Friday, June 11, 2021

टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले तैयारी:टीम इंडिया 22 दिन बाद प्रैक्टिस मैच खेलने उतरी, पहले दिन पिच पर दिखी हल्की घास June 11, 2021 at 02:07AM

ओलिंपिक मेडलिस्ट की मुश्किलें बढ़ीं:दिल्ली कोर्ट ने मर्डर केस में रेसलर सुशील कुमार की पुलिस कस्टडी 25 जून तक बढ़ाई June 10, 2021 at 11:51PM

मुझे कप्तान बनने की उम्मीद थी लेकिन धोनी को मिली कमान: युवराज सिंह June 11, 2021 at 12:16AM

नई दिल्ली युवराज सिंह () की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में की जाती रही है। युवराज (Yuvraj) ने देश के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। युवराज को उम्मीद थी कि उन्हें टीम इंडिया की कमान सौंपी जाएगी। हालांकि बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को नजरअंदाज कर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई। युवराज ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कमान धोनी को सौंप दी गई। युवराज (Yuvraj Singh) ने कहा, 'तो भारतीय टीम 50 ओवर का वर्ल्ड कप (World Cup 2007) हार चुकी थी, सही बात है ना? भारतीय क्रिकेट में उस समय काफी हलचल थी और इसके बाद भारत का इंग्लैंड (India Tour of England) का दो महीने का दौरा था। इसके अलावा साउथ अफ्रीका (South Africa) और आयरलैंड (Ireland) का भी दौरा था। फिर एक महीने के लिए टी20 वर्ल्ड कप था। तो कुल मिलाकर चार महीने घर से दूर रहना था।' गौरव कपूर के शो 22 यार्ड्स पॉडकास्ट में युवराज (Yuvraj Singh) ने कहा, 'तो शायद सीनियर्स को लगा कि उन्हें एक ब्रेक लेने की जरूरत है। जाहिर सी बात है किसी ने भी टी20 वर्ल्ड कप को गंभीरता से नहीं लिया था। मुझे उम्मीद थी कि मैं टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनूंगा लेकिन फिर महेंद्र सिंह धोनी को कमान सौंप दी गई।' युवराज से पूछा गया कि धोनी के कप्तान बनने के बाद धोनी (Dhoni) के साथ रिश्ते कैसे रहे, इस पर उन्होंने कहा, 'जो भी कप्तान हो आपको उसका समर्थन करना ही चाहिए। फिर चाहे वह राहुल (Rahul Dravid) हों, या सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) या फिर भविष्य में कोई भी रहे। आखिरकार आप टीममैन होना चाहते हैं और मैं ऐसा ही था।' भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीत में युवराज (Yuvraj Singh) ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कई यादगार पारियां खेली थीं। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब (India vs Pakistan T20 World Cup) जीता था। इसी टूर्नमेंट में युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। साल 2011 में जब भारतीय टीम ने 28 साल बाद 50 ओवर वर्ल्ड कप जीता तो भी युवराज ने कमाल का खेल दिखाया था।

'काश...मुझे टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए पिता यहां होते, मैं उन्हें बहुत मिस कर रहा हूं' June 10, 2021 at 11:32PM

नई दिल्ली आईपीएल 2021 के पहले हाफ में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित करने वाले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का सेलेक्शन श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में हुआ है। इस दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सकारिया आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे। श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं उनमें से सकारिया भी एक हैं। इस दौरे के लिए टीम का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है जबकि उप कप्तानी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगी। आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान ने सकारिया को 1.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल से पहले चेतन ने अपने छोटे भाई को खो दिया था जबकि आईपीएल के बाद उनके पिता का भी निधन हो गया था। 23 साल के सकारिया भारतीय टीम में चुने जाने से बेहद खुश हैं। सकारिया ने टीम इंडिया में चयन को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है। 'मेरे लिए पिछले कुछ महीने काफी इमोशनल रहे हैं' इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सकारिया ने कहा, ' काश! ये सब देखने के लिए मेरे पिता यहां होते। वह चाहते थे कि मैं इंडिया के लिए खेलूं। आज मैं उन्हें बहुत मिस कर रहा हूं। पिछले एक साल में ईश्वर ने मुझे कई उतार चढ़ाव दिखाए हैं। मेरे लिए यह यात्रा काफी इमोशनल रही है।' इस समय चेतन एमआरएफ पेस फाउंडेशन में अपनी गेंदबाजी को तराशने में लगे हुए हैं। 'यह मेरे दिवंगत पिता और मां के लिए है' भारतीय टीम 13 जुलाई से श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी। बकौल सकारिया, ' मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया। इसके एक महीने बाद मुझे आईपीएल का बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिला। पिछले महीने मेरे पिता का निधन हो गया। और अब मुझे भारतीय टीम से बुलावा आया है। जब मेरे पिता जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे उस समय मैं एक सप्ताह उनके साथ हॉस्पिटल में रहा था। इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। यह मेरे दिवंगत पिता और मेरी मां के लिए है, जिन्होंने क्रिकेट जारी रखने की अनुमति दी।' 'मुझे इतनी जल्दी टीम में चुने जाने की उम्मीद नहीं थी' सकारिया कभी भी इंडिया ए टीम में नहीं चुने गए। आईपीएल 2021 के पहले हाफ में उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें श्रीलंका दौरे पर मौका दिया है। सकारिया ने कहा, ' जिस तरह से आईपीएल के बाद लोग मेरे बारे में बात कर रहे थे, उससे मुझे लग रहा था कि शायद अब मुझे इंडियन टीम में बतौर नेट बोलर मौका मिल सकता है। मुझे श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुने जाने की उम्मीद नहीं थी। मैं अपना बेस्ट देने को तैयार हूं।'