Monday, June 28, 2021

भारत नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन, BCCI ने किया ऐलान June 27, 2021 at 11:36PM

मुंबई के आयोजन को लेकर चल रही आशंकाओं पर विराम लग गया है। बीसीसीआई ने फैसला किया है कि वह इसका आयोजन यूएई में हो। सोमवार को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई के लिए आईसीसी को अपना फैसला बताने की आज आखिरी तारीख थी। शुक्ला ने कहा कि तारीखें वहीं रहेंगी। आईपीएल के फौरन बाद क्वॉलिफायर शुरू हो जाएगा। क्वॉलिफायर मुकाबले ओमान में खेले जाएंगे। बाकी मैच यूएई के दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा, 'जहां तक टी20 वर्लड कप का सवाल है, आज आईसीसी को अपना फैसला बताने की आखिरी तारीख थी। तो, हमने बीसीसीआई के सभी अधिकारियों केसाथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल की। हमने बात की और कोविड के हालात पर चर्चा की।' शुक्ला ने आगे कहा कि दो-तीन महीने बाद क्या होने वाला है यह किसी को नहीं पता। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि बीसीसआई आईसीसी को बताएगा कि वर्ल्ड कप को यूएई में शिफ्ट कर दिया जाए क्योंकि भारत के बाद यही सही वेन्यू है। हम इसका आयोजन भारत में करवाना चाहते थे और हमारी पहली प्राथमिकता भारत थी। गांगुली और जय शाह ने भी की पुष्टि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भी समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बात की पुष्टि की है। गांगुली ने कहा है कि इस बार का टी20 वर्ल्ड कप यूएई में खेला जाएगा।

WTC फाइनल में फॉर्म नहीं बल्कि रेप्युटेशन पर हुआ बुमराह का चयन: सबा करीम June 27, 2021 at 11:17PM

नई दिल्ली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम को न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत को अपने इस स्टार बोलर से काफी उम्मीदें थीं। इंग्लैंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार थी और ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि बुमराह कमाल कर सकते हैं। हालांकि बुमराह दोनों पारियों में कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे सबा करीम (Saba Karim) ने बुमराह के इस औसत से कम प्रदर्शन पर अपनी राय रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने बुमराह को उनकी रेप्युटेशन पर चुना। उनका कहना है कि बुमराह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के हकदार नहीं थे क्योंकि वह अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं और उन्होंने काफी समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। इंडिया न्यूज के साथ सबा करीम ने कहा, 'मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं ने मौजूदा फॉर्म को तवज्जो नहीं दी और वे कुछ हद तक बुमराह की रेप्युटेशन पर चले गए। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेला था। तब वह चोटिल हो गए थे।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट खेला है और वह भी टी20 मुकाबले। वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे। अगर लाल गेंद क्रिकेट की बात करें तो मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म थे और नहीं उन्होंने कोई प्रैक्टिस ही की थी।' जसप्रीत बुमराह जरूरी लेंथ हासिल नहीं कर पाए करीम हालांकि बुमराह पर टिप्पणी करते हुए एक गलती कर गए। बुमराह ने चेन्नै में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेले थे। स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए थे। करीम ने हालांकि इस बात को सराहा कि बुमराह मैच की दूसरी पारी में अपनी लय में आ गए थे। बुमराह को मैच में अपन पहला विकेट मिलने वाला था जब चेतेश्वर पुजारा ने रॉस टेलर का कैच छोड़ दिया था। करीम ने कहा, 'कुछ हद तक मुझे लगता है कि दूसरी पारी में वह लय में लौट रहे थे। दूसरे स्पैल में वह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। लेकिन कुल मिलाकर वह टेस्ट मैच में जरूरी लंबाई हासिल नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि यह बड़ी चिंता की बात है और आगामी सीरीज में हमे इस पर ध्यान देना होगा।'

स्टोक्स ने 2016 वर्ल्ड कप का 'बदला' 2021 में लिया, ब्रेथवेट की गेंदों की जमकर की धुनाई June 27, 2021 at 11:16PM

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के (Carlos Brathwaite) ने साल 2016 में इंग्लैंड के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़ अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड चैंपियन (2016 World T20) बनाया था। फाइनल मुकाबले में विंडीज को आखिरी ओवर में यानी 6 गेंदों पर जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी। इंग्लैंड की ओर से मैच का अंतिम ओवर स्टोक्स लेकर आए। ब्रेथवेट ने स्टोक्स की पहली चार गेंदों पर 4 छक्के लगाकर विंडीज को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। स्टोक्स उस समय भावुक होकर क्रीज पर ही बैठ गए थे। वह जल्द से जल्द इस बुरे पल को भुला देना चाहते थे। लेकिन अब उस घाव पर स्टोक्स ने खुद मरहम लगाने की कोशिश की है। चोट से उबरने के बाद स्टोक्स इस समय अपने देश में टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट (T20 Blast) में डरहम () की ओर से खेल रहे हैं। इस टी20 टूर्नामेंट के तहत डरहम और वॉरविकशॉयर के बीच शनिवार को एक मैच खेला गया। वॉरविकशॉयर की ओर से कार्लोस ब्रेथवेट खेल रहे थे। ब्रेथवेट के एक ओवर में 16 रन बटोरे इस बार क्रीज पर थे स्टोक्स और बल्लेबाजी छोर पर थे ब्रेथवेट। स्टोक्स ने ब्रेथवेट के एक ओवर में 16 रन ठोक डाले जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल था। उन्होंने मैच में 20 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 रहा। स्टोक्स ने गेंदबाजी में भी किया कमाल बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 3 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट भी चटकाए। स्टोक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। डरहम ने 8 विकेट पर 164 रन बनाए डरहम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 164 रन बनाए। वॉरविकशॉयर टीम इस मुकाबले को 34 रन से हार गई। उसकी ओर से कप्तान विल रोड्स ने सबसे अधिक 45 रन का योगदान दिया। वॉरविकशॉयर टीम 130 रन पर ढेर हो गई।

POLL: क्या चेतेश्वर पुजारा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देना चाहिए? June 27, 2021 at 10:46PM

POLL: क्या चेतेश्वर पुजारा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देना चाहिए?