Friday, June 25, 2021

श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं भारत की युवा ब्रिगेड June 24, 2021 at 11:24PM

मुंबई कड़े क्वॉरनटीन के बीच अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रही भारतीय क्रिकेट की ‘युवा ब्रिगेड’ 13 जुलाई से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे पर अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं और पहली बार देश के लिये खेल रहे इन युवा खिलाड़ियों ने इसे सपना सच होने जैसा बताया है। शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने 14 जून से क्वॉरनटीन शुरू किया जो 28 जून तक जारी रहेगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘अब हर किसी को क्वॉरनटीन की आदत पड़ गई है। क्वॉरनटीन से बाहर निकलकर दूसरे खिलाड़ियों से मिलना और व्यायाम करना अच्छा लग रहा है। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।’ पहली बार भारतीय टीम में शामिल सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘जब मैं कमरे से बाहर निकला तो लगातार खुद को देखता रहा। जर्सी पहनकर अच्छा लगा। जिम में आने के बाद मैने आम दिनों की तरह वर्कआउट किया।’ दिल्ली के शीर्षक्रम के बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा, ‘पहले सात दिन मेरे लिये मुश्किल थे और मैं अपने साथी खिलाड़ियों से मिलने का इंतजार कर रहा था। जर्सी पहनने का इंतजार था। हर घंटा एक साल की तरह लग रहा था।’ राणा ने कहा, ‘यहां माहौल अच्छा है और श्रृंखला को लेकर हम काफी रोमांचित हैं। नए ट्रेनर के साथ मैने बहुत कुछ सीखा।’ राणा और सकारिया की ही तरह पहली बार भारतीय टीम में शामिल कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल और कृष्णप्पा गौतम ने भी यही बात कही। पडिक्कल ने कहा, ‘क्वॉरनटीन में भी हम कमरे में जितना हो सके अभ्यास कर रहे थे । जिम में अभ्यास की बात ही अलग है और अब बहुत अच्छा लग रहा है ।’ गौतम ने कहा, ‘हम कर्नाटक के लिए खेलते हैं तो एक दूसरे की ताकत और कमजोरियों का पता है। पडिक्कल के साथ फिर अभ्यास करना अच्छा रहा। लेकिन मुझे लगता है कि उसे अपना वजन बढ़ाना होगा।’ महाराष्ट्र के रितुराज गायकवाड़ ने टीम में चुने जाने को सपना सच होने जैसा बताया। उन्होंने कहा, ‘हम इतने साल से इसका इंतजार कर रहे थे। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे और सपना पूरा होने पर अच्छा लगता है।’ भारतीय टीम श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी।

इंग्लिश क्रिकेट टीम पर चढ़ा फुटबॉल का फीवर:सैम करन ने किक लगाकर श्रीलंकन बैट्समैन को रन आउट किया, फैन्स बोले- ये हैरी केन से बेहतर था June 25, 2021 at 12:19AM

कोचिंग नहीं, ड्रेसिंग रूम का माहौल सही रखने की जरूरत और द्रविड़ ऐसा जरूर करेंगे: सचिन तेंडुलकर June 25, 2021 at 12:11AM

मुंबई एक भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में है। वहीं, जुलाई में एक अन्य भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। वहां वह सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया वहां तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनैशनल मैच खेलेगी। 13 जुलाई से शुरू हो रही इस सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। वहीं राहुल द्रविड़ इस टीम के कोच होंगे। द्रविड़ इस समय नैशनल क्रिकेट अकादमी, बैंगलुरु के अध्यक्ष हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर का मानना है कि इससे टीम को काफी फायदा होगा। द्रविड़ ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक खास इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया। सचिन से जब पूछा गया कि इससे टीम को क्या फायदा होगा? सचिन ने कहा, 'ये खिलाड़ी राहुल के साथ काफी वक्त बिता चुके हैं, तो वे उन्हें जानते हैं। कोच वह होता है जो टीम और ड्रेसिंग रूम का माहौल स्वस्थ बनाए रखे और राहुल ऐसा करेंगे। इस स्तर पर जब तक कोई कमी न हो, आपको खिलाड़ियों को कोच करने की जरूरत नहीं होती। वे सब जानते हैं कि एक कवर ड्राइव कैसे लगाया जाता है या आउट स्विंगर कैसे फेंकी जाती है।' सचिन ने आगे कहा, 'जब कोई खिलाड़ी संघर्ष कर रहा होता है तो किसी का अनुभव काम आता है। वरना खिलाड़ियों को पता है कि उन्हें क्या करना है। शिखर धवन 10 साल से खेल रहे हैं। यह काफी लंबा वक्त होता है। टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है। और बेशक राहुल तो उन्हें मदद करने के लिए वहां हैं ही।'

भारतीय गेंदबाजों से निराश रोजर बिन्नी:वर्ल्ड कप जीत चुके पूर्व ऑलराउंडर ने कहा- फाइनल में टीम इंडिया ने स्तरहीन गेंदबाजी की, यह अपमान जैसा था June 24, 2021 at 11:16PM