Wednesday, July 14, 2021

जानें कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 का लाइव टेलीकास्ट July 14, 2021 at 01:01AM

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड (England Women vs India Women, 3rd T20I) के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच आज खेला जाएगा। सीरीज में दोनों टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया ने एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली। टेस्ट मैच ड्रॉ रहा जबकि वनडे सीरीज में इंग्लिश महिलाओं ने भारत को 2-1 से हराया। इंग्लैंड ने पहला टी20 डकवर्थ लुइस नियम के तहत 18 रन से जीता था जबकि दूसरा टी20 भारत ने 8 रन से अपने नाम किया था। भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद होगी। दोनों इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। कप्तान हरमनप्रीत का खराब फॉर्म चिंता का विषय है। हरमनप्रीत मौजूदा दौरे पर अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रही हैं। भारत और इंग्लैंड (India Women tour of England, 2021) के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा ? भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच बुधवार (14 जुलाई) को खेला जाएगा। भारतीय महिलाओं और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा ? भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड (County Ground, Chelmsford) पर खेला जाएगा। भारत और इग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में कितने बजे टॉस होगा ? भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच तीसरे टी20 मैच में भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे टॉस होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे से शुरू होगा ? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 11: 00 बजे से खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण (INDw vs ENGw 3rd T20 Live Telecast) कहां देखें ? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (England Women vs India Women, 3rd T20I Live Streaming) कहां देख सकते हैं ? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

कभी युवराज से था अफेयर, अब महान टेनिस खिलाड़ी को डेट कर रहीं किम शर्मा! July 14, 2021 at 12:16AM

गोवा खेल जगत की हस्तियों का बॉलीवुड हसीनाओं पर दिल आना कोई नहीं बात नहीं है। अब ऐसा लग रहा है कि लिस्ट में एक और जोड़ी का नाम जुड़ चुका है। महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और एक्ट्रेस किम शर्मा गोवा में साथ वक्त गुजारते नजर आए हैं। फोटोज के इंटरनेट पर वायरल होते ही अब अफवाहों का बाजार गर्म हो चुका है। दरअसल, गोवा के एक रेस्त्रां ने लिएंडर-किम की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। जिस रोमांटिक अंदाज में दोनों पोज दे रहे हैं, उससे समझा जा सकता है कि यह रिलेशनशिप जल्द ही दुनिया के सामने ऑफिशियल होने वाला है। महिमा चौधरी और रिया पिल्लै से था लिएंडर का रिश्ता दोनों के कई अफेयर रहे हैं। ओलिंपिक समेत कई ग्रैंडस्लैम जीत चुके लिएंडर जहां लंबे समय तक बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को डेट करते रहे तो संजय दत्त की पूर्व पत्नी और मॉडल रिया पिल्लै के साथ भी उनका रिश्ता रहा। दोनों की बेटी भी है। बाद में अनबन होने के बाद पुलिस केस भी हुआ था। किम शर्मा करतीं थी युवराज को डेट अपने बॉलीवुड करियर से ज्यादा निजी जिंदगी में बवाल को लेकर किम चर्चा में रहीं। क्रिकेटर युवराज सिंह से अफेयर, पति से तलाक और घरेलू नौकरानी से मारपीट के चलते किम ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। शादी के बाद मुंबई छोड़ केन्या बस चुकीं किम अब दोबारा भारत आ चुकीं हैं। 48 वर्षीय लिएंडर पेस के साथ अब 41 साल की किम का रिश्ता कितना लंबा चलेगा इस पर सभी की निगाहें होंगी।

केएल राहुल के साथ लंदन में हैं आथिया शेट्टी, भारतीय खिलाड़ी ने बताया पार्टनर: रिपोर्ट्स July 13, 2021 at 11:52PM

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल इंग्लैंड में है। टीम को अगले महीने चार तारीख से टेस्ट सीरीज में भाग लेना है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अगले संस्करण की शुरुआत इस सीरीज से होगी। भारत को WTC के पहले एडिशन के फाइनल में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। केन विलियमसन की कप्तानी वाली कीवी टीम ने कोहली ऐंड कंपनी को आठ विकेट से हराया था। अब भारत की अगली चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज है। इसकी शुरुआत चार अगस्त से हो रही है। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को यूके साथ ले जाने की अनुमति दी है। बोर्ड चाहता था कि इस लंबे दौरे पर खिलाड़ी अपने करीबियों के साथ रहें। इस बीच खबर है कि केएल राहुल की कथित गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड गई है। खबर है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन किसी ने इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। हालांकि दोनों की सोशल मीडिया गतिविधियां दोनों के रिश्ते की ओर इशारा करती हैं। इससे अंदाजा लगता रहता है कि दोनों दोस्त से कुछ ज्यादा हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबरों के मुताबिक जब बीसीसीआई टूर के लिए बंदोबस्त कर रहा था तब राहुल ने आथिया को अपनी पार्टनर बताया था। हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया, 'दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए साथ ही इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। रवाना होने से पहले लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट ने सभी खिलाड़ियों से उन लोगों के नाम पूछे थे जिन्हें वे साथ ले जाना चाहते हैं। प्लेयर्स को अपनी पत्नी या पार्टनर का नाम देना था। केएल राहुल ने आथिया शेट्टी का नाम अपने पार्टनर के रूप में दिया था। आथिया भी उसी बायो-बबल में रहीं और साउथम्पटन में टीम के साथ रहीं।' ध्यान देने वाली बात है कि राहुल ने आथिया के भाई अहान के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इससे भी अंदाजा लगाया गया कि यह बॉलीवुड अभिनेत्री इस समय लंदन में है।