Sunday, June 13, 2021

यूरो कप में इंग्लैंड Vs क्रोएशिया LIVE:इंग्लिश टीम को 1-0 की बढ़त, स्टर्लिंग ने 57वें मिनट में गोल दागा; दोनों के बीच पिछले 5 में से 3 मैच इंग्लिश टीम जीती June 13, 2021 at 02:31AM

WTC Final से पहले टीम इंडिया को झटका, न्यूजीलैंड बनी दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम June 13, 2021 at 03:14AM

बर्मिंघमन्यूजीलैंड ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पहले ही घंटे में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की। इस जीत के साथ कीवी टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक टीम बन गई। इससे पहले भारतीय टीम पहले पायदान पर मौजूद थी। से पहले भारत के लिए यह किसी झटके से कम नहीं। इन दोनों टीमों के बीच साउथैम्पटन में 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जाना है और इस प्रतिष्ठित फाइनल से पहले भारत को पछाड़कर दुनिया की नंबर एक टीम बनने से न्यूजीलैंड का मनोबल बढ़ेगा। इंग्लैंड की टीम आज दूसरी पारी में नौ विकेट पर 122 रन से आगे खेलने उतरी और ट्रेंट बोल्ट ने दिन की पहली ही गेंद पर ओली स्टोन (15) को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराके मेजबान टीम की पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड पिछले सात साल में पहली मेहमान टीम है, जिसने इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर हराया है। सात साल पहले श्रीलंका ने यह उपलब्धि हासिल की थी। पहली पारी में 85 रन से पिछड़ने वाली इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 122 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्क वुड ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड ने दूसरे ओवर में ही कॉन्वे का विकेट गंवा दिया जिन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने विकेट के पीछे कैच कराया। स्टोन ने विल यंग का बोल्ड किया। लैथम हालांकि एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने वुड पर दो चौके जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड की ओर से मैन ऑफ द मैच मैट हेनरी और नील वैगनर ने क्रमश: 36 और 18 रन देकर तीन-तीन जबकि ट्रेंट बोल्ट और एजाज पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए।

हसन अली पीएसएल से हुए बाहर, जानिए क्या है वजह June 13, 2021 at 01:14AM

अबु धाबीइस्लामाबाद यूनाईटेड के तेज गेंदबाज हसन अली पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे हिस्से में नहीं खेल पाएंगे। इस्लामाबाद टीम के बयान में हसन के हवाले से कहा गया, ‘मैं इस्लामाबाद यूनाईटेड के सभी प्रशंसकों से कहना चाहता हूं कि दुर्भाग्य से पारिवारिक कारणों से मैं पीएसएल के बाकी बचे मैचों से हट रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘कुछ चीजें क्रिकेट से अधिक महत्वपूर्ण होती हैं और परिवार से अहम कुछ नहीं है। सहयोगी और समझ के लिए मैं इस्लामाबाद यूनाईटेड का आभारी हूं। यह टीम सचमुच में परिवार है जो हर समय आपके साथ रहता है। मैं पीएसएल के बाकी मैचों के लिए टीम को तहेदिल से शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’ मौजूदा सत्र में हसन ने इस्लामाबाद टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने छह मैचों में 14 की बेहद प्रभावी औसत से 10 विकेट चटकाए हैं। इस्लामाबाद के कप्तान शादाब खान ने कहा कि हसन की गैरमौजूदगी बड़ा नुकसान होगी लेकिन फ्रेंचाइजी इस तेज गेंदबाज की मौजूदा स्थिति को समझती है।

WTC फाइनल से पहले न्यूजीलैंड का दम:22 साल बाद इंग्लैंड से उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती, अब 18 जून से भारत से चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला June 13, 2021 at 01:33AM