Thursday, June 3, 2021

WTC फाइनल में पुजारा Vs विलियम्सन:पिछली 5 पारियों में 3 शतक जमा चुके हैं न्यूजीलैंड के नंबर-3 बल्लेबाज, पुजारा के नाम 5 पारियों में सिर्फ 60 रन June 03, 2021 at 12:54AM

इंग्लैंड पहुंची कोहली ऐंड टीम, केएल राहुल ने शेयर की यह धांसू तस्वीर June 02, 2021 at 11:29PM

लंदनभारतीय पुरुष क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इसके बाद मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को पहुंच गई। पुरुष टीम के साथ महिला टीम भी आयी है जो इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी20 के अलावा एक टेस्ट मैच खेलेगी जिसकी शुरूआत 16 जून से ब्रिस्टल में होगी। शीर्ष क्रम बल्लेबाज के एल राहुल ने लंदन में सुरक्षित पहुंचने की पुष्टि करते हुए पीछे चार्टर्ड फ्लाइट की फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘फ्लाइट उतर गयी।’ दोनों टीमें अब साउथम्पटन की यात्रा करेंगी जिसमें वे अपना अनिवार्य क्वारंटीन पूरा करेंगी। क्वारंटीन पूरा करने और इसके बाद कोविड-19 जांच के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली पुरुष टीम 18 जून से यहां विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इसके बाद पुरुष टीम नॉटिघंम में चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये इंग्लैंड के सामने होगी। भारत कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिये 20 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचा है। महिला टीम का दौरा 15 जुलाई को समाप्त होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड में छह टेस्ट खेलेगी, जिसमें कीवी के खिलाफ पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल भी शामिल है। जबकि डब्ल्यूटीसी फाइनल साउथेम्प्टन में 18-22 जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज नॉटिंघम (4-8 अगस्त) में शुरू होगी। दूसरा लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), तीसरा लीड्स (अगस्त 25-29), चौथा ओवल (2-6 सितंबर) और आखिरी टेस्ट मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) में खेला जाएगा। टीमरोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन , प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला

कोहली दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि आखिर क्यों भारत दुनिया की नंबर वन टीम है: रितिंदर सिंह सोढ़ी June 03, 2021 at 12:52AM

नई दिल्लीपूर्व ऑलराउंडर रितिंदर सिंह सोढ़ी का कहना है कि विराट कोहली दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि आखिर क्यों टीम इंडिया दुनिया की नंबर वन टीम है। बुधवार को भारत के इंग्लैंड रवाा होने से पहले कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम के प्रदर्शन को लेकर काफी आश्वस्त नजर आए। कोहली ने कहा था कि अगर हमें यह लगता है कि न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है तो फ्लाइट पकड़ने की जरूरत ही नहीं है। सोढ़ी ने कहा कि विराट कोहली दुनिया के क्रिकेट पर भारतीय टीम का दबदबा साबित करना चाहते हैं। समाचार चैनल इंडिया न्यूज के साथ बातचीत में सोढ़ी ने कहा, 'आप उन्हें एंग्री यंग मैन कहते हैं। मैं इसमें एक और शब्द जोड़ना चाहूंगा- एंग्री यंग पॉजिटिव मैन। क्योंकि विराट कोहली दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि आखिर क्यों भारत दुनिया की नंबर वन टीम है और क्यों इनके बारे में इतनी बात की जाती है।' टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि विराट कोहली के साथ ही रवि शास्त्री भी टीम में जुझारू जज्बा भरने के लिए बराबर के जिम्मेदार हैं। सोढ़ी ने कहा, 'हम सकारात्मकता की बात करते हैं। रवि शास्त्री ने इस टीम में वह सकारात्मकता भरी है। अब टीम के प्रदर्शन पर बात होती है। इस टीम में अच्छे स्पिनर्स हैं, दुनिया के कुछ सबसे अच्छे तेज गेंदबाज हैं और हमारी बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है।'

ओलिंपिक के लिए नई तकनीक, कौशल पर काम कर रही हूं : सिंधु June 02, 2021 at 10:44PM

नई दिल्ली भारत की चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा कि वह तोक्यो ओलिंपिक में अपनी प्रतिद्वंद्वियों को परेशानी में डालने के लिए नए कौशल और तकनीक पर काम कर रही हैं। रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन सिंधु का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण मिले विश्राम से उन्हें अपने खेल की कमजोरियों को दूर करने और उसमें कुछ नया जोड़ने का अवसर मिला। उनकी कड़ी प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा चैंपियन कारोलिना मारिन घुटने की चोट के कारण ओलंपिक में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाएगी लेकिन सिंधु जानती है कि प्रतिस्पर्धा तब भी कड़ी होगी। सिंधु ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा आयोजित वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'महिलाओं के सर्किट में शीर्ष 10 खिलाड़ी समान स्तर की हैं। यदि एक खिलाड़ी नहीं खेल पाता है तो आप इसे आसानी से नहीं ले सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'ताइ जु यिंग, रतचानोक इंतानोन, नोजोमी ओकुहारा और अकेनी यामागुची जैसी खिलाड़ी हैं। ये सभी अच्छी खिलाड़ी हैं। आप यह नहीं कह सकते कि यदि एक खिलाड़ी अनुपस्थित है तो यह आसान होगा। मैं इसको लेकर सहज नहीं हो सकती। मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा।' सिंधु 2016 ओलिंपिक फाइनल और 2017 विश्व चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में मारिन से हार गयी थी। उन्होंने कहा, 'रतचानोक जैसी कुछ खिलाड़ी खतरनाक हैं। वह एक कुशल खिलाड़ी है। हमें उससे सतर्क रहना होगा।' सिंधु ने कहा, 'जहां तक मेरी बात है तो तकनीक और कौशल में सुधार करने के लिए यह मेरे लिए बहुत अच्छा समय रहा। मैंने सुधार किया है। यह अच्छा रहा कि मुझे इतना अधिक समय मिल गया। आम तौर पर हमें अपनी गलतियों को सुधारने या नए कौशल को सीखने का समय नहीं मिलता।' उन्होंने कहा, 'इसमें समय लगता है। इसलिए मेरे पास यह समय है और मैं इसका उपयोग कर रही हूं। उम्मीद है कि ओलंपिक में मेरे पास कुछ नयी तकनीक और कौशल होगा।' सिंधु ने कहा कि उन्हें और अन्य खिलाड़ियों को चीनी खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वे पिछले कुछ समय से प्रतियोगिताओं में नहीं खेल रही हैं। सिंधु ने कहा, 'वे लंबे समय से नहीं खेले हैं। हमने उन्हें नहीं देखा है। चेन यू फेई और ही बिंग जियाओ बहुत अच्छी खिलाड़ी हैं। ओलिंपिक में परिस्थितियां पूरी तरह से भिन्न होंगी। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कम करके नहीं आंक सकते हो।' अपने मजबूत पक्षों के बारे में सिंधु ने कहा कि वह हमेशा आक्रामक खेल खेलना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, 'आक्रमण मेरा मजबूत पक्ष है। प्रतिद्वंद्वी मेरा खेल जानते हैं और इसलिए मैं अपने रक्षण पर भी काम कर रही हूं। मैं लंबे कद की हूं इसलिए मेरा आक्रमण अच्छा है। मुझे प्रत्येक स्ट्रोक, हर चीज के लिये तैयार रहना होगा।' हैदराबाद की इस खिलाड़ी ने कहा कि गचिबावली स्टेडियम में अभ्यास करना ओलिंपिक के लिए आदर्श तैयारी हैं क्योंकि यहां उन्हें बड़े स्टेडियमों में खेलने का अहसास होता है। उन्होंने कहा, 'हम हो सकता है कि अभी एक दूसरे के खेल के बारे में नहीं जानते हों क्योंकि हम पिछले दो महीनों से नहीं खेले हैं। मैं थाईलैंड ओपन के बाद गचिबावली में अभ्यास कर रही हूं और यह वास्तव में मददगार है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम है।' सिंधु ने कहा, 'जब आप बड़े स्टेडियम में खेलते हो तो आपको अपनी शटल और ड्रिफ्ट पर नियंत्रण रखना होता है जो कि बेहद महत्वपूर्ण है। जब आप विदेशों में खेलते हो तो एसी होने के कारण शटल तेजी से जा सकती है। इसलिए जब आपके पास सुविधाएं हैं तो उनका उपयोग क्यों न किया जाए।' सिंधु ने साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत के प्रति भी सहानुभूति व्यक्त की जो क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिताएं रद्द होने के कारण ओलिंपिक में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, 'अच्छा होता यदि वे भी वहां होते। किसी को पता नहीं था कि परिस्थितियां ऐसी होंगी। हर किसी ने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए दुर्भाग्य से टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए। जिंदगी पहले है। ओलिंपिक में भी हमारा हर दिन परीक्षण होगा।'