Sunday, September 5, 2021

सचिन ने लेकर पंत तक, जानें भारतीय क्रिकेटर्स ने कैसे किया अपने गुरुओं को याद September 05, 2021 at 01:30AM

इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर्स ने भी अपने गुरुओं को याद करते हुए उन्हें सलाम किया है। आइए जानते हैं दिग्गज सचिन तेंडुलकर से लेकर वीवीएस लक्ष्मण ने क्या कहा:-

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr Sarvepalli Radhakrishnan) का जन्म आज ही के दिन सन 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी में हुआ था। उन्हीं की याद में इस तारीख को हम टीचर्स डे (Shikshak Divas) के रूप में सेलिब्रेट करते हैं।


Teachers’ Day : सचिन ने लेकर ऋषभ पंत तक, जानें भारतीय क्रिकेटर्स ने कैसे किया अपने गुरुओं को याद

इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर्स ने भी अपने गुरुओं को याद करते हुए उन्हें सलाम किया है। आइए जानते हैं दिग्गज सचिन तेंडुलकर से लेकर वीवीएस लक्ष्मण ने क्या कहा:-



छोटे से गांव से निकल पैरालिंपिक में पहुंचे तरुण ढिल्लों:मां सुलोचना बोलीं- मेडल नहीं आया कोई बात नहीं, हमें उस पर गर्व है, उसका वहां तक पहुंचना ही बहुत बड़ी बात है September 04, 2021 at 07:56PM

ओपनर केएल राहुल पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना, जानें क्या है मामला September 04, 2021 at 10:55PM

दुबईभारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर इंग्लैंड के खिलाफ लंदन में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। यह घटना शनिवार को भारतीय पारी के 34वें ओवर में हुई जब डीआरएस रिव्यू के बाद उन्हें जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट करार दिया गया। उन्होंने इस तरह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया। राहुल ने 101 गेंद में 46 रन बनाए थे। आईसीसी विज्ञप्ति के अनुसार, 'राहुल को आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरों के फैसले पर असहमति दिखाने से संबंधित है।' इसके अलावा एक डिमैरिट अंक भी राहुल के अनुशासनात्मक रेकॉर्ड में जुड़ गया है जिनका 24 महीने में यह पहला उल्लंघन था। राहुल ने अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रैफरियों के आईसीसी एलीट पैनल के क्रिस ब्रॉड द्वारा प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार लिया है। इसलिए आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स वार्फ, तीसरे अंपायर माइकल गॉ और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने ये आरोप तय किए थे। लेवल एक के उल्लंघन में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार और अधिकतम जुर्माना खिलाड़ी की फीस का 50 प्रतिशत काटा जाना और एक या दो डिमैरिट अंक होता है।

रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव:हेड कोच समेत सपोर्ट स्टाफ के 4 मेंबर आइसोलेशन में, पर इंडिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट नहीं रोका गया September 05, 2021 at 12:09AM