Sunday, June 13, 2021

WTC फाइनल से पहले न्यूजीलैंड का दम:22 साल बाद इंग्लैंड से उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती, अब 18 जून से भारत से चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला June 13, 2021 at 01:33AM

न्यूजीलैंड की इंग्लैंड पर जीत से क्यों बढ़ी कोहली ऐंड टीम की टेंशन? 4 पॉइंट में समझें June 13, 2021 at 02:29AM

नई दिल्लीन्यूजीलैंड की मेजबान इंग्लैंड (New Zealand beats England) पर धांसू जीत के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप () के खिताबी मुकाबले का बिगुल फुंक गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस ऐतिहासिक मुकाबले पर गड़ी हुई हैं। टीम इंडिया भी इंग्लैंड पहुंचकर अपनी तैयारियों में लग गई है, लेकिन जिस अंदाज में कीवियों ने इंग्लैंड का बोरिया-बिस्तर गोल किया उसे देखते हुए टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई होगी। सीरीज से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने न्यूजीलैंड पर एकतरफा जीत की इच्छा जताई थी, लेकिन वह और उनकी टीम दोनों ही मैचों में पूरी तरह फ्लॉप नजर आए। पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 5वें दिन पारी घोषित करके इंग्लैंड को चुनौती दी थी, लेकिन मैच ड्रॉ रहा था। अब दूसरे टेस्ट में उसने चौथे दिन के पहले ही सत्र में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। कीवी समझ चुके हैं इंग्लैंड की कंडीशनजिस अंदाज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है उससे कहा जा सकता है कि वे इंग्लैंड की कंडीशन को बहुत बढ़िया तरीके से समझ चुके हैं। बल्लेबाजों ने जहां दोनों मैचों की एक-एक पारी में 350+ का स्कोर किया, जबकि गेंदबाजों ने दोनों ही मैच में इंग्लैंड को डॉमिनेट किया। ऐसे में भारतीय टीम बिना प्रैक्टिस मैच के WTC फाइनल में उतरेगी तो उसके लिए न्यूजीलैंड का लोहा लेना आसान नहीं होगा। बढ़े हुए हौसले के साथ उतरेंगे कीवीपहले टेस्ट में भी न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था और दूसरे मैच में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया। ऐसे में उसके हौसले बुलंद हैं। जब वह WTC के फाइनल में भारत के खिलाफ उतरेगी तो मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव विराट कोहली ऐंड टीम पर होगा। कप्तान के बगैर जीत दर्शाती है टीम की मजबूतीइंग्लैंड की दूसरे टेस्ट में हार इसलिए भी शर्मनाक है, क्योंकि कीवी टीम के प्रमुख बल्लेबाज और नियमित कप्तान केन विलियमसन इस मैच का हिस्सा नहीं थे। वह कोहनी की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर गए थे। ऐसे में जो रूट से कहीं कम अनुभवी टॉम लाथम ने कप्तानी का जिम्मा उठाया और टीम को जीत दिला दी। इससे पता चलता है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की सोच सही दिशा में है और वह एक टीम के रूप में मजबूत हैं। तेज गेंदबाजों का निकालना होगा तोड़सीरीज के पहले टेस्ट में टिम साउथ और काइल जैमिसन ने मोर्चा संभाला था और पहली पारी में दोनों ने 7 विकेट झटकते हुए इंग्लैंड के हौसले पस्त कर दिए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट में ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और नील वैगनर का जलवा देखने को मिला। देखा जाए तो न्यूजीलैंड ने जिस भी तेज गेंदबाज को गेंद पकड़ाई उसने विकेट झटके। अगर WTC के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड को हराना है तो उसके तेज गेंदबाजों का तोड़ निकालना ही होगी। यह अलग बात है कि भारतीय तरकश में भी कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं, जो किसी भी गेंदबाजी लाइन-अप की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं।

अपनी टीम की हार से तिलमिलाया यह दिग्गज, कहा- भारत भी WTC फाइनल हारेगा June 13, 2021 at 01:49AM

एजबेस्टन से ठीक पहले न्यूजीलैंड ने दमदार खेल दिखाया है। मेजबान इंग्लैंड को उसी के घर में पीट दिया। निश्चित रूप से आठ विकेट की यह जीत भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उसे अलग आत्मविश्वास देगी। कीवियों ने 1999 के बाद पहली बार इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज जीती, दो मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। वॉन ने क्या कहा?इस टेस्ट को जीतते ही न्यूजीलैंड टेस्ट की नंबर वन टीम बन गई है। फाइनल से ठीक पहले भारत के लिए ये झटका हो सकता है। इस बीच पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन अपनी टीम की हार से खिसियाए नजर आए और उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले भारत की हार की भविष्यवाणी भी कर दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'न्यूजीलैंड एक उच्च स्तरीय टीम है, जिन्होंने बल्ले से हालात को बखूबी पढ़ा। गेंद से प्रभावी रहे। कैचिंग भी जबरदस्त रही। अगले हफ्ते उन्हें भारत को फाइनल में हराने की कल्पना कर रहा हूं।' पहले भी गलत हो चुकी भविष्यवाणियांवैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ जहर उगला हो। इससे पहले जब साल के शुरुआत में इंग्लिश टीम को भारतीय दौरे पर शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी, तब उन्होंने पिच पर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 0-4 से कोहली एंड कंपनी के हारने की भविष्यवाणी की थी, जो पूरी तरह गलत साबित हुई थी। इस तरह हारा इंग्लैंड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच की बात करें तो मैट हेनरी (36/3) और नील वेगनर (18/3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत मेहमानों ने मेजबान इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज की। उसने रविवार को सीरीज में एकतरफा जीत का दावा करने वाले कप्तान जो रूट की टीम की दूसरी पारी चौथे दिन के पहले सत्र में 122 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद महज 38 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत के लिए खतरे की घंटी! WTC फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को एकतरफा रौंदा June 13, 2021 at 12:59AM

बर्मिंघमभारत के खिलाफ होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (India vs New Zealand WTC Final) के खिताबी मुकाबले से ठीक पहले मैट हेनरी (36/3) और नील वेगनर (18/3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड () ने दूसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज की। उसने रविवार को सीरीज में एकतरफा जीत का दावा करने वाले कप्तान जो रूट (Joe Root) की टीम की दूसरी पारी चौथे दिन के पहले सत्र में 122 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद महज 38 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही उसने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड की ओर से पहला विकेट डेवॉन कॉनवे (3) विकेट गिरा, जिन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने जेम्स ब्रेसी के हाथों कैच आउट कराया। जब टीम को महज 5 रनों की जरूरत थी तो ओली स्टोन की गेंद पर विल यंग (8) बोल्ड हो गए। इसके बाद टॉम लाथम और रोस टेलर ने टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया और 8 विकेट से न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। कप्तान लाथम 32 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि टेलर ने किसी भी गेंद का सामना नहीं किया। विजयी चौका लाथम के बल्ले से निकला। न्यूजीलैंड ने 10.5 ओवरों में दो विकेट पर 41 रन बनाए। इंग्लैंड 2014 के बाद पहली बार घर में सीरीज हारा है और रोचक बात यह है कि तब भी न्यूजीलैंड ने ही उसे हराया था। इससे पहले इंग्लैंड टीम तीसरे दिन के स्कोर 9 विकेट पर 122 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन एक भी रन का इजाफा नहीं कर सकी। ट्रेंट बोल्ट ने दिन के पहले ही ओपर की पहली गेंद पर ओली स्टोन (15) को टॉम ब्लेंडेल के हाथों कैच आउट कराते हुए पारी समाप्त कर दी। इस तरह न्यूजीलैंड को महज 38 रनों का आसान लक्ष्य मिला। अब न्यूजीलैंड को 18 जून से साउथेम्पटन में भारत के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना है। इस महामुकाबले से ठीक पहले मेजबान टीम पर धांसू जीत के बाद कीवी टीम का हौसला सातवें आसमान पर होगा। यह जीत टीम के लिए इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि इस मैच में नियमित कप्तान केन विलियमसन नहीं खेले थे। चोट की वजह से उन्हें बाहर रहना पड़ा था, जबकि टॉम लाथम ने कप्तानी की थी। दूसरी ओर, कीवी टीम की इतनी बड़ी जीत भारत के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। टीम इंडिया फिलहाल क्वारंटीन है और आपस में ही प्रैक्टिस मैच खेलकर WTC फाइनल की तैयारी कर रही है। ऐसा रहा स्कोरइंग्लैंड: 303 & 122 न्यूजीलैंड: 388 & 41/2