Friday, June 4, 2021

डेब्यू मैच के बाद ही टीम से बाहर किया जाएगा क्रिकेटर? अश्लील ट्वीट ने मुश्किल में डाला June 04, 2021 at 04:25AM

लंदनइंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने पहली ही पारी में टॉम लैथम और रॉस टेलर सहित 4 बल्लेबजों को आउट किया और खुशी-खुशी मैदान से लौटे, लेकिन कुछ ही देर में सारी खुशियों पर पानी फिर गया। अब उन पर अगले टेस्ट में टीम से बाहर होने का खतरा है। दरअसल, उनके पुराने अश्लील ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और फैंस कड़े शब्दों में उन्हें लताड़ने लगे। उनके ट्वीट पर पूर्व क्रिकेटर भी नाराज हैं। नासिर हुसैन ने तो यहां तक कहा कि आप जो भी सोशल मीडिया पर लिखते हैं वह प्रेस कॉन्फ्रेंस की तरह होता है। रॉबिन्सन के ये सभी पोस्ट 2012-13 में लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़े हुए हैं। हालांकि, रॉबिन्सन ने बाद में एक किशोर के रूप में लिखी गई इन पोस्ट के लिए माफी मांगी है। रॉबिन्सन ने कहा कि उन्होंने ये ट्वीट तब किए थे जब वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे थे क्योंकि इंग्लिश काउंटी यार्कशर ने उन्हें किशोरावस्था में बाहर कर दिया था। दूसरी ओर, इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्प का कहना है कि ओली रॉबिन्सन के लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़ी पुरानी पोस्ट के चर्चा में आने के बाद क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को चुनने से पहले सोशल मीडिया के उनके इतिहास की समीक्षा कर सकता है। उन्होंने बीबीसी से कहा, 'यह स्पष्ट रूप से ऐसा मामला है जिस पर गौर करने की आवश्यकता है ताकि कल जैसी नौबत फिर नहीं आए।' थोर्प ने कहा कि यह तेज गेंदबाज अपनी गलती से वाकिफ था और उसने ड्रेसिंग रूम में भी अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'अपने ड्रेसिंग रूम में हमें उसका समर्थन करना था। कल का दिन उसके लिए काफी मुश्किल भरा था। उसने ड्रेसिंग रूम में माफी मांगी और दुनिया से माफी मांगी। इस नजरिए से यह उसके लिए बहुत मुश्किल था लेकिन वह जानता था कि उसने गलती की है।'

फ्रेंच ओपन में बवाल:रूस की महिला खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के संदेह में पुलिस ने हिरासत में लिया, वुमन्स डबल्स में अपना पहला मुकाबला हार गई थीं June 04, 2021 at 04:12AM

ब्रेट ली ने कोहली और विलियमसन की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान, बोले- रोचक होगी जंग June 04, 2021 at 03:33AM

सिडनीऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि इस महीने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल मुकाबले में अलग-अलग स्टाइल की कप्तानी के बीच जंग होगी। ली ने साथ ही कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का क्रिकेट को लेकर दिमाग और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद से ट्रिक्स इन्हें दुनिया का क्रमश: सवश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज बनाते हैं। ली ने कहा, ‘जब आप इस समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखते हैं तो कोहली पर से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। उनका रेकॉर्ड शानदार है। इस उम्र में वह लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं।’ ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट और 221 वनडे मैच खेलने वाले ली ने कहा, ‘कमिंस के पास अच्छी तकनीक है और मेरे ख्याल से वह भविष्य में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान बनेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘कोहली गतिशील खिलाड़ी हैं और टीम के लिए प्रेरणास्रोत्र हैं। मेरे ख्याल यह इसलिए है क्योंकि उन्हें पता है कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए, टीम के लिए और देश के लिए कितना महत्वपूर्ण है।’ तेज गेंदबाज ने कहा, ‘हमें पता है कि कोहली बड़े अवसर में अच्छा करते हैं और वह चाहेंगे कि उनकी टीम डब्ल्यूटीसी की पहली विजेता बने। उनके लिए यह बहुत मायने रखता है।’ अपने करियर में 310 टेस्ट विकेट और 380 वनडे विकेट लेने वाले ली ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और कोहली को अलग-अलग तरह का कप्तान बताया। ली के अनुसार, कोहली आक्रमक है और विलियम्सन बोर हुए बिना रूढ़ीवादी है। ली ने कहा, ‘कोहली और विलियम्सन अलग खिलाड़ी हैं। विलियम्सन बोर हुए बिना ज्यादा रूढ़ीवादी हैं और उनके पास क्रिकेट का अच्छा दिमाग है। मुझे उनके संयम के स्तर का कायल हूं, इसलिए मैं कहता हूं कि वह बोरिंग कप्तान नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘दूसरी तरफ कोहली हैं और एक आक्रमक कप्तान हैं। इन दोनों के लिए कोई सही या गलत जवाब नहीं है क्योंकि मैं ऐसे कप्तानों के साथ खेला हूं जो अपरिवर्तवादी भी थे और आक्रमक भी थे। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारेगा।’

फील्डिंग में भी बेस्ट टीम इंडिया:पूर्व कोच बिजू जॉर्ज ने कहा- मिताली-हरमनप्रीत ने करियर में शायद ही कोई कैच छोड़ा; स्मृति, जेमिमा, दीप्ति और वेदा बेस्ट फील्डर्स June 04, 2021 at 01:59AM