Thursday, August 19, 2021

कौन है यह तूफानी बल्लेबाज? जिसे बिना इंटरनैशनल मैच खेले मिला T20 वर्ल्ड कप का टिकट August 19, 2021 at 01:23AM

नई दिल्लीक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत की मेजबानी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए गुरुवार को टीम का ऐलान किया है। टीम में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर की वापसी हुई है तो एक ऐसा नाम भी सामने आया है, जिसे बिना किसी इंटरनैशनल मैच खेले ही टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट मिल गया। यह नाम है जोश इंग्लिस। जोश को ऑस्ट्रेलिया में बड़ा नाम बन चुके एलेक्स कैरी पर तरजीह दी गई है। जोश इंग्लिस की हो रही सबसे अधिक चर्चाटीम का ऐलान होने के बाद सबसे अधिक चर्चा इसी नाम की हो रही है। लोग हैरान हैं तो टीम के चीफ सिलेक्टर और पूर्व कप्तान जॉर्ज बैली ने अपने चुनाव को सही ठहराते हुए दलील पेश की है। उनका कहना है कि अनकैप्ड जोश के आने से टीम और भी मजबूत होगी। उन्होंने पिछले कुछ समय से जबरदस्त क्रिकेट खेली है। उम्मीद है आने वाले समय में और भी कुछ अच्छी पारियों देखने को मिलेंगी। T20 लीग में मनवाया तूफानी बैटिंग का लोहाअगर आपके मन में सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? तो बता दें कि इंग्लैंड के लीड्स में जन्म लेने वाले जोश इंग्लिस टी-20 में विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी साख बना चुके हैं। उन्होंने बिगबैश लीग (BBL), द हंड्रेड (The Hundred) और वाइटेलिटी टी20 ब्लास्ट () में अपनी बैटिंग का लोहा मनवाया है। ब्लास्ट में दिखाया दम, जड़ डाले दो शतकइंग्लिस बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 41 मैचों की 37 पारियों में 29.41 की औसत से 941 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 8 अर्धशतक हैं, जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रन है। ओवरऑल T20 की बात करें तो उन्होंने 63 मैचों में 32.90 की औसत और 151.61 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 1645 रन बनाए हैं। उनके नाम दो सेंचुरी और 11 हाफसेंचुरी है। उन्होंने दोनों सेंचुरी इंग्लैंड में हुए 2021 टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में ठोके लीसेस्टरशर के लिए ठोके हैं। तूफानी शॉट्स हैं सबसे बड़ी खासियतइस 26 वर्षीय विस्फोटक क्रिकेटर की सबसे बड़ी ताकत तूफानी शॉट्स हैं। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज अपने दम पर मैच का रुख पलटने में सक्षम है। इन्हीं खूबियों उने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए बिना इंटरनैशनल क्रिकेट खेले भी टी-20 वर्ल्ड कप टीम में मौका दिलाया है। टीम में वह बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल हुए हैं, लेकिन अगर उन्हें पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका मिल जाए तो हैरानी नहीं होगी। टीमआरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, मार्कस स्टॉयनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जंपा

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एंजॉय कर रहे विरुष्का:लंदन के एक रेस्टोरेंट में विराट और अनुष्का ने शाकाहारी खाने का मजा लिया, तस्वीर भी शेयर की August 19, 2021 at 01:49AM

भारतीय खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप, ड्रेसिंग रूम जाते वक्त रोका था रॉबिन्सन का रास्ता August 19, 2021 at 12:06AM

लंदन लॉर्ड्स स्टेडियम में इस सप्ताह समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय और अंग्रेजी क्रिकेटरों के बीच तनाव केवल पिच तक ही सीमित नहीं रहा। यह मैदान की सीमा से बाहर भी फैल गया। अंग्रेजी मीडिया में यह सामने आया है कि बेंच के कुछ भारतीय खिलाड़ी, जो मैदान से अपने ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे, उन्होंने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को रास्ता देने से इनकार कर दिया, जो पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को इंग्लैंड के 90/7 पर सिमट जाने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए जा रहे थे। एक रिपोर्ट में गार्जियन अखबार ने कहा, 'रॉबिन्सन जब पवेलियन की सीढ़िया उतर रहे थे तब ट्रैकसूट में भारत के कुछ खिलाड़ी मैदान पर ड्रिंक्स देकर लौट रहे थे। रॉबिन्सन रुक जाते हैं और उनके एक तरफ हटने का इंतजार करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'भारतीय खिलाड़ी एक तरफ कदम नहीं रखते हैं। रॉबिन्सन इंतजार करते हैं। वे प्रतीक्षा करते हैं। आखिरकार वे अजीब तरह से एक-दूसरे को रगड़ते हैं। पूरी घटना मुश्किल से कुछ सेकंड तक चलती है।' इस महीने की शुरुआत में नॉटिंघम में पहला टेस्ट मैच पूरा होने के बाद लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान दोनों ही टीम के बीच टेंशन बढ़ गई थी। जब भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर शॉर्ट डिलिवरी से हमला किया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली और एंडरसन के बीच जुबानी जंग में मतभेद चरम पर पहुंच गया था।

बदजुबान एंडरसन: भारतीय खिलाड़ियों को देते हैं गाली, जडेजा संग की थी धक्का-मुक्की August 18, 2021 at 10:50PM

लंदन जेम्स एंडरसन की गिनती मॉर्डन क्रिकेट के महानमत पेसर्स में होती है। इस बॉलर ने अपने करियर में सबसे ज्यादा विकेट भारत के ही खिलाफ लिए। अपनी सरजमीं पर दो बार मैन ऑफ द सीरीज बना। 2012 नागपुर टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। इंग्लैंड ने वह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। तब कप्तान रहे धोनी ने यही कहा था कि हम इंग्लैंड नहीं एंडरसन से हारे। इन सब के अलावा भारतीयों के साथ एंडरसन का 36 का आंकड़ा भी रहा है। कई मौकों पर वह बदजुबानी करते नजर आए। इसी का एक नजारा लॉर्ड्स टेस्ट में भी देखना को मिला है। 2014 में जडेजा से विवादट्रेंटब्रिज टेस्ट में दूसरे दिन का खेल जारी था, जब जेम्स एंडरसन का सामना रविंद्र जडेजा से हो गया। लंच के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए कहासुनी हुई। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आरोप लगाया था कि एंडरसन ने न सिर्फ गालियां दीं बल्कि जडेजा को धक्का भी दे दिया। आईसीसी से उनकी शिकायत भी हुई। लेवल 3 के तहत दोषी पाए जाने के बाद कम से कम दो मैच के लिए सस्पेंड हो जाते, लेकिन इंग्लिश टीम ने काउंटर करते हुए सारी गलती जडेजा की बता दी। इस घटना ने बीच सीरीज दोनों ही टीम के बीच तनातनी बढ़ी दी। तब धोनी ने जताई थी नाराजगीवीडियो सबूत के अभाव में जडेजा पर कार्रवाई हो गई। लेवल 1 के तहत 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका गया। एंडरसन का निर्दोष साबित होना भारतीय खेमे के लिए किसी अचंभे से कम नहीं था। खुद धोनी ने कहा था कि वह पूरे मामले के चश्मदीद गवाह हैं जब एंडरसन ने जडेजा को गालियां देते हुए धक्का मारा था। एंडरसन ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में पूरी घटना को अपने करियर के सबसे तनाव भरे दिन की तरह माना था। हमारे कप्तान के बारे में मत बोले, मुंबई 20162014 में जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया तब आठ में से चार पारियों में एंडरसन ने विराट कोहली का शिकार किया। दो साल बाद जब अंग्रेज भारत दौरे पर आए कोहली कप्तान बन चुके थे। विजाग टेस्ट में शतक और अर्धशतक फिर मोहाली में एक और फिफ्टी। बाद में मुंबई में दोहरा शतक। पूरी सीरीज में एंडरसन विराट को आउट नहीं कर पाए। जब पत्रकारों ने सवाल किया तब उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, 'कोहली अपने घर में अच्छा बल्लेबाज हैं, उनकी कमियां छिप जाती हैं।' अश्विन मुंबई टेस्ट के पांचवें दिन गुस्से को नहीं रोक पाए और जब एंडरसन क्रीज पर आए तो उनके करीब चले गए थे, तब कोहली ने अश्विन को उलझने से रोका था। अब लॉर्ड्स में लिया पंगाइस वक्त भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। कोहली की अगुवाई में चढ़कर खेल रही है। पहला टेस्ट बारिश की वजह से नहीं जीत पाई। लॉर्ड्स में हुए दूसरे मुकाबले में तिरंगा लहरा दिया। इसी मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह ने एंडरसन की जमकर खबर ली। एक के बाद बाद कई बॉडी लाइंस बाउंसर्स मारे। एक तो सीधे हेलमेट में जा लगा। बस यही बात एंडरसन को पसंद नहीं आई। दिन का खेल खत्म होने पर उन्होंने बुमराह को खरी-खोटी सुनाई। इसका असर अगले दिन भी मैदान पर देखने को मिला। एंडरसन की कोहली से बहस हो गई। अब बल्लेबाजी कर रहे बुमराह को भी बाउंसर्स मारे जाने लगे, नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े शमी के साथ कई बार इंग्लिश खिलाड़ियों को बहस करते हुए भी देखा गया। हालांकि ये सारी चीजें भारत के पक्ष में ही गई। नतीजा सभी के सामने है।