Thursday, June 3, 2021

कोहली का तीसरा इंग्लैंड दौरा: क्या इस बार कमाल दिखा पाएंगे सबसे सफल भारतीय कप्तान June 03, 2021 at 03:49AM

नई दिल्ली भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के रूप में गुरुवार को इंग्लैंड का तीसरा दौरा शुरू किया। वह आधुनिक क्रिकेट में चार बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं, जिनका 2014 में इंग्लैंड का पहला दौरा काफी खराब रहा था और स्विंग गेंदबाजी के सामने वह लड़खड़ाते नजर आए थे। कोहली ने 2014 के इंग्लैंड दौरे पर 13.4 की औसत से 10 पारियों में केवल 134 रन बनाए थे। साल 2018 में बतौर बल्लेबाज जोरदार वापसीचार साल बाद वह एक सफल बल्लेबाज के रूप में लौटे और द्विपक्षीय सीरीज में उन्होंने 59.3 की औसत से 10 पारियों में 593 रन बनाए थे। 32 साल के कोहली ने भारत के लिए अग तक 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें भारत ने 36 जीते हैं। वह सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान हैं। चार साल पहले और आज के विराट में क्या फर्क? कोहली ने इंग्लैंड रवाना होने से पूर्व भारतीय मीडिया के साथ बातचीत में कहा, 'सबसे पहले मैं चार साल बड़ा हूं। यही एक अंतर है, लेकिन इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि मानसिकता बिलकुल बदली है। मानसिकता हमेशा वहां जाने और अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करने की थी। मुझे 2018 में नेतृत्व करने का मौका मिला था और बाहर से जिस तरह की स्वीकृति मिली थी, उसके विपरीत, हम समझते हैं कि हमने वहां किस तरह का क्रिकेट खेला।' 2018 में 1-4 से हारी थी टीम इंडियाकोहली ने कहा कि हालांकि भारत 2018 की सीरीज 1-4 से हार गया था, लेकिन वे कभी मुकाबले से बाहर नहीं हुए। उन्होंने कहा, 'लॉर्ड्स में टेस्ट को छोड़कर हम कभी मुकाबले से बाहर नहीं हुए। इसलिए, मैं इसे केवल टीम में अपनी स्थिति के विकास के रूप में देखता हूं। 2018 हमारे लिए वास्तव में वहां जाने और घर से दूर प्रदर्शन करने की शुरूआत थी। हमने किया ऑस्ट्रेलिया (2018-19 सीरीज जीत) से काफी पहले।’

पीएम ने लिया ओलिंपिक की तैयारियों का जायजा:खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिलाया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे खुद करेंगे बात June 03, 2021 at 02:42AM

सुनील गावसकर ने विराट और रोहित नहीं, इस विदेशी को बताया T20 का बेस्ट बैट्समैन June 03, 2021 at 02:54AM

नई दिल्लीभारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर का कहना है कि उन्हें अपने समय के खिलाड़ियों की तुलना में टी 20 प्रारूप ज्यादा पसंद है, क्योंकि इसमें ज्यादा एक्शन है। पूर्व समय के कई खिलाड़ी टी20 प्रारूप की आलोचना कर चुके हैं और इनका मानना है कि टी20 क्रिकेट के कारण टेस्ट क्रिकेट अपनी प्रासंगिकता खो रहा है। गावसकर ने कहा, ‘मुझे पता है कि कई लोग जो मेरे समय में खेलते थे वे टी20 प्रारूप से खुश नहीं है लेकिन मुझे यह पसंद है। मैं इसे इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि यह तीन घंटे का खेल है और इसमें जल्द नतीजे आ जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जब कोई स्विच हिट और रिवर्स स्विप लगाता है तो मुझे बेहद पसंद आता है क्योंकि ये बेहतरीन शॉट होते हैं और इसे खेलने के लिए प्रतिभा की जरूरत है।’ पूर्व भारतीय कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को इस प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया। गावसकर ने कहा, ‘डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज हैं वह हर का शॉट खेल सकते हैं। वह दूरी में छक्का मारते हैं। जब वह शॉट लगाते हैं तो देखने लायक होता है। मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते देखना बेहद पसंद है।’

हैं तैयार हम....ओलिंपिक के लिए भारतीय दल की जर्सी लॉन्च, तीन रंगों का इस्तेमाल June 03, 2021 at 02:36AM

नई दिल्ली तोक्यो ओलिपिंक का आयोजन पिछले साल यानी साल 2020 में होना था, लेकिन कोरोन वायरस के कारण इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टाला गया। अब खेलों के महाकुंभ की शुरुआत इस साल 23 जुलाई से होनी है। इसके मद्देनजर भारतीय दल की तैयारी जोरो-शोरों से जारी है। ऐथलीट तो जमकर पसीना बहा ही रहे हैं, खेल मंत्रालय का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में आज यानी गुरुवार को भारतीय ओलिंपिक दल की ऑफिशियल जर्सी किट लॉन्च की गई। इस अवसर पर खुद भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्री किरण रिजिजू विशेष रूप से मौजूद थे। पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, सुमित और अन्य जर्सी पहने नजर आए। सफेद रंग की इस जर्सी की बांह नीले और पेट के पास नारंगी रंग का पट्टा है। पीएम मोदी ने की तैयारियों की समीक्षा इससे पहले आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वह ऐथलीटों और कोचों से रूबरू हुए। इस दौरान मोदी ने कहा कि टीके से लेकर प्रशिक्षण सुविधाओं तक, हमारे खिलाड़ियों की हर आवश्यकताओं को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। 11 खेल के 100 ऐथलीट जुड़े थेपीएम ऑफिस की ओर से बताया कि पीएम मोदी तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर चुके 100 ऐथलीटों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े। ये ऐथलीट 11 खेलों से हैं। 25 और ऐथलीटों के क्वॉलिफाइ करने की उम्मीद है। 26 पैरा ऐथलीट ने भी क्वॉलिफाइ किया है, जबकि 16 अन्य की संभावना है। जापानी खिलाड़ियों का टीकाकरण शुरूओलिंपिक में भाग लेने वाले जापान के खिलाड़ियों का कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो गया है। जापान की ओलंपिक समिति ने मंगलवार को बताया कि इस अभियान के पहले दिन प्रशिक्षण स्थलों पर लगभग 200 खिलाड़ियों को टीका लगाया गया। जापान में आम लोगों के लिए टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है और लोगों के विरोध की आशंका के कारण अधिकारियों ने टीका लगवाने वाले खिलाड़ियों के नामों का खुलासा नहीं किया।