Saturday, August 21, 2021

IPL खेलेगा टीम इंडिया को हराने वाला खिलाड़ी, कोहली के बुलावे पर आ रहा भारत August 21, 2021 at 12:35AM

नई दिल्ली वैसे तो सभी हार चुभती है, लेकिन कुछ बुरी यादें बन जाती है। ऐसा ही कुछ जुलाई 2021 में हुआ था। यंगिस्तान वाली टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची। धवन की कप्तानी में वनडे सीरीज जीते। टी-20 भी जीतने वाले थे, लेकिन फाइनल में जो हुआ वो भुलाए नहीं भूलता। भारतीय खेमे में रनों का आकाल पड़ गया। खिलाड़ी आते गए और जाते गए। पिच पर ऐसा जादू चल रहा था कि कोई टिक नहीं पाया। कोई एक दो, कोई तीन तो कोई पहली पर ही चलते बना। महज 81 रन पर भारतीय शेर ढेर हो गए। तीन तो खाता भी नहीं खोल पाए। राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली इस टीम का यह बुरा हाल हसरंगा ने किया था। अब वही वानिंदु हसरंगा IPL में आ रहे हैं। इंग्लैंड से मैच पर नजर रख रहे विराट कोहली ने बुलावा भिजवाया है। वैसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक बड़ा झटका भी है। टीम के हेड कोच और अपने समय के शानदार ओपनर साइमन कैटिस ने इस्तीफा दे दिया है। निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने आरसीबी का दामन छोड़ा। अब धुरंधर कीवी कोच माइक हेसन के पास यह अतिरिक्त जिम्मेदारी आई है, क्योंकि वह टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी हैं। ऑस्ट्रेलिया के युवा लेगी एडम जंपा इस बार नहीं खेलेंगे, हसरंगा उन्हीं की जगह पर आए हैं। जो खतरनाक लेग ब्रेकर हैं। साथ ही धुआंधार बल्लेबाजी भी करना जानते हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के डेनियल सैम्स की जगह श्रीलंका के ही पेसर दशमांता चमीरा भी आरसीबी आए हैं। टिम डेविड, फिन एलन का स्थान लेंगे। एलन के साथ स्कॉट कुग्लैन (Scott Kuggeleign) वापस अपने देश न्यूजीलैंड की ओर से खेलने जा रहे। ऑस्ट्रेलिया वाले केन रिचर्डसन भी इस बार टीम के साथ नहीं रहेंगे। इस साल का आईपीएल आधा होकर खुद के खत्म होने के इंतजार में है। कोरोना वायरस के अचानक बढ़ने की वजह से चार मई को बीच में ही रोक दिया गया था। अब 19 सितंबर से यूएई में दोबारा शुरू होगा। आरसीबी सात में से पांच मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप-3 में है। दिल्ली कैपिटल्स नंबर वन तो दूसरे पर चेन्नई सुपरकिंग्स है।

RCB को मिला एडम जम्पा का रिप्लेसमेंट:वानिंदु हसरंगा हुए कोहली की टीम में शामिल, भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों में चटकाए थे 7 विकेट August 21, 2021 at 12:21AM

हॉकी ओलंपियनों का सम्मान:टोक्यो ओलंपिक में चंडीगढ़ से हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा के राज्यपाल ने सम्मानित किया, 5-5 लाख का इनाम दिया गया August 21, 2021 at 12:40AM

ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से आरजे ने मांगी जादू की झप्पी, लोगों ने कर दिया ट्रोल August 21, 2021 at 12:09AM

नई दिल्ली तोक्यो ओलिंपिक के जैवलीन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इन दिनों सम्मान समारोह और इंटरव्यू देने में काफी व्यस्त हैं। नीरज का हाल में एक रेडियो चैनल को दिया गया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो मुंबई के रेड एफएम ऑफिस का है, जहां (RJ Malishka) लैपटॉप के आगे कुछ अन्य लड़कियों के साथ डांस करती हुई नजर आती हैं। दूसरी ओर जूम के जरिए इंटरव्यू के लिए जुड़े नीरज चुपचाप इन लड़कियों का डांस देखते हुए नजर आ रहे हैं। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रहे हैं। शो की शुरुआत 'उड़ें जब-जब ज़ुल्फें तेरी, कवारियों का दिल मचले, और जिंद मेरिए...' से होती है। इसके बाद मलिष्का कहती हैं कि सॉरी, हमने ज्यादा तो नहीं छेड़ा ना आपको।' इस पर नीरज सिर्फ इतना कहते हैं 'थैंक्यू, थैंक्यू सो मच।' मलिष्का दूसरे वीडियो में इंटरव्यू के दौरान नीरज को जादू की झप्पी देने की बात करती हैं। वह कहती हैं मैं जादू की झप्पी देना चाहूंगी, चलेगा क्या? इसपर नीरज शरमा जाते हैं और कहते हैं 'थैंक्यू, नमस्ते ऐसे दूर से ही।' इन वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं। फैंस का कहना है कि मलिष्का को शर्म आनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ' मलिष्का हमारे गोल्डन बॉय को असहज क्यों कर रही हैं? इस स्तर की यातना झेलने के लिए मेरी उनके प्रति सहानुभूति है।' 13 साल बाद भारत को ओलिपिंक में गोल्ड मेडल नीरज ने तोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) भारत को पहला गोल्ड दिलाया। इससे 13 साल पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटर अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय में भारत का यह पहला ओलंपिक मेडल है। नीरज ने फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया।