Friday, June 4, 2021

कैंसर से जंग हारे पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान, 76 वर्ष की उम्र में निधन June 04, 2021 at 03:39AM

नई दिल्लीपूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी उस्मान खान का लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। हॉकी इंडिया अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘पूर्व भारतीय खिलाड़ी उस्मान खान के निधन की खबर सुनकर हम काफी दुखी हैं। उन्हें ‘लेफ्ट विंगर’ के तौर पर शानदार काबिलियत के लिए याद किया जाएगा। वह उन दिनों के बहुत स्टाइलिश खिलाड़ी थे।’ उन्होंने कहा, ‘हॉकी इंडिया की ओर से मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ खान ने लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद आंध्र प्रदेश के मदनापाले में अंतिम सांस ली।

कोविड-19 से जंग लड़ रहे महान ऐथलीट मिल्खा सिंह की स्थिति स्थिर, पत्नी की हालत बिगड़ी June 04, 2021 at 05:24AM

चंडीगढ़कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है लेकिन उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया जिनका इलाज यहां के पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के आईसीयू में 91 साल की इस पूर्व दिग्गज की स्थिति बेहतर और पहले अधिक स्थिर हैं। पीजीआईएमईआर ने कहा कि मिल्खा सिंह गुरुवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था। पीजीआईएमईआर के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने कहा, ‘उनके चिकित्सीय मानकों के आधार पर उनकी हालत कल की तुलना में आज बेहतर और स्थिर है।’ कुमार ने कहा कि पीजीआईएमईआर में तीन डॉक्टरों की टीम मिल्खा सिंह की कड़ी निगरानी कर रही है। मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है और उनकी हालत खराब हो गई है। अस्पताल ने कहा, ‘निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है और आक्सीजन की जरूरत बढ गई है।’ इससे पहले दिन में, मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने भी कहा कि उनके पिता की स्थिति स्थिर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया किया, जिन्होंने फोन कर के मिल्खा सिंह की स्थिति का जायजा लिया था। जीव ने ट्वीट में लिखा, ‘अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर फोन पर मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।’ मोदी ने शुक्रवार को मिल्खा से बात की और उम्मीद जताई कि प्रतिष्ठित पूर्व ऐथलीट ‘तोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने वाले ऐथलीटों को आशीर्वाद और प्रेरित करने’ के लिए जल्द ही वापस आएंगे। मिल्खा को रविवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। वह इसके बाद घर में भी ऑक्सीजन की मदद पर थे। मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को दुबई से चंडीगढ़ के आ गए थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है। मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलिंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए थे।

डेब्यू मैच के बाद ही टीम से बाहर किया जाएगा क्रिकेटर? अश्लील ट्वीट ने मुश्किल में डाला June 04, 2021 at 04:25AM

लंदनइंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने पहली ही पारी में टॉम लैथम और रॉस टेलर सहित 4 बल्लेबजों को आउट किया और खुशी-खुशी मैदान से लौटे, लेकिन कुछ ही देर में सारी खुशियों पर पानी फिर गया। अब उन पर अगले टेस्ट में टीम से बाहर होने का खतरा है। दरअसल, उनके पुराने अश्लील ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और फैंस कड़े शब्दों में उन्हें लताड़ने लगे। उनके ट्वीट पर पूर्व क्रिकेटर भी नाराज हैं। नासिर हुसैन ने तो यहां तक कहा कि आप जो भी सोशल मीडिया पर लिखते हैं वह प्रेस कॉन्फ्रेंस की तरह होता है। रॉबिन्सन के ये सभी पोस्ट 2012-13 में लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़े हुए हैं। हालांकि, रॉबिन्सन ने बाद में एक किशोर के रूप में लिखी गई इन पोस्ट के लिए माफी मांगी है। रॉबिन्सन ने कहा कि उन्होंने ये ट्वीट तब किए थे जब वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे थे क्योंकि इंग्लिश काउंटी यार्कशर ने उन्हें किशोरावस्था में बाहर कर दिया था। दूसरी ओर, इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्प का कहना है कि ओली रॉबिन्सन के लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़ी पुरानी पोस्ट के चर्चा में आने के बाद क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को चुनने से पहले सोशल मीडिया के उनके इतिहास की समीक्षा कर सकता है। उन्होंने बीबीसी से कहा, 'यह स्पष्ट रूप से ऐसा मामला है जिस पर गौर करने की आवश्यकता है ताकि कल जैसी नौबत फिर नहीं आए।' थोर्प ने कहा कि यह तेज गेंदबाज अपनी गलती से वाकिफ था और उसने ड्रेसिंग रूम में भी अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'अपने ड्रेसिंग रूम में हमें उसका समर्थन करना था। कल का दिन उसके लिए काफी मुश्किल भरा था। उसने ड्रेसिंग रूम में माफी मांगी और दुनिया से माफी मांगी। इस नजरिए से यह उसके लिए बहुत मुश्किल था लेकिन वह जानता था कि उसने गलती की है।'

फ्रेंच ओपन में बवाल:रूस की महिला खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के संदेह में पुलिस ने हिरासत में लिया, वुमन्स डबल्स में अपना पहला मुकाबला हार गई थीं June 04, 2021 at 04:12AM