हेड कोच रवि शास्त्री के बाद सपोर्ट स्टाफ का एक और सदस्य कोविड पॉजिटिव पाया गया। यही वजह रही कि टीम को अपना आज का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को इसकी जानकारी दी, लेकिन सहयोगी स्टाफ के सदस्य की पहचान उजागर नहीं हो पाई है। खिलाड़ियों को अपने कमरों में ही रहने की सलाह दी गई है। मुख्य कोच रवि शास्त्री को चौथे टेस्ट मैच के दौरान कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था और वह पहले ही आइसोलेशन पर चल रहे हैं। क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फिजियो नितिन पटेल भी लंदन में आइसोलेशन पर हैं। भारत ने ओवल में जब पांचवें दिन मैच जीता था तो केवल बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ टीम के साथ थे। भारत अभी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है, लेकिन इस नए घटनाक्रम से पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं।