Friday, June 4, 2021

हमें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि यह होने वाला है, धोनी के रिटायरमेंट के फैसले से रुतुराज गायकवाड़ भी थे हैरान June 03, 2021 at 11:47PM

नई दिल्ली अपने दिल की बातें लोगों से बहुत ज्यादा साझा नहीं करते हैं। जब पिछले साल अगस्त में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा तो यह सभी के लिए हैरान करने देने वाला फैसला था। आईसीसी की तीनों ट्रोफी- टी 20 वर्ल्ड कप (2007), वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियंस ट्रोफी (2013)-जीतने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। धोनी ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। बैकग्राउंड में 'मैं पल दो पल का शायर हूं...' गीत चल रहा था। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए यूएई में थे। उन्होंने अचानक रिटायरमेंट का फैसले से पर्दा हटाया था। चेन्नई की टीम के उसके साथी रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में किसी को भी धोनी के प्लान के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, जिस दिन धोनी ने रिटायमेंट की घोषणा की, एक आम दिन की तरह था। धोनी ने चेन्नई की टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ डिनर किया था। हालांकि, गायकवाड़ और बाकी साथी तब हैरान रह गए थे जब उन्हें सोशल मीडिया के जरिए धोनी के रिटायरमेंट के बारे में पता चला था। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ने बताया कि धोनी के रिटायरमेंट के फैसले से तालमेल बैठाने में टीम को 2-3 दिन लग गए थे। धोनी की रिटायरमेंट से जुड़े सवाल पर गायकवाड़ ने कहा कि जब धोनी हों तो कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा, 'मुझे धोनी के रिटायमेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे याद है कि उन्होंने 15 अगस्त को अपने संन्यास की घोषणा की थी। दुबई के लिए रवाना होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस कैंप में 10-12 लोग थे। 6:30 बजे के करीब हमारी प्रैक्टिस खत्म हुई और शाम सात बजे हम डिनर के लिए बैठे। माही भाई भी हमारे साथ थे। अचानक किसी ने मुझे इंस्टाग्राम पर बताया कि माई भाई ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है! हमें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है। कोई चर्चा नहीं। किसी को कुछ पता नहीं था। तो आप उनके बारे में कुछ कह नहीं सकते। कुछ भी हो सकता है।' गायकवाड़ ने इंडिया टीवी को बताया, 'मैं उनसे पूछने की हिम्मत नहीं कर सकता था क्योंकि हम इसे जज्ब करने में लगे थे। हम एकदम से समझ ही नहीं पाए कि अब हम उन्हें दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं देख पाएंगे। हम सोच नहीं पा रहे थे कि उनके कद के इनसान ने इस तरह से रिटायरमेंट ली है। हमें दो-तीन इस बात को जज्ब करने में लगे। सिर्फ मुझे ही नहीं, वहां मौजूद हर शख्स को।' धोनी के साथ ही उनके टीम के साथी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। धोनी और रैना दोनों चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साथ खेलते थे।

अब लगातार भारत के लिए दो टीमें मैदान पर उतर सकती हैं: आकाश चोपड़ा June 03, 2021 at 09:27PM

नई दिल्ली पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ से काफी प्रभावित हैं। उन्हें लगता है कि भविष्य में दो भारतीय टीमों का एक साथ खेलना सामान्य बात हो जाएगी। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में है। टीम 18 जून से वहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship) मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों (England vs India Test Series) की सीरीज में भाग लेगी। इस बीच, एक अन्य भारतीय टीम श्रीलंका में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने भी जाएगी। इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बायो-बबल से खिलाड़ियों पर पड़ने दबाव का जिक्र किया था। इसे लेकर चोपड़ा ने कहा कि इस दबाव के चलते समान समय में दो अलग-अलग टीमें होना शायद जरूरत बन जाएगा। चोपड़ा ने कहा, 'विराट कोहली ने कहा था कि बायो-बबल (Bio-Bubble) के चलते खिलाड़ियों को मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। तो, हैरानी नहीं होनी चाहिए कि आने वाले वक्त में दो नियमित भारतीय टीमें एक ही वक्त पर खेल रही हों।' क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य (Virat Kohli on Mental Health) जैसे मुद्दों को अब छुपाया नहीं जाता बल्कि इसके बजाय इस पर अब खुलकर बात की जाती है। चोपड़ा ने कहा, 'विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि यह बहुत अहम मुद्दा है और रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी इसकी पुष्टि की। यह सच है। लोग पहले इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं करते थे लेकिन अब इस पर चर्चा होनी शुरू हो गई है। यह अब कोई टैबू नहीं है कि इस मुद्दे पर जो बात करेगा वह कमजोर है।' लियाम लिविंगस्टोन ने आईपीएल 2021 को बायो-बबल की थकान के चलते जल्दी छोड़ दिया था। यहां तक कि आंद्रे रसल ने भी माना था कि बबल से उन पर मानसिक रूप से काफी दबाव आता है।

'बैड ब्वॉय' की छवि वाले ऑलराउंडर ने इंग्लैंड को यूं बनाया वर्ल्ड चैंपियन June 03, 2021 at 11:05PM

नई दिल्ली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार आज (4 जून 2021) अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। स्टोक्स का जन्म साल 1991 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में हुआ था। साल 2011 में इंटरनैशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले स्टोक्स आज इंग्लिश टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं। वर्ल्ड कप खिताबी जीत के हीरो रहे स्टोक्स स्टोक्स की इंग्लैंड को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन-2019 बनाने में अहम भूमिका रही। सुपर ओवर तक चले रोमांचक खिताबी मुकाबले में बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन किया था। सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए और यह भी टाई हो गया था। इसके बाद बाउंड्रीज के दम पर इंग्लैंड को इस खिताब का विजेता घोषित किया गया। लीड्स में एशेज सीरीज के दौरान खेली थी मैच विनिंग पारी स्टोक्स (Happy Birthday Ben Stokes) ने लीड्स के मैदान में हैरतअंगेज पारी खेलकर इंग्लैंड को एशेज सीरीज-2019 के तीसरे मुकाबले में जीत दिलाई थी। उन्होंने नाबाद 135 रन बनाकर इंग्लैंड को एक विकेट से जीत दिलाई। मैच में सिर्फ एक विकेट बचा था और 11वें नंबर का बल्लेबाज क्रीज पर आया तो इंग्लैंड को 73 रन की दरकार थी। उन्होंने अंतिम विकेट के लिए जैक लीच के साथ 76 रन की साझेदारी करते हुए हैरान करने वाली जीत दिला दी। फ्लिंटॉफ के बाद यह सम्मान हासिल करने वाले दूसरे इंग्लिश क्रिकेटर बने स्टोक्स को वर्ष 2019 के लिए विजडन का विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड) का सम्मान के लिए चुना गया। विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने 2020 के अपने संस्करण में 2019 के प्रदर्शन के लिए स्टोक्स को यह सम्मान दिया। यह पुरस्कार 2003 से शुरू किया गया था, जिसके बाद स्टोक्स इसे हासिल करने वाले इंग्लैंड के केवल दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले एंड्रयू फ्लिंटॉफ को 2005 में यह सम्मान मिला था। जेल भी जा चुके हैं स्टोक्स बेन स्टोक्स का विवादों से गहरा नाता रहा है। इसी वजह से उनकी 'बैड बॉय' वाली इमेज भी बन गई थी। वह नाइटक्लब में फाइट के अलावा अपने पहले ही टी-20 इंटरनैशनल मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ उस वक्त विवादों में आ गए थे जब बिना खाता खोले आउट होने के बाद गुस्से में उन्होंने ड्रेसिंगरूम में दीवार पर मुक्का मार दिया था। दरअसल, विवाद की वजह थी उनकी उंगली में फ्रैक्चर। उनके साथ खिलाड़ी भी उनका मजाक बनाने लगे थे। 2017 में ब्रिस्टल के एक पब में झगड़ा होता है और स्टोक्स जेल चले जाते हैं। इस मामले को लेकर लोग उनके खिलाफ हो जाते हैं और एशेज सीरीज से भी उन्हें बाहर कर दिया जाता है। एक वर्ष बाद फैसला आता है और स्टोक्स 'नॉट गिल्टी' पाए जाते हैं। स्टोक्स का क्रिकेट करियर स्टोक्स ने इंग्लैं के लिए अब तक 71 टेस्ट, 98 वनडे और 34 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 4631 रन बनाने के अलावा 163 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वनडे में स्टोक्स के नाम 2817 रन दर्ज हैं वहीं इस दौरान उन्होंने 74 विकेट भी हासिल किए हैं। टी20 में स्टोक्स ने 442 रन बनाने के अलावा 19 विकेट चटकाए हैं।

खिलाड़ियों के सोशल मीडिया इतिहास को खंगाल सकता है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, ये है वजह June 03, 2021 at 09:09PM

लंदन इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्प का कहना है कि ओली रॉबिन्सन के लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़ी पुरानी पोस्ट के चर्चा में आने के बाद क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को चुनने से पहले सोशल मीडिया के उनके इतिहास की समीक्षा कर सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 27 वर्षीय रॉबिन्सन के कारण तब विवाद पैदा हो गया जब 2012-13 में ट्विटर पर लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़ी उनकी पोस्ट सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गए। थोर्प ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह के विवाद से बचने के लिए भविष्य में खिलाड़ी के सोशल मीडिया इतिहास की जांच करने के अधिक प्रयास किये जाएंगे। रॉबिन्सन ने कहा था कि उन्होंने ये ट्वीट तब किए थे जब वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे थे क्योंकि इंग्लिश काउंटी यार्कशर ने उन्हें किशोरावस्था में बाहर कर दिया था। उन्होंने बीबीसी से कहा, 'यह स्पष्ट रूप से ऐसा मामला है जिस पर गौर करने की आवश्यकता है ताकि कल जैसी नौबत फिर नहीं आए।' रॉबिन्सन ने बाद में एक किशोर के रूप में लिखी गई इन पोस्ट के लिए माफी मांगी थी। थोर्प ने कहा कि यह तेज गेंदबाज अपनी गलती से वाकिफ था और उसने ड्रेसिंग रूम में भी अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'अपने ड्रेसिंग रूम में हमें उसका समर्थन करना था। कल का दिन उसके लिए काफी मुश्किल भरा था। उसने ड्रेसिंग रूम में माफी मांगी और दुनिया से माफी मांगी। इस नजरिए से यह उसके लिए बहुत मुश्किल था लेकिन वह जानता था कि उसने गलती की है।' रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 75 रन देकर चार विकेट लिए। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) रॉबिन्सन के कृत्यों की जांच कर रहा है।