Sunday, July 11, 2021
Copa America 2021: मेसी के साथ नेमार भी चुने गए टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी July 11, 2021 at 01:07AM
नई दिल्ली अर्जेंटीना ने शनिवार को मराकाना स्टेडियम में फाइनल में मेजबान ब्राजील को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिकी फुटबॉल खिताब जीता। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने बड़े टूर्नामेंटों में खिताबी जीत के 28 साल के सूखे को भी समाप्त किया। विजेता टीम के कप्तान मेसी और ब्राजील के अगुवा नेमार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की संचालन संस्था कोनमेबोल ने बयान में कहा, ‘सिर्फ एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनना संभव नहीं था क्योंकि इस टूर्नामेंट में दो ऐसे खिलाड़ी हैं।’ मेसी ने छह मैचों में चार गोल दागने के अलावा पांच गोल करने में मदद की। नेमार ने पांच मैचों में दो गोल करने के अलावा तीन गोल करने में सहायता की। कोनमेबोल के तकनीकी अध्ययन समूह ने कहा कि खिलाड़ियों का अपनी टीमों पर सकारात्मक असर रहा और कोपा अमेरिका में ‘वे जितने भी मैच खेले उसमें दक्षिण अमेरिकी डीएनए का प्रतिबिंब’ थे। अध्ययन समूह में कोलंबिया के फ्रेंसिस्को मातुराना और कार्लोस रेसट्रेपो, उरूग्वे के डेनियल बनालेस और गेरार्डो पेलुसो, अर्जेन्टीना के सर्जियो बतिस्ता और नेरी पंपिडो और ब्राजील के ओस्वाल्डो डि ओलिविएरा शामिल थे। नेमार ने दी ब्राजील को मजबूती अर्जेंटीना की ओर से 2005 में पदार्पण के बाद से कप्तान मेसी का यह राष्ट्रीय टीम के साथ सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट है। साथ ही वह मैदान पर कप्तान के रूप में काफी सहज भी दिखे। दूसरी तरफ नेमार ने अपने ड्रिबल, पास और शॉट से ब्राजील की टीम में अहम भूमिका निभाई। मिडफील्डर लुकास पेक्वेटा के साथ उनकी शानदार पासिंग ने ब्राजील को मजबूती दी। अर्जेंटीना के लिए मेसी की पहली जीतफाइनल में चार बार शिकस्त, बड़े टूर्नामेंट में जल्दी बाहर होने की शर्मिंदगी और राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने तक का फैसला करने के बाद अंतत: सुपरस्टार लियोनल मेसी को अर्जेंटीना ने जश्न में आंसू बहाने का मौका दे ही दिया। अर्जेंटीना ने मराकाना स्टेडियम में फाइनल में मेजबान ब्राजील को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिकी फुटबॉल खिताब जीता।
मेसी ने खिताबी जीत के बाद ग्राउंड से ही किया पत्नी को वीडियो कॉल, जीता दिल July 10, 2021 at 11:51PM
नई दिल्ली अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराकर 28 साल बाद कोपा अमेरिका (Copa America final) फुटबॉल खिताब पर कब्जा जमाया। खिताबी जीत के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी (Lionel Messi) की खुशी देखते ही बन रही थी। मेसी ने जीत के बाद ग्राउंड से ही पत्नी एंटोनेला रक्कुजो (Antonela Roccuzzo) को वीडियो कॉल कर अपनी खुशी का इजहार किया। अर्जेंटीना ने फाइनल मुकाबले में ब्राजील को 1-0 से हराकर इस प्रतिष्ठित ट्रोफी पर कब्जा जमाया। खिताबी जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी जश्न में डूब गए वहीं मेसी ने तुरंत पत्नी को फोन लगाया और अपने तीन बच्चों से बातचीत की। मेसी मेडल को चूमते हुए नजर आए। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए इस मेडल को अपनी फैमिली को दिखाया। मेसी का फैमिली से बात करने वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कोपा अमेरिका के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया है। बाद में एंटोनेला ने भी मेसी के साथ बातचीत का वीडियो स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की। अर्जेंटीना ने इससे पहले कोपा अमेरिका खिताब साल 1993 में जीता था। उस समय अर्जेंटीना ने फाइनल में मैक्सिको को हराकर इस ट्रोफी पर कब्जा किया था। मेसी ने कोपा अमेरिका के मौजूदा सीजन में कुल 4 गोल दागे। उन्होंने इस दौरान पांच असिस्ट भी किए। ब्राजील के माराकाना स्टेडियम (Argentina vs Brazil Final) में खेले गए इस मुकाबले में सबकी नजरें मेसी और नेमार पर थी। मेसी के करियर का यह पहला इंटरनैशनल मेजर खिताब है। इससे पहले उन्होंने अपने क्लब बार्सिलोना को कई बार चैंपियन बनाए थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)