Sunday, June 6, 2021

कोहली और रोहित शर्मा को खल सकती है प्रैक्टिस मैच की कमी : वेंगसरकर June 05, 2021 at 10:19PM

मुंबई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से पहले मैच अभ्यास की कमी विराट कोहली के लिए बड़ी चिंता की बात नहीं है, लेकिन पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि इससे भारतीय कप्तान को 'परेशानी' का सामना करना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड की टीम डब्ल्यूटीसी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। भारत के लिए 116 टेस्ट खेलने वाले वेंगसरकर ने कहा कि कोहली और रोहित बहुत अच्छी लय में हैं लेकिन प्रतिस्पर्धी मैचों की कमी के कारण दौरे की शुरुआत में डब्ल्यूटीसी फाइनल में उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। वेंगसरकर ने कहा, 'वह (कोहली) लंबे समय से टीम के साथ है और मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। कोहली और रोहित विश्वस्तरीय खिलाड़ी है और उन्हें अपने प्रदर्शन और भारत की जीत पर गर्व होता होगा।' चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष रहे वेंगसरकर से जब इस मुकाबले के लिए कोहली की अहमियत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अच्छी बात यह है कि दोनों शानदार लय में है। मुझे लगता है कि मैच अभ्यास की कमी उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं। मुझे लगता है कि कम से कम दौरे के शुरुआती टेस्ट में ऐसा हो सकता है।' उनका मानना है कि न्यूजीलैंड की टीम फायदे में होगी क्योंकि वह पहले से ही वहां खेल रही है। वेंगसरकर ने कहा, 'भारत एक बेहतर टीम है और शानदार लय में है। न्यूजीलैंड के साथ फायदे की बात यह है कि उनकी टीम ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहती है और इस मुकाबले (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल) से पहले उन्हें दो टेस्ट मैच खेलने को मिल रहे हैं।' वेंगसरकर ने कहा, 'यह ध्यान देने वाली बात है कि न्यूजीलैंड की टीम थोड़े फायदे में है। वे यह मुकाबला (डब्ल्यूटीसी फाइनल के) शुरू होने से पहले ही दो टेस्ट मैच खेलेंगे हैं जिससे परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा सकेंगे। मैं मानता हूं कि भारतीय टीम को इस टेस्ट (डब्ल्यूटीसी फाइनल) से पहले दो-तीन मैच खेलने चाहिये थे ताकि परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल सकें।' उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों की तरह गेंदबाजों को भी मैच अभ्यास की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड पहुंचने के बाद साउथम्पटन में तीन दिनों के कड़े क्वारंटीन में है। वेंगसरकर ने कहा, 'बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए भी मैच खेलने और मैदान में समय बिताने की सलाह दी जाती है। आप भले ही नेट अभ्यास करते हो और मैच की परिस्थितियों के बारे में जानते हो लेकिन मैदान पर मैच खेल कर समय बिताने से हमेशा फायदा होता है, अब चाहे यह अभ्यास मैच ही क्यों ना हो।'

IPL से पहले मस्ती:दुबई में रेसिंग कार का लुत्फ उठा रहे BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली, फोटो शेयर करने के कुछ देर बाद डिलीट किया पोस्ट June 05, 2021 at 08:58PM

फेडरर ने कड़े संघर्ष के बाद चौथे दौरे में बनाई जगह, कोपफर को 4 सेटों में दी मात June 05, 2021 at 06:59PM

पेरिस अपने 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगे रोजर फेडरर को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जीत के लिए चार सेट तक जमकर पसीना बहाना पड़ा। एक समय लग रहा था कि फेडरर 2004 के बाद पहली बार चौथे दौर में जगह नहीं बना पाएंगे लेकिन आखिर में वह 59वीं रैंकिंग के डोमिनिक कोपफर पर 7-6 (5), 6-7 (3), 7-6 (4), 7-5 से जीत दर्ज करने में सफल रहे। यह मैच रात एक बजे तक चला और रात नौ बजे के बाद कोविड-19 कर्फ्यू लगने के कारण यह मैच दर्शकों के बिना खेला गया। फेडरर ने कहा, 'उसे हराना आसान नहीं था। मैंने जुझारूपन बनाए रखा। मैं वास्तव में खुद को प्रेरित करने की कोशिश कर रहा था।' बीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर आठ अगस्त को 40 साल के हो जाएंगे। इससे पहले वह 17 साल पहले फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में बाहर हो गए थे। फेडरर 68वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे हैं जो कि रेकॉर्ड है। उनके बाद नोवाक जोकोविच (54) और राफेल नडाल (50) का नंबर आता है। ये तीनों पहली बार ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के एक ही 'हॉफ' में हैं और इन सभी का मुकाबला सोमवार को इटली के खिलाड़ियों से होगा। आठवीं वरीयता प्राप्त फेडरर नौवें वरीय मैटियो बेरेटिनी से, शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच लॉरेंजो मुसेटी से और तीसरी वरीयता प्राप्त नडाल 18वें वरीय यानिक सिनर का सामना करेंगे।

कोरोना संक्रमित जॉन रहम का टाइगर वुड्स के रेकॉर्ड की बराबरी करने का सपना टूटा June 05, 2021 at 06:34PM

डबलिन जॉन रहम ने तीसरे दौर के 18वें होल तक छह शॉट की मजबूत बढ़त बना ली थी। वह लगातार दूसरी बार मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट जीतने के करीब थे। ऐसा लग रहा था कि वह टाइगर वुड्स की बराबरी कर लेंगे। इसके बाद कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के कारण उनका सपना अधूरा ही रह गया। जब लग रहा था कि रहम खिताब जीतकर वुड्स के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे तब उन्हें सूचित किया गया कि कोविड-19 के लिए उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है और वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकते हैं। रहम ने पहले और दूसरे दौर में भी दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन यह स्पेनिश गोल्फर कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए एक गए व्यक्ति के करीबी संपर्क में आया था और पीजीए टूर के अनुसार वह हर दिन परीक्षण करवाने की शर्त पर ही टूर्नामेंट में खेल सकते थे। उनका प्रत्येक परीक्षण नेगेटिव आया था लेकिन दूसरे दौर के बाद किया गया परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। रहम तीसरे दौर के 18वें होल में खेल रहे थे तब पता चला कि उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है। उन्होंने बयान जारी करके कहा, 'जीवन में ऐसी चीजें होती है। यह उन पलों में से एक है जहां आपको लगे झटके पर आपकी प्रतिक्रिया एक इंसान के रूप में आपको परिभाषित करती है।'