Sunday, June 13, 2021

भारत के लिए खतरे की घंटी! WTC फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को एकतरफा रौंदा June 13, 2021 at 12:59AM

बर्मिंघमभारत के खिलाफ होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (India vs New Zealand WTC Final) के खिताबी मुकाबले से ठीक पहले मैट हेनरी (36/3) और नील वेगनर (18/3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड () ने दूसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज की। उसने रविवार को सीरीज में एकतरफा जीत का दावा करने वाले कप्तान जो रूट (Joe Root) की टीम की दूसरी पारी चौथे दिन के पहले सत्र में 122 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद महज 38 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही उसने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड की ओर से पहला विकेट डेवॉन कॉनवे (3) विकेट गिरा, जिन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने जेम्स ब्रेसी के हाथों कैच आउट कराया। जब टीम को महज 5 रनों की जरूरत थी तो ओली स्टोन की गेंद पर विल यंग (8) बोल्ड हो गए। इसके बाद टॉम लाथम और रोस टेलर ने टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया और 8 विकेट से न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। कप्तान लाथम 32 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि टेलर ने किसी भी गेंद का सामना नहीं किया। विजयी चौका लाथम के बल्ले से निकला। न्यूजीलैंड ने 10.5 ओवरों में दो विकेट पर 41 रन बनाए। इंग्लैंड 2014 के बाद पहली बार घर में सीरीज हारा है और रोचक बात यह है कि तब भी न्यूजीलैंड ने ही उसे हराया था। इससे पहले इंग्लैंड टीम तीसरे दिन के स्कोर 9 विकेट पर 122 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन एक भी रन का इजाफा नहीं कर सकी। ट्रेंट बोल्ट ने दिन के पहले ही ओपर की पहली गेंद पर ओली स्टोन (15) को टॉम ब्लेंडेल के हाथों कैच आउट कराते हुए पारी समाप्त कर दी। इस तरह न्यूजीलैंड को महज 38 रनों का आसान लक्ष्य मिला। अब न्यूजीलैंड को 18 जून से साउथेम्पटन में भारत के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना है। इस महामुकाबले से ठीक पहले मेजबान टीम पर धांसू जीत के बाद कीवी टीम का हौसला सातवें आसमान पर होगा। यह जीत टीम के लिए इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि इस मैच में नियमित कप्तान केन विलियमसन नहीं खेले थे। चोट की वजह से उन्हें बाहर रहना पड़ा था, जबकि टॉम लाथम ने कप्तानी की थी। दूसरी ओर, कीवी टीम की इतनी बड़ी जीत भारत के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। टीम इंडिया फिलहाल क्वारंटीन है और आपस में ही प्रैक्टिस मैच खेलकर WTC फाइनल की तैयारी कर रही है। ऐसा रहा स्कोरइंग्लैंड: 303 & 122 न्यूजीलैंड: 388 & 41/2

बाल-बाल बचे मैच रेफरी और अंपायर्स, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देरी से शुरू हुआ मैच June 12, 2021 at 10:49PM

ढाका (डीपीएल) से जुड़े दो मैच रेफरी और छह अंपायर यहां तब बाल-बाल बचे जब वे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में फंस गए थे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार 'जिस कार में ये आठों मैच अधिकारी सवार थे उस पर शनिवार को सावर औद्योगिक क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे कपड़ा मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान हमला किया गया।' रिपोर्ट में कहा गया है, 'कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रदर्शन के कारण इस क्षेत्र में फंसी अन्य कारों पर भी हमला किया गया।' इसमें कहा गया है, 'मैच अधिकारी स्थानीय पुलिस और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों की मदद से बचने में सफल रहे। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई।' इस कारण ढाका प्रीमियर लीग का मैच आधा घंटा देरी से शुरू हुआ।

एंडरसन का टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड:मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा, जेम्स एंडरसन ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 105 बार बैट्समैन को जीरो पर पवेलियन भेजा June 12, 2021 at 11:11PM

...तो क्या WTC Final में कोहली एंड कंपनी की सपॉर्ट करेंगे WWE स्टार जॉन सीना? June 12, 2021 at 11:23PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती मॉडर्न क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है। देश ही नही बल्कि विदेशेां में भी विराट की फैन फॉलोइंग बहुत ज्याद हैं। कोहली फील्डिंग करते समय कभी कभी स्टैंड में बैठे अपने फैंस का मनोरंजन करते नजर आते हैं। डब्लूडब्ल्यूई सुपर स्टार और हॉलीवुड ऐक्टर जॉन सीना ( John Cena) भी भारतीय कप्तान के बहुत बड़े फैन हैं। अमेरिका के जॉन सीना ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोहली की एक फोटो अपलोड की है। इस फोटो में विराट बल्ले के साथ नजर आ रहे हैं। जॉन सीना ने फोटो का कैप्शन कुछ नहीं लिखा है लेकिन फैंस को लगता है कि वह आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) में भारत का सपॉर्ट करेंगे। एक फैंस ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ' जॉन सीना डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 में भारत को सपॉर्ट करेंगे। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी शेयर की थी कोहली की तस्वीर ये पहला मौका नहीं है जब इस स्टार रेसलर ने कोहली की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हो बल्कि इससे पहले उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप (2019 World Cup Semifinal) के दौरान सेमीफाइनल से पहले भी विराट की तस्वीर शेयर की थी। उस मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रही है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्प्टन में डब्ल्यूटीसी फाइनल () मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने इंग्लैंड पहुंचकर अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। भारतीय टीम इस समय इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच खेल रही है।