Sunday, June 6, 2021

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी:3 दिन के सख्त क्वारैंटाइन के बाद जडेजा, सिराज और पुजारा ने ट्रेनिंग शुरू की, 12 दिन बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल June 06, 2021 at 12:11AM

33 के हुए अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली से वीरेंदर सहवाग तक ने यूं दी बधाई June 06, 2021 at 12:38AM

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आज 33 वर्ष को हो गए। उनके जन्मदिन के खास मौके पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग सहित तमाम दिग्गजों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। रहाणे फिलहाल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं, जहां उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC फाइनल और मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट खेलनी है।

6 जून, 1988 को अहमदनगर में जन्मे अजिंक्य रहाणे 33 वर्ष के हो गए। इस खास मौके पर रहाणे को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, नवदीप सैनी, ऋद्धिमान साहा, हनुमा विहारी सहित दिग्गज क्रिकेटरों ने रहाणे को बर्थडे विश किया है।


Happy Birthday Ajinkya Rahane: 33 के हुए अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली से वीरेंदर सहवाग तक ने यूं दी बधाई

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आज 33 वर्ष को हो गए। उनके जन्मदिन के खास मौके पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग सहित तमाम दिग्गजों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। रहाणे फिलहाल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं, जहां उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC फाइनल और मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट खेलनी है।



कोहली ने यूं किया विश
कोहली ने यूं किया विश

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- जन्मदिन की हार्दिक बधाई अजिंक्य रहाणे। खूब सारी खुशियां और ढेर सारी साझेदारी आपके साथ।



आर अश्विन को सर्वकालिक महान गेंदबाज नहीं मानते संजय मांजरेकर, बताई ये वजह June 05, 2021 at 11:55PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा है कि जब लोग स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खेल के सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक बताते हैं, तो उन्हें इससे थोड़ी समस्या है। अश्विन ने भारत के लिए 78 टेस्ट मैचों में अब तक 409 विकेट लिए हैं, जिसमें से उन्होंने 30 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने वेबसाइट क्रिकइंफो से कहा, 'जब लोग उन्हें (अश्विन) सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक बताते हैं तो मुझे कुछ समस्या है। अश्विन के साथ यह समस्या है कि उन्होंने एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक बार भी पांच विकेट नहीं चटकाए हैं।' 'पिछले 4 साल में जडेजा ने भी अश्विन के बराबर विकेट लिए हैं' अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 409 टेस्ट विकेटों में से 286 विकेट भारत में लिए हैं, जिसमें 24 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट शामिल है। बकौल मांजरेकर, 'जब आप भारतीय पिचों पर उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हैं तो पिछले चार सालों में जडेजा (Ravindra Jadeja) ने लगभग उनके बराबर विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने उनसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इसलिए अश्विन को सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक बताना और ऐसा मानना सही नहीं है।' अश्विन इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं 34 वर्षीय अश्विन इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। भारतीय टीम 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final) खेलेगी। यह मुकाबला साउथम्प्टन में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी।

कोहली और रोहित शर्मा को खल सकती है प्रैक्टिस मैच की कमी : वेंगसरकर June 05, 2021 at 10:19PM

मुंबई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से पहले मैच अभ्यास की कमी विराट कोहली के लिए बड़ी चिंता की बात नहीं है, लेकिन पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि इससे भारतीय कप्तान को 'परेशानी' का सामना करना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड की टीम डब्ल्यूटीसी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। भारत के लिए 116 टेस्ट खेलने वाले वेंगसरकर ने कहा कि कोहली और रोहित बहुत अच्छी लय में हैं लेकिन प्रतिस्पर्धी मैचों की कमी के कारण दौरे की शुरुआत में डब्ल्यूटीसी फाइनल में उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। वेंगसरकर ने कहा, 'वह (कोहली) लंबे समय से टीम के साथ है और मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। कोहली और रोहित विश्वस्तरीय खिलाड़ी है और उन्हें अपने प्रदर्शन और भारत की जीत पर गर्व होता होगा।' चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष रहे वेंगसरकर से जब इस मुकाबले के लिए कोहली की अहमियत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अच्छी बात यह है कि दोनों शानदार लय में है। मुझे लगता है कि मैच अभ्यास की कमी उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं। मुझे लगता है कि कम से कम दौरे के शुरुआती टेस्ट में ऐसा हो सकता है।' उनका मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम फायदे में होगी क्योंकि वह पहले से ही वहां खेल रही है। वेंगसरकर ने कहा, 'भारत एक बेहतर टीम है और शानदार लय में है। न्यूजीलैंड के साथ फायदे की बात यह है कि उनकी टीम ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहती है और इस मुकाबले (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल) से पहले उन्हें दो टेस्ट मैच खेलने को मिल रहे हैं।' वेंगसरकर ने कहा, 'यह ध्यान देने वाली बात है कि न्यूजीलैंड की टीम थोड़े फायदे में है। वे यह मुकाबला (डब्ल्यूटीसी फाइनल के) शुरू होने से पहले ही दो टेस्ट मैच खेलेंगे हैं जिससे परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा सकेंगे। मैं मानता हूं कि भारतीय टीम को इस टेस्ट (डब्ल्यूटीसी फाइनल) से पहले दो-तीन मैच खेलने चाहिये थे ताकि परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल सकें।' उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों की तरह गेंदबाजों को भी मैच अभ्यास की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड पहुंचने के बाद साउथम्पटन में तीन दिनों के कड़े क्वारंटीन में है। वेंगसरकर ने कहा, 'बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए भी मैच खेलने और मैदान में समय बिताने की सलाह दी जाती है। आप भले ही नेट अभ्यास करते हो और मैच की परिस्थितियों के बारे में जानते हो लेकिन मैदान पर मैच खेल कर समय बिताने से हमेशा फायदा होता है, अब चाहे यह अभ्यास मैच ही क्यों ना हो।'