Wednesday, July 14, 2021

मुश्फिकुर रहीम पर टूटा दुखों का पहाड़, टीम को बीच में छोड़कर लौटे घर July 14, 2021 at 02:16AM

नई दिल्ली बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम निजी कारणों के चलते जिम्बाब्वे के शेष दौरे से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मुश्फिकुर ने उनके माता-पिता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद घर वापस जाने का फैसला किया है। बीसीबी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में इस बात पर सहमति बनी थी कि क्रिकेटरों को ढाका में बायो बबल में आने से पहले 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। नतीजतन, मुश्फिकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 खेलने का फैसला किया था क्योंकि उनके लिए 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना मुश्किल था। हालांकि, मुश्फिकुर ने ऐसी स्थिति के कारण अपने फैसले में परिवर्तन किया है। बीसीबी ने बयान जारी कर कहा, ‘बल्लेबाज मुशफिकुर पारिवारिक कारणों की वजह से जिम्बाब्वे के शेष दौरे से बाहर रहेंगे। वह आज हरारे से रवाना होंगे को ढाका के लिए उड़ान भरेंगे। मुश्फिकुर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच तथा तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे।’

शाहीन अफरीदी को शर्म आनी चाहिए... जानिए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने क्यों कहा ऐसा July 14, 2021 at 02:11AM

नई दिल्लीइंग्लैंड 'बी-टी' से मिली लगातार 3 हारों को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर पचा नहीं पा रहे हैं। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बाद स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) जमकर भड़के हैं। खासतौर पर पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के होने वाले दामाद शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) पर। उन्होंने तो यहां तक कहा कि शाहीन को अपने व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। पाकिस्तान को कोविड-19 महामारी के कारण आनन-फानन चुनी गई B टीम ने एकतरफा हरा दिया। दानिश कनेरिया ने शाहीन अफरीदी की आलोचना करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- शाहीन खुद को स्टार समझते हैं, लेकिन जिस तरह से विंस, ग्रेगरी और साल्ट ने उनके खिलाफ धमाकेदार बैटिंग की उससे उन्हें अंदाजा लग गया होगा कि यह सच नहीं है। उनको अपने प्रदर्शन और व्यवहार दोनों पर शर्म आनी चाहिए। पाकिस्तान टीम में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन व्यवहार स्टार की तरह हो गया है। आखिरी मैच में शाहीन ने 10 ओवरों में 78 रन खर्च किए थे। उन्होंने आगे कहा- शाहीन को पहले परफॉर्मेंस स्टार की तरह करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें व्यवाहर स्टार की तरह नहीं करना चाहिए। उन्हें अपने सीनियरों का सम्मान करना चाहिए। सरफराज की बात करते हुए दानिश ने कहा- सरफराज मैदान पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते दिखे थे, लेकिन शाहीन का उनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। बता दें कि शाहीन और सरफराज के बीच PSL में भी कहासुनी हुई थी। शोएब अख्तर ने भी की थी आलोचनादूसरी ओर, 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर ने कहा, 'इस तरह के प्रदर्शन से आपकी लोकप्रियता कम होगी। अगर बच्चे आपको फॉलो नहीं करेंगे तो आपको भविष्य में खेलने वाले युवा सितारे नहीं मिलेंगे। आपको नए शोएब अख्तर, अफरीदी या वसीम अकरम नहीं मिलेंगे... अगर आप औसत आदमी की तरह सोचेंगे तो इसका नतीजा औसत फैसले और औसत प्रदर्शन होगा।' अख्तर ने आगे कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बहुत गंभीर स्थिति में है। यह नाउम्मीद करने वाली स्थिति है। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मुझे कोई काम चाहिए। मैं इस वजह से ऐसा कह रहा हूं कि मुझे दुख हुआ है। चूंकि मैंने देश के लिए खेला है। मैंने पूरी कोशिश की मैं अपना पूरा दम लगाकर दौड़ूं और लोगों को लगे कि उनका पैसा वसूल हुआ है। लेकिन बदकिस्मती से अब ऐसा नहीं हो रहा है।'

कर लो सीरीज मुट्ठी में: इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर टीम इंडिया July 14, 2021 at 01:43AM

नई दिल्ली हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कप्तानी वाली मेजबान इंग्लैंड (INDw v ENGw 3rd T20) के खिलाफ सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में पहला द्विपक्षीय सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। दूसर टी20में टीम इंडिया ने शानदार वापसी कर इस मुकाबले को 8 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में उसकी कोशिश फाइनल में भी इस लय को बरकरार रखने की होगी। भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए तीनों डिपार्टमेंट में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ना ही घर में और ना ही उसकी सरजमीं पर अब तक टी20 सीरीज जीती है। ये सीरीज जीत उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मैचों में टॉनिक का काम कर सकती है। भारत को सितंबर में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। तीनों द्विपक्षीय सीरीज में भारत को मिली है हार भारत और इंग्लैंड की टीमें 2009-10 में पहली बार टी20 द्विपक्षीय सीरीज में आमने सामने थीं। तीन मैचों की इस सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद दोनों टीमें 2012 में 2 मैचों की सीरीज में भिड़ी थीं जहां इंग्लिश टीम ने 2-0 से भारत का सफाया किया था। इंग्लैंड ने 2018-19 में भारतीय दौरे पर टीम इंडिया को 3-0 से पराजित किया था। शेफाली वर्मा पर होगी नजरें युवा विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) पर सबकी निगाहें होंगी। शेफाली ने दूसरे टी20 मैच में दो रन से अपना अर्धशतक चूक गई थीं। इसके अलावा स्नेह राणा (Sneh Rana) , हरलीन देओल (Harleen Deol) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) भी इस छोटे फॉर्मेट में खुद को साबित करना चाहेंगी।

जानें कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 का लाइव टेलीकास्ट July 14, 2021 at 01:01AM

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड (England Women vs India Women, 3rd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच आज खेला जाएगा। सीरीज में दोनों टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया ने एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली। टेस्ट मैच ड्रॉ रहा जबकि वनडे सीरीज में इंग्लिश महिलाओं ने भारत को 2-1 से हराया। इंग्लैंड ने पहला टी20 डकवर्थ लुइस नियम के तहत 18 रन से जीता था जबकि दूसरा टी20 भारत ने 8 रन से अपने नाम किया था। भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद होगी। दोनों इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। कप्तान हरमनप्रीत का खराब फॉर्म चिंता का विषय है। हरमनप्रीत मौजूदा दौरे पर अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रही हैं। भारत और इंग्लैंड (India Women tour of England, 2021) के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा ? भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच बुधवार (14 जुलाई) को खेला जाएगा। भारतीय महिलाओं और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा ? भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड (County Ground, Chelmsford) पर खेला जाएगा। भारत और इग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में कितने बजे टॉस होगा ? भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच तीसरे टी20 मैच में भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे टॉस होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे से शुरू होगा ? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 11: 00 बजे से खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण (INDw vs ENGw 3rd T20 Live Telecast) कहां देखें ? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (England Women vs India Women, 3rd T20I Live Streaming) कहां देख सकते हैं ? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।