Sunday, September 5, 2021

कमजोरी बनी ताकत: पुछल्ले बल्लेबाजों ने बजाई अंग्रेजों की बैंड, लॉर्ड्स के बाद ओवल में भी बवाल September 05, 2021 at 06:06AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम की लोअर ऑर्डर बल्लेबाजी की समस्या खत्म होती दिखाई दे रही है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से अभी तक काफी प्रभावित किया है। मौजूदा सीरीज में जो काम लॉर्ड्स टेस्ट में मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने लोअर ऑर्डर में उतरकर किया था ठीक उसी तरह की बल्लेबाजी ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में विकेटकीपर ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर के बल्ले से देखने को मिला। शार्दुल और पंत ने जोड़े 100 रन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे शार्दुल (Shardul Thakur) ने पंत (Rishabh Pant) के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 100 रन जोड़ डाले। पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले शार्दुल ने दूसरी पारी में भी जमकर बल्ला भांजा। मुंबई के इस खिलाड़ी ने 72 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली जिसमें 7चौके और एक छक्का शामिल था। दूसरी ओर पंत ने 106 गेंदों पर 50 रन बनाए जिसमें 4 चौके शामिल थे। दोनों ने कुल स्कोर को 400 के पार पहुंचाया। शार्दुल एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की तरह मैदान के चारों पर शॉट लगा रहे थे। तीन साल पुराने टेस्ट करियर के चौथे मैच में शार्दुल के नाम तीन अर्धशतक हो चुके हैं। मौजूदा सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की बैटिंग की औसत मौजूदा सीरीज में भारत की ओपनिंग जोड़ी (1-1) ने 45.53 के औसत से रन बनाए हैं जबकि मध्यक्रम (3-6) ने 23.85 के औसत से रन जोड़े हैं। निचले क्रम (7-11) के बल्लेबाजों ने 22.25 के औसत से कुल रन जुटाए हैं। पहली पारी में दिग्गज हुए फेल तो शार्दुल ने संभाला था मोर्चा पहली पारी में जहां रोहित, पुजारा, राहुल, और रहाणे जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे तो शार्दुल ठाकुर ने रेकॉर्डतोड़ पारी खेली। शार्दुल ने 36 गेंद में 57 रन की अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान पूर्व विस्फोटक ओपनर विरेंदर सहवाग तक को पछाड़ दिया। सात चौके और तीन छक्के से सजी इस इनिंग में महज 31 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ अब वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज पचासा लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने थे। शमी और बुमराह ने रेकॉर्ड 89 रन की साझेदारी की थी इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में यही काम शमी और बुमराह ने किया था। शमी (70 गेंदों पर नाबाद 56) और बुमराह (64 गेंदों पर नाबाद 34) के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की अटूट साझेदारी से अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 298 रन पर समाप्त घोषित करके इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा और फिर उसकी पूरी टीम 120 रन पर आउट किया था। भारत ने इस टेस्ट को 151 रन से जीता था। शमी और बुमराह ने तब जिम्मेदारी संभाली थी जब भारतीय टीम आठ विकेट पर 209 रन बनाकर 200 रन की बढ़त हासिल करने की स्थिति में भी नहीं दिख रही थी। इन दोनों ने जेम्स एंडरसन से लेकर मोईन अली तक के सामने सहजता से बल्लेबाजी की और अपने शॉट से अपने साथी खिलाड़ियों को भी रोमांचित किया। शार्दुल ने गाबा में लिखी थी जीत की पटकथा भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के मैदान पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से रौंदते हुए इतिहास रचा था। इस विजय गाथा की पटकथा गाबा में लिखी गई थी। कंगारू टीम के लिए स्वर्ग इस मैदान पर मिली जीत के हीरोज में एक नाम शार्दुल ठाकुर का था। उन्होंने बेहद नाजुक मौके पर वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर पहली पारी में वनडे अंदाज में 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

ठाकुर की ठाठ: दूसरी पारी में भी शार्दुल ने ठोकी फिफ्टी, जहां चाहा वहां मारा, तोड़े कई रेकॉर्ड September 05, 2021 at 05:27AM

ओवल नंबर आठ पर आकर एक बार फिर शार्दुल ठाकुर ने वो कमाल कर दिया जो भारत के सूरमा टॉप ऑर्डर में नहीं कर सके। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में धुआंधार फिफ्टी ठोकी तो अंग्रेज सन्न रह गए थे, लेकिन दूसरी इनिंग में भी पचासा जड़कर मैच इंग्लैंड से काफी दूर कर दिया। 72 गेंदों में 60 रन की पारी के दौरान शार्दुल ने अपना क्लास दिखाया। तीन साल पुराने टेस्ट करियर के चौथे मैच में अब उनके नाम तीन अर्धशतक हो चुके हैं। फिर शुरू हुआ 'शार्दुल शो' जब विराट कोहली आउट हुए थे तो इंडिया की लीड महज 213 रन थी। अब एक बार फिर मैच पलट चुका था। लग रहा था कि इंग्लैंड ने वापसी कर ली। मगर तभी ठाकुर मैदान पर आए और शुरू हुआ 'शार्दुल शो'। इस बार हालात विपरित थे। पहले संभलकर खेला। अच्छी गेंदों को सम्मान दिया। डिफेंसिव शॉट्स लगाए। एक बार जब जम गए तो उन्हीं बोलर्स को बुखार चढ़ा दिया। जहां चाहा वहां मारा। सात चौके, एक छक्का उड़ाया। दूसरी छोर से ऋषभ पंत भी अटैक कर रहे थे। दोनों ओर से हुए हमले के आगे रूट एंड सेना ने घुटने टेक दिए। रहाणे से ज्यादा रन, जडेजा से ज्यादा विकेटनॉटिंघम में हुए पहले टेस्ट में भी शार्दुल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन प्रभावी नहीं दिखे तो आगे मौका नहीं मिला। दूसरे, तीसरे टेस्ट में बेंच पर बैठने के बादफिर संयोग बना। ईशांत, शमी चोटिल हुए तो टीम में आए और ऐसा कमाल दिखाया कि दुनिया देखती रह गई। टीम इंडिया की कमजोरी को ताकत बना दिया। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी से जूझ रही थी। मगर मुंबई के 29 वर्षीय प्लेयर अब उसी रोल में फिट हो चुके हैं। सीरीज में अब शार्दुल ठाकुर, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे से ज्यादा रन और रविंद्र जडेजा से अधिक विकेट ले चुके हैं। SENA देशों के खिलाफ दोनों पारियों में फिफ्टी ठोकने वाले भारतीय (2015 से)
  • विराट कोहली, बर्मिंघम, 2018
  • विराट कोहली, नॉटिंघम, 2018
  • चेतेश्वर पुजारा, एडिलेड, 2018
  • चेतेश्वर पुजारा, सिडनी, 2011
  • शार्दुल ठाकुर, द ओवल, 2021
विपरित हालातों में चलता है शार्दुल का बल्लाभारत- 185/6, बनाए 67 (115), गाबा भारत- 117/6, बनाए 57 (36), ओवल भारत- 311/6, बनाए 60 (72), ओवल

मोईन की गेंदें नहीं पढ़ पाते विराट, 10वीं बार किया शिकार, तोड़ा दशकों पुराना रेकॉर्ड September 05, 2021 at 03:38AM

नई दिल्ली इंग्लैंड के दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज मोईन अली (Moeen Ali) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)को आउट कर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर लिया है। मोईन ने ओवल टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में विराट को क्रेग ओवर्टन के हाथों कैच करा भारतीय कप्तान के बड़ी पारी खेलने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इसके साथ मोईन टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तीसरे सबसे सफल स्पिनर बन गए हैं। मोईन ने इस दौरान दिग्गज जिम लेकर (Jim Laker) को पीछे छोड़ा जिन्होंने 46 टेस्ट में 193 विकेट लिए थे। 34 वर्षीय मोईन अपना 64वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उनके नाम अब 194 टेस्ट विकेट हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे सफल स्पिनर के रूप में डेरेक अंडरवुड टॉप पर हैं जिनके नाम 297 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व स्पिनर ग्रीन स्वान हैं जिन्होंने 255 टेस्ट विकेट चटकाए हैं। पांचवें नंबर पर टॉनी लॉक हैं जिन्होंने टेस्ट में 174 विकेट अपने नाम किए हैं। मोईन ने छठी बार विराट को बनाया अपना शिकार मोईन अली ने विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में छठी बार अपना शिकार बनाया है। मोईन से ज्यादा जेम्स एंडरसन और नाथन लियोन ही दो ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने कोहली को टेस्ट में सबसे अधिक बार आउट किया है। इंटरनैशनल क्रिकेट में कोहली को सबसे अधिक बार आउट करने का रेकॉर्ड एंडरसन, टिम साउदी और मोईन अली के नाम है। इन तीनों गेंदबाजों ने टीम इंडिया के कप्तान को अभी तक 10 बार आउट किया है। अर्धशतक से चूके कोहली विराट कोहली ने दूसरी पारी में 44 रन बनाकर आउट हुए। वह मौजूदा सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ने से महज 6 रन से चूक गए। उन्होंने 96 गेंदों पर 7 चौके लगाए। मोईन की गेंद कोहली के बाहरी किनारे को लेती हुई स्लिप में गई और ओवर्टन ने उसे लपकने में कोई गलती नहीं की। कोहली से पहले रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे आउट हुए थे जिसके बाद वह लय बरकरार नही रख सके।

बेटे जॉनी की तरह पिता भी थे इंग्लैंड के विकेटकीपर, तब इंग्लिश धरती पर भारत ने रचा था इतिहास September 05, 2021 at 03:19AM

ओवल क्रिकेट में पिता-पुत्र जोड़ियां का मिलना कोई नई बात नहीं, लेकिन एक ही टीम के खिलाफ एक ही रोल निभाना कभी हैरान करता है तो कभी रोमांचित। ये कहानी है इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो और उनके पिता डेविड बेयरस्टो की। बेटा जॉनी भारत के मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर विकेटकीपर हैं तो 1979 में पिता डेविड यही जिम्मेदारी निभा रहे थे। तब भारत ने पहली बार अंग्रेजी सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीती थी।