Monday, June 7, 2021

विराट के साथ मैदान में उतरने और टॉस को लेकर बेताब हैं केन विलियमसन June 06, 2021 at 09:09PM

लंदन वे मैदान पर कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन मैदान के बाहर बहुत अच्छे मित्र हैं। न्यूजीलैंड के को इसलिए लगता है कि 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए के साथ टॉस के लिए जाना शानदार अनुभव होगा। कोहली और विलियमसन दोनों ही अपनी अगुवाई में आईसीसी की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतने की कोशिश करेंगे और कीवी कप्तान इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि 'भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजी आक्रमण' के खिलाफ यह आसान नहीं होगा। विलियमसन से जब भारतीय कप्तान के खिलाफ 2008 में अंडर-19 के दिनों से चल रही प्रतिद्वंद्विता के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, 'हम विभिन्न स्तरों और प्रतियोगिताओं में एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं और एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए मैदान पर साथ में उतरना, टॉस करना और पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक दूसरे से मिलना काफी अच्छा होगा।' विलियमसन ने कहा कि वह भारतीय गेंदबाजी की मजबूती और हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में उनकी ऐतिहासिक जीत से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा, 'हां , उनके पास शानदार आक्रमण है। वह निश्चित तौर पर एक बेहतरीन टीम है। हमने उनकी मजबूती को देखा है। निश्चित तौर पर हमें ऑस्ट्रेलिया में ऐसा देखने को मिला।' विलियमसन ने कहा, 'उनकी तेज गेंदबाजी और स्पिन विभाग मजबूत है। वह बेहतरीन टीम है और रैंकिंग में शीर्ष पर है जो कि सही है। फाइनल में एक सर्वश्रेष्ठ टीम का सामना करना हमारे लिए शानदार मौका है।' अलग तरह की परिस्थितियों में ड्यूक गेंदों से खेलना और बारिश की संभावना दोनों विलियमसन के दिमाग में हैं। उन्हें उम्मीद है कि फाइनल से पहले साउथम्पटन की पिच पर कम घास होगी। उन्होंने कहा, 'थोड़ी घास कट सकती है और उस पर रोलर चलाया जा सकता है। मैं अभी टीम के बारे में नहीं जानता। देखते हैं कि परिस्थितियां कैसी होती है। हमने अभी तक प्रत्येक दिन बारिश देखी है। भिन्न परिस्थितियों में ड्यूक गेंदों का सामना करने का अनुभव हासिल करना अच्छा है।' न्यूजीलैंड की मुख्य चिंता नंबर सात पर बल्लेबाज या ऑलराउंडर चुनने को लेकर है विलियमसन ने कहा कि सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा, 'हमें इस तरह के फैसले करने के लिए परिस्थितियों का आकलन करना होगा। हम जब भी अलग स्थान पर खेलते हैं परिस्थितियों के अनुसार टीम का चयन करते हैं जो हमारे अनुकूल हो।' विलियमसन ने कहा कि बाउंसर विशेषज्ञ नील वेगनर भारत के खिलाफ अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, 'उसकी लंबे स्पैल करने और लंबे समय तक दबाव बनाए रखने की क्षमता ऐसी है जिसके कारण वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना सफल रहा है। वह हमारी टीम का अहम सदस्य है। उसका टीम में होना शानदार है।'

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने दिखाया डिफेंसिव खेल, वसीम जाफर ने कहा- 'गुंडा बनेगा रे तू' June 07, 2021 at 12:14AM

नई दिल्ली इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स पर टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 273 रन का लक्ष्य था। इंग्लैंड को यह टारगेट 75 ओवर में हासिल करना था। इंग्लैंड ने 70 ओवर में तीन विकेट पर 170 रन बनाए। इंग्लैंड के इस डिफेंसिव खेल की काफी आलोचना हो रही है। जिस अंदाज में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी की उससे साफ था कि वह मैच जीतने के बजाय समय काटकर ड्रॉ के लिए खेल रहे थे। इंग्लैंड के इस सुरक्षात्मक खेल पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी हैरानी जताई। जाफर ने एक मीम शेयर कर इंग्लैड की आलोचना की। जाफर ने फिल्म 'हेरा फेरी' मीम शेयर किया। उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया- 'अगर आप घरेलू मैदान पर 3.6 रन प्रति ओवर का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास नहीं करते, वह भी तब जब WTC के अंक दांव पर नहीं हों, तो अब आप कब ट्राय करेंगे? टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा उदाहरण नहीं है।' बॉलीवुड फिल्म हेरा फेरी के इस मीम पर लिखा है- 'क्या गुंडा बनेगा रे तू।' इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया था। बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी ले लिया गया और न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। तेज गेंदबाज ऑली रॉबिनसन ने इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू किया था। उन्होंने दूसरी पारी में 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

यूरो कप में यूक्रेन की जर्सी पर विवाद:यूक्रेन ने जर्सी में बने नक्शे में क्रीमिया को अपने देश का हिस्सा बताया; रूस ने नाराजगी जताई, कहा- नक्शे अवैध है June 06, 2021 at 11:38PM

हरभजन ने खलिस्तानी आतंकवादी को शहीद बताया:सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए, फैन्स ने लिखा - आपको भारत में रहने का अधिकारी नहीं, हम सांप को पाल रहे थे June 06, 2021 at 11:59PM