Wednesday, August 18, 2021

Test ranking में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, राहुल-सिराज की लंबी छलांग, कोहली का क्या है हाल August 18, 2021 at 12:28AM

नई दिल्ली भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे मैच के बाद आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला है। , केएल राहुल जैसे युवाओं ने लंबी छलांग लगाई तो भारतीय कप्तान अपनी जगह पर मजबूती से डटे हुए हैं। केएल राहुल ने शतक ठोका था पहली पारी में 129 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 151 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले केएल 19 स्थान के फायदे से 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले हफ्ते 56वें स्थान के साथ रैंकिंग में दोबारा प्रवेश करने वाले राहुल ने सभी को प्रभावित किया है। टॉप-10 में तीन भारती बल्लेबाजपिछले हफ्ते एक स्थान का नुकसान झेलने वाले विराट पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अपना छठा और सातवां स्थान बरकरार रखा है। भारत के खिलाफ श्रृंखला की शुरुआत पांचवें स्थान से करने वाले और पहले टेस्ट के बाद कोहली को पीछे छोड़ने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दो और स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, उनके 893 रेटिंग अंक हैं जो शीर्ष पर चल रहे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन से सिर्फ आठ कम हैं। सिराज की धूम, ऑलराउंडर्स में जड्डू को नुकसानभारत के रविंद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में एक स्थान नीचे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भारत के ही रविचंद्रन अश्विन इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर हैं जबकि लार्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में चार-चार विकेट चटकाने वाले उनके साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 18 स्थान के फायदे से 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एंडरसन को फायदाइंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को एक स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे। तेज गेंदबाज मार्क वुड 37वें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ किंगस्टन में 30 और 55 रन की पारियां खेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दो स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर हैं। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने एक विकेट से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड 22 और 55 रन की पारियां खेलने के बाद नौ स्थान के फायदे से 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आलराउंडर जेसन होल्डर पांच स्थान के फायदे से 43वें जबकि कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 18 स्थान के फायदे से 45वें स्थान पर हैं। ब्रेथवेट पहली पारी में तीन रन से शतक से चूक गए थे। होल्डर मैच में चार विकेट चटकाने के बाद दो स्थान के फायदे से शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। वह नौवें स्थान पर हैं। मैच में आठ विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज जेडन सील्स 39 स्थान की लंबी छलांग के साथ 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं। केमार रोच भी दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चार स्थान आगे बढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दोनों पारियों में चार-चार विकेट चटकाए थे।

मिलिए...टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर से जिसने इंटरनैशनल डेब्यू से पहले पास की IAS की परीक्षा August 17, 2021 at 11:42PM

नई दिल्ली देश में एग्जामिनेशन के मामले में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) एग्जाम को सबसे मुश्किल माना जाता है। इसे आम भाषा में आईएएस एग्जाम के नाम से भी जाना जाता है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स यूपीएससी की परीक्षा में बैठते हैं लेकिन इनमें से कुछ ही इसे पास कर पाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में भी कई पढ़े लिखे खिलाड़ी रहे। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टीम इंडिया में एक ऐसा क्रिकेटर था जिसने क्रिकेट में करियर बनाने से पहले यूपीएससी का एग्जाम पास किया था। यह कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व खिलाड़ी अमय खुरसिया (Amay Khurasiya) थे। खुरसिया का जन्म 1972 में मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। लोक संघ सेवा आयोग का एग्जाम पास करने वाले खुरसिया इस समय कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। 17 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खुरसिया ने भारतीय सीनियर नेशनल टीम में पदार्पण से पहले यूपीएससी के एग्जाम को क्लियर किया था। उनका डेब्यू शानदार रहा था। अमय ने साल 1999 में भारत की ओर से इंटरनैशनल क्रिकेट में डेबयू किया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पेप्सी कप के अंतर्गत पहला मैच खेला। अपने डेब्यू मैच में खुरसिया ने 45 गेंदों पर 57 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि इसके बाद वह इंटरनैशनल क्रिकेट में कमाल नहीं दिखा सके और कुछ ही वर्षों में उनका क्रिकेटर करियर खत्म गया। 12 वनडे के बाद इंटरनैशनल करियर हुआ खत्म अमय ने भारत की ओर से 12 वनडे मैच खेले जिसमें उनके नाम कुल 149 रन दर्ज है। खुरसिया ने अपना अंतिम मैच श्रीलंका के खिलाफ साल 2001 में खेला था। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज खुरसिया ने 119 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 7304 रन बनाए जिसमें 238 रन उनका सर्वाधिक निजी स्कोर रहा। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 31 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा अमय ने 112 लिस्ट ए मैचों में 3738 रन जुटाए। 38 की औसत से खुरसिया ने 4 शतक और 26 अर्धशतक लगाए।

रूट की कप्तानी से वॉन नाखुश:पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा- पंत के लिए अटैकिंग फील्डिंग सेट की, बुमराह के लिए बाउंड्री पर फील्डर तैनात किए, यहीं लापरवाही हुई August 17, 2021 at 11:54PM

Tuesday, August 17, 2021

बंगाल ने इस पूर्व ओपनर को बनाया अंडर-19 टीम का हेड कोच, युवाओं को तराशने की जिम्मेदारी August 17, 2021 at 06:03PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज देवांग गांधी (Devang Gandhi) को बंगाल क्रिकेट संघ ने अपनी अंडर-19 टीम (Bengal U-19 coach) का हेड कोच नियुक्त किया है। भारत की ओर से 4 टेस्ट और 3 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके देवांग के कंधों पर बंगाल के युवाओं को निखारने की जिम्मेदारी होगी। बंगाल के पूर्व कप्तान और ओपनर रह चुके देवांग ने कोच बनने के बाद कहा, ' यह मेरी दूसरी घर वापसी है। युवा खिलाड़ियों के साथ काम करना उत्साहजनक होगा। नए कौशल को तलाशना और तराशने की यह नई चुनौती है।' कैब के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, ' देवांग इंटरनैशनल क्रिकेट में ओपनर रह चुके हैं। वह बंगाल के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। हमनें उन्हें अंडर-19 टीम का कोच नियुक्त किया है। वह हमारे युवाओं को निखारने में मदद करेंगे।' देवांग का शुरुआती इंटरनैशनल क्रिकेट करियर बेहतरीन रहा। बंगाल के पूर्व क्रिकेटर की कमजोरी शॉर्ट पिच बोलिंग के खिलाफ रही थी। 49 वर्षीय देवांग ने टेस्ट में 204 और वनडे में 49 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में देवांग की बल्लेबाजी औसत 34 रही वहीं वनडे में उन्होंने 16 के औसत से रन बनाए। देवांग के नाम 95 फर्स्ट क्लास मैचों में 6111 रन है जबकि लिस्ट के 98 मैचों में उन्होंने 3402 रन बनाए। फर्स्ट क्लास मैचों में देवांग ने 42 से अधिक के औसत से रन बनाए।