Friday, June 18, 2021

टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही बारिश:2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में बारिश के कारण न्यूजीलैंड से हारी थी भारतीय टीम, 2 दिन में हुआ था फैसला June 18, 2021 at 12:44AM

वॉर्नर, कमिंस और मैक्सवेल के विदेशी दौरे से पीछे हटने पर फिंच ने जताई हैरानी June 17, 2021 at 11:09PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों के आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए दौरे पर जाने वाली टीम से हटने पर ‘हैरानी’ जताते हुए कप्तान (वनडे और टी20) आरोन फिंच ने कहा कि ऐसे क्रिकेटरों को स्थगित आईपीएल 2021 के दूसरे भाग में अपनी भागीदारी को सही ठहराना मुश्किल होगा। देश के सात शीर्ष खिलाड़ियों डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के आगामी दौरे पर जाने वाली टीम से विभिन्न कारणों से हटने का ऐलान किया। वॉर्नर और कमिंस ने ‘दीर्घकालिन योजना’ के तहत वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर नहीं जाने का फैसला किया था। फिंच ने हालांकि कहा कि वह अपने साथियों के फैसले को समझ सकते हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने ‘एसईएन रेडियो’ के हवाले से कहा कि फिंच ने ‘दूसरे खिलाड़ियों को लेकर हैरानी जताई।’ सीमित ओवर की टीम के कप्तान फिंच ने कहा, 'मैंने उन सभी से बात की है । मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ लेकिन इसे समझा जा सकता है। मै चाहता था कि वे (टीम के साथ) यहां रहे।' फिंच से जब दौरे के लिए चयन के अनुपलब्ध रहने का आग्रह करने वाले खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उनके लिए आईपीएल के दूसरे भाग में खेलने को सही ठहराना मुश्किल होगा। क्योंकि आने वाले समय में टी20 विश्वकप और घरेलू सत्र के लिए कार्यभार काफी बढ़ेगा।' इस हफ्ते की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के चयन समिति के अध्यक्ष ट्रेवर होन्स ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अगर आईपीएल के समय वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन होता है, तो देश के खिलाड़ी सितंबर के मध्य में इस टी20 लीग में नहीं खेलेंगे।'

यूरो कप डायरी:बेल्जियम के मिडफ़ील्ड के महारथी ने डी ब्रूयने ने हाफ टाइम के बाद बदला गेम June 17, 2021 at 11:16PM

'डेब्यू टेस्ट में शतक चूकने का रहेगा मलाल...लेकिन अगली बार इसे जरूर पूरा करूंगी' June 17, 2021 at 09:24PM

ब्रिस्टल की युवा 'धाकड़' को टेस्ट पदार्पण पर शतक पूरा नहीं कर पाने का ‘हमेशा मलाल’ रहेगा। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में 96 रन की शानदार पारी खेलने वाली इस 17 साल की खिलाड़ी ने कहा कि इससे अगली बार अच्छा करने के लिए उनका मनोबल बढ़ा है। शेफाली ने गुरुवार को अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 152 गेंद में 96 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाए। टेस्ट पदार्पण पर किसी भारतीय महिला का यह सर्वोच्च स्कोर है। टेस्ट क्रिकेट में यह भारतीय महिला टीम की ओर से महज दूसरा छक्का लगाने वाली शेफाली केट क्रॉस की गेंद पर बड़े शॉट के साथ शतक पूरा करने के चक्कर में कैच आउट हो गई। दूसरे दिन के खेल के बाद शेफाली ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'शतक (पदार्पण) से चूकने पर बुरा महसूस करना स्वाभाविक है। मुझे इसका हमेशा पछतावा रहेगा, लेकिन यह पारी मुझे आने वाले मैचों में काफी आत्मविश्वास देगी। मैं अगली बार इसे शतक में बदलने की उम्मीद करूंगी।' हरियाणा की खिलाड़ी ने बाद में ट्विटर के जरिए समर्थन और साथ देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'मैं समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। प्रत्येक संदेश का व्यक्तिगत रूप से जवाब देना संभव नहीं होगा। मुझे इस टीम का हिस्सा होने और टीम में इस तरह के अद्भुत साथियों और सहायक कर्मचारियों के होने पर गर्व है।' बकौल शेफाली, 'मुझे पता है कि मेरे पिता, मेरा परिवार, मेरा संघ, मेरी टीम और अकादमी उस चार रन की कमी को मुझसे ज्यादा महसूस करेंगे लेकिन मैं किसी अन्य मौकों उसे पूरा करूंगी। उन सभी ने मेरा काफी समर्थन किया है।' अपनी पारी के दौरान शेफाली ने टेस्ट पदार्पण पर 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चंद्रकांता कौल की 75 रन की पारी को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी भारतीय (महिला) पारी का रिकार्ड अपने नाम किया। उन्होंने कहा, 'मैं जब भी किसी बड़े मैच या श्रृंखला में खेलने जाती हूं तो हमेशा आत्मविश्वास बनाये रखती हूं, मैं अपनी उम्र कभी नहीं गिनती हूं। मैं सिर्फ इस बारे में सोचती हूं कि अपनी टीम का समर्थन कैसे करूं और सर्वोत्तम संभव तरीके से कैसे योगदान करूं।' शेफाली ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (78) के साथ पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी की मजबूत नींव रखी। यह नया भारतीय रेकॉर्ड भी हैं । इससे पहले शुरूआती विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड गार्गी बनर्जी और संध्या अग्रवाल के नाम था जिन्होंने 1984 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में 153 रन जोड़े थे। स्मृति के बारे में पूछे जाने पर शेफाली ने कहा, 'हम हमेशा एक दूसरे का समर्थन करते हैं और एक दूसरे को समझते हैं। वह हमेशा मेरा मार्गदर्शन करती हैं, इससे मुझे बहुत मदद मिलती है।'