Tuesday, August 17, 2021

लोकेश राहुल ने इंग्लैंड को दी चेतावनी:टीम इंडिया के ओपनर ने कहा- अगर आप हमारे एक खिलाड़ी को छेड़ोगे, तो सभी 11 खिलाड़ी करारा जवाब देंगे August 16, 2021 at 11:59PM

World T20: पांच साल बाद होगी पाकिस्तान से टक्कर, आठ में से सात मैच भारत जीता August 17, 2021 at 12:32AM

नई दिल्लीवर्ल्ड टी-20 में भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह जानकारी आईसीसी ने मंगलवार को दी। भारत में कोरोनो वायरस के मद्देनजर टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई और ओमान संयुक्त रूप से कर रहे हैं। वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर को होगी। उद्घाटन मैच में मेजबान ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) जबकि बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। 24 अक्टूबर को टकराएंगे भारत-पाक ग्रुप 2 की शुरूआत भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर से होने वाले मुकाबले से होगी। भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा, उसके बाद टीम को तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत को सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में पांच नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में आठ नवंबर) के खिलाफ खेलना है। 88 फिसदी टी-20 मैच भारत ने जीतेभारत और पाकिस्तान के बीच यह टी-20 का नौवां मुकाबला होगा। इससे पहले खेले गए आठ में से सात मैच भारत ने जीते हैं। टी-20 विश्व कप की बात की जाए तो सभी पांचों बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। विश्व कप के इतर खेले गए चार टी-20 में से भारत ने तीन जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने एकमात्र मैच 2012 में बेंगलुरु में जीता था। पिछला मुकाबला 2016 में कोलकाता में खेला गया था। यह मैच भी टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा था। सुपर-12 से असल टूर्नामेंट शुरूग्रुप ए में 2014 में चैंपियन बने श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 12 चरण को भी दो समूहों में बांटा गया है। यह टूर्नामेंट का दूसरा दौर होगा जो 23 अक्टूबर से शुरू होगा। इसका आगाज अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मैच से होगा। इसी दिन दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मैदान में उतरेगी। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व-डेवर्ल्ड टी-20 का पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में होगा, जबकि दूसरा मैच 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। फाइनल 14 नवंबर को दुबई में होगा और 15 नवंबर को रिजर्व (आरक्षित) दिवस रखा गया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं, उन्होंने कहा कि उनकी टीम संयुक्त अरब अमीरात में लगातार खेलती रही है और वहां की की परिस्थितियों में उन्हें घरेलू महौल जैसा लगेगा।

कोहली की अगुआई में भारत की यादगार जीत, अनुष्का शर्मा ने कुछ यूं जताई खुशी August 16, 2021 at 11:57PM

नई दिल्ली विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 151 रन से रौंद डाला। बेहद रोमांचक इस मुकाबले में भारत ने शानदार वापसी कर मेजबान टीम के जबड़े से जीत छीन ली। भारत की इस ऐतिहासिक मैदान पर यह तीसरी टेस्ट जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था। टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत की इस शानदार जीत पर कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार किया है। बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय टीम से संबंधित 3 फोटो शेयर की है। अनुष्का ने विराट की तस्वीर पर हार्ट वाले इमोजी के साथ कैप्शन लिखा, ' क्या जीत है! क्या टीम है!' इंग्लैंड की दूसरी पारी 120 रन पर ढेर होम ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम पर मेजबान इंग्लैंड को 60 ओवरों में 272 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 120 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत को कप्तान विराट कोहली ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के लिए सबसे खास तोहफा बताया है। 'मुझे पूरी टीम पर नाज है' कोहली ने जीत के बाद कहा, 'मुझे पूरी टीम पर बहुत गर्व है। पहले तीन दिनों में पिच से ज्यादा कुछ मदद नहीं मिली। पहला दिन सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। दबाव में आने के बाद हमने दूसरी पारी में जिस तरह से खेला, खासतौर पर जसप्रीत और शमी ने, शानदार रहा। हमें विश्वास था कि हम उन्हें 60 ओवर में आउट कर सकते हैं। हमारी दूसरी पारी के दौरान मैदान में जो कुछ हुआ (दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कई बार तनाव का माहौल देखने को मिला) उससे हमें मदद मिली।' 5वें दिन संघर्ष कर रही थी टीम इंडिया भारत 5वें दिन संघर्ष कर रहा था तभी मोहम्मद शमी (70 गेंदों पर नाबाद 56) और जसप्रीत बुमराह (64 गेंदों पर नाबाद 34) ने नौवें विकेट के लिए 89 रन की अटूट साझेदारी करते हुए मैच का पासा ही पलट दिया।

Monday, August 16, 2021

लॉर्ड्स में अंग्रेजों को रौंदने के बाद कोहली ने तोड़ा लॉयड का रेकॉर्ड, Dhoni के क्लब में की एंट्री August 16, 2021 at 05:03PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड (India vs England 2nd Test) को 151 रन से रौंद दिया। इस जीत के साथ कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। भारत की होम ऑफ क्रिकेट (Home Of Cricket) पर ये तीसरी टेस्ट जीत है। कोहली लॉर्ड्स पर टेस्ट मैच जीतने वाले भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले दिग्गज कपिल देव (Kapil Dev) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इस ऐतिहासिक मैदान पर पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1986 में पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद धोनी ने 28 साल बाद साल 2014 में यहां टेस्ट मैच जीता था। कोहली टेस्ट इतिहास के चौथे सबसे सफल कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइव लॉयड (Clive Llyod) के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। लॉयड की कप्तानी में विंडीज ने 36 टेस्ट मैच जीते थे। कोहली की कप्तानी में भारत की यह 37वीं टेस्ट जीत है। अब स्मिथ, पोंटिंग और वॉ आगे विराट से आगे अब केवल साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (53 जीत), ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग (48 जीत) और पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव वॉ (41 जीत) आगे हैं। शमी और बुमराह ने नाबाद 89 रन जोड़े लॉर्ड्स टेस्ट के 5वें और अंतिम दिन मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने कमाल का प्रदर्शन किया। शमी और बुमराह ने पहले बल्लेबाजी में हाथ दिखाते हुए नाबाद 89 रन की साझेदारी कर भारत को मुश्किल से उबारा। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। शमी ने नाबाद 56 रन की पारी खेली जबकि बुमराह ने नाबाद 34 रन बनाए। कोहली ने दूसरी पारी 8 विकेट पर 298 रन पर घोषित की। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 272 रन की चुनौती थी। ऐसा दूसरी बार हुआ है... मेजबान टीम 51.5 ओवर में 120 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने हासिल किए। टेस्ट के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब पेसर्स के खाते में सभी विकेट गए हों। इससे पहले साल 1989-90 में भारतीय तेज गेंदबाजों ने यह कारनामा किया था।