Saturday, August 21, 2021

ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से आरजे ने मांगी जादू की झप्पी, लोगों ने कर दिया ट्रोल August 21, 2021 at 12:09AM

नई दिल्ली तोक्यो ओलिंपिक के जैवलीन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इन दिनों सम्मान समारोह और इंटरव्यू देने में काफी व्यस्त हैं। नीरज का हाल में एक रेडियो चैनल को दिया गया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो मुंबई के रेड एफएम ऑफिस का है, जहां (RJ Malishka) लैपटॉप के आगे कुछ अन्य लड़कियों के साथ डांस करती हुई नजर आती हैं। दूसरी ओर जूम के जरिए इंटरव्यू के लिए जुड़े नीरज चुपचाप इन लड़कियों का डांस देखते हुए नजर आ रहे हैं। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रहे हैं। शो की शुरुआत 'उड़ें जब-जब ज़ुल्फें तेरी, कवारियों का दिल मचले, और जिंद मेरिए...' से होती है। इसके बाद मलिष्का कहती हैं कि सॉरी, हमने ज्यादा तो नहीं छेड़ा ना आपको।' इस पर नीरज सिर्फ इतना कहते हैं 'थैंक्यू, थैंक्यू सो मच।' मलिष्का दूसरे वीडियो में इंटरव्यू के दौरान नीरज को जादू की झप्पी देने की बात करती हैं। वह कहती हैं मैं जादू की झप्पी देना चाहूंगी, चलेगा क्या? इसपर नीरज शरमा जाते हैं और कहते हैं 'थैंक्यू, नमस्ते ऐसे दूर से ही।' इन वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं। फैंस का कहना है कि मलिष्का को शर्म आनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, ' मलिष्का हमारे गोल्डन बॉय को असहज क्यों कर रही हैं? इस स्तर की यातना झेलने के लिए मेरी उनके प्रति सहानुभूति है।' 13 साल बाद भारत को ओलिपिंक में गोल्ड मेडल नीरज ने तोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) भारत को पहला गोल्ड दिलाया। इससे 13 साल पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटर अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय में भारत का यह पहला ओलंपिक मेडल है। नीरज ने फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया।

दो पैरालिंपिक, दोनों बार गोल्ड- 40 की उम्र में भारत के लिए तीसरा गोल्ड जीतना चाहते हैं देवेंद्र झाझरिया August 20, 2021 at 11:46PM

नई दिल्ली देवेंद्र झाझरिया ने दो बार पैरालिंपिक में भाग लिया है। और दोनों ही बार उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। भारत के पहले पैरालिंपियन हैं झाझरिया जिन्होंने पीला मेडल अपने नाम किया है। देवेंद्र झाझरिया के उम्र के साथ-साथ अनुभव भी हासिल किया है। जब वह 2004 में एथेंस ओलिंपिक में गए थे तब उनकी उम्र 23 साल थी और अब वह 40 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी झाझरिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह भारत के लिए तोक्यो में जैवलिन थ्रो के इवेंट में पदक के मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में माना कि न तो एथेंस आसान था और न ही रियो और तोक्यो भी आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'लेकिन बीते कुछ वर्षों में मेरी सोच में एक बदलाव आया है। यह बदलाव अनुभव और कामयाबी के साथ आता है। इस बात में कोई शक नहीं कि मैं काफी शांत हो गया हूं और मेरी ट्रेनिंग भी ठीक चल रही है।' अपनी ट्रेनिंग के लिए झाझरिया अपने कोच को काफी श्रेय देते हैं। वह कहते हैं, 'मेरे कोच सुनील, स्ट्रैंथ ऐंड कंडीशनिंग कोच लक्ष्य बत्रा और फिजियोथेरेपिस्ट बिरेन शाह ने काफी मेहनत की और यह सुनिश्चित किया कि मैं तोक्यो के लिए क्वॉलिफाइ करूं और मेडल का दावेदार बना रहूं।' एक अन्य समाचार पत्र ने उन्होंने कहा था कि वह कैंसर से जूझ रहे अपने पिता के लिए तोक्यो में गोल्ड मेडल जीतना चाहते हैं। भारतीय एथलेटिक्स में देवेंद्र झाझरिया एक बड़ा नाम हैं। वह इस इवेंट के मौजूदा चैंपियन हैं। उन्होंने 2016 में रियो में गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले 2004 में एथेंस में भी उन्होंने सोने का तमगा हासिल किया था। इस बीच के 12 साल में एफ-46 जैवलिन पैरालिंपिक का हिस्सा नहीं था। भारत के सर्वश्रेष्ठ पैरालिंपियन माने जाने वाले झाझरिया ने रियो में रेकॉर्ड 63.97 मीटर का भाला फेंका था। इसके बाद जुलाई 2021 में 65.71 मीटर भाला फेंककर उन्होंने तोक्यो के लिए क्वॉलिफाइ किया था। वहीं एथेंस में उन्होंने 62.15 मीटर भाला फेंककर वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था। 40 साल के झाझरिया को 2021 में पद्मश्री दिया गया। वह यह सम्मान हासिल करने वाले पहले पैरा एथलीट हैं। इससे पहले उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड 2017 में और 2005 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हो सकता है कि यह उनका आखिरी पैरालिंपिक हो। झाझरिया इसे यादगार बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। वह भारत के लिए मेडल जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

विनेश की माफी का फेडरेशन पर नहीं पड़ा कोई असर:WFI अध्यक्ष ने दी चेतावनी कहा- स्पॉन्सर से ली मदद तो नहीं मिलेगा किसी भी ईवेंट में खेलने का मौका August 20, 2021 at 11:35PM

वतन लौटे पहलवान दीपक नेहरा:रूस में हुई जूनियर वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता; मां ने चूरमा खिलाया, पिता बोले- अब ओलिंपिक मेडल जीतो August 20, 2021 at 04:51PM